न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांस फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी के साथ हुआ Opps मूमेंट, फटी ड्रेस में एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उर्वशी फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 12:21:22

कांस फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी के साथ हुआ Opps मूमेंट, फटी ड्रेस में एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उर्वशी फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। वहां वह अपने लुक के चलते खबरों में हैं। उनके साथ उप्स मूमेंट हो गया। उर्वशी की ड्रेस फटी दिख रही है जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। जैसे ही उर्वशी ने कैमरों की तरफ हाथ हिलाया, इंटरनेट ने उनकी आर्म के पास ड्रेस में छेद देखा। उनकी यह क्लिप X (ट्विटर) और रेडिट पर पोस्ट की गई है। इसे देखकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

रेडिट पर वीडियो के साथ लिखा गया है, “पहली इंडियन एक्ट्रेस जिसने कांस में फटी ड्रेस पहनी। यह वार्डरोब मालफंक्शन है या ड्रेस की फिटिंग इतनी खराब है कि फट गई? हालांकि लग रहा है कि यह जानबूझकर किया गया है ताकि हेडलाइंस में आ सकें जैसे कि इन्होंने उत्तराखंड में अपना मंदिर होने वाली बात कही थी।” उर्वशी ब्लैक कलर के बॉल गाउन में नजर आईं।

काले रंग के इस गाउन में पूरी लंबाई वाली शीयर स्लीव्स, क्रू नेकलाइन, स्वीटहार्ट नेक डिटेल, कोर्सेटेड बॉडी, मिड्रिफ को हग करती हुई फिटिंग, कमर के पास कसा हुआ वेस्टलाइन, सिल्क की परतों से भरी एक वॉल्यूमिनस स्कर्ट और पीछे ट्रैन था। उन्होंने इस गाउन को ट्विस्टेड अपडू, एक एम्बेलिश्ड पिंक क्लच, एमेरल्ड कट ईयररिंग्स के साथ कैरी किया। वहीं मेकअप में ग्लॉसी कोरल ब्राउन लिप शेड, कोहल-लाइन आईज, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा से सजे हुए लैशेज, फ्लश्ड चीक्स, ग्लोइंग हाइलाइटर और डार्कनड ब्रो के साथ स्टाइल किया था।

urvashi rautela,actress urvashi rautela,cannes film festival 2025,cannes 2025,urvashi dress,urvashi oops moment,urvashi cannes 2025,urvashi troll,urvashi fans

देखिए यूजर्स ने उर्वशी रौतेला के लिए किए कैसे-कैसे कमेंट

इस पर एक यूजर ने लिखा, “इसकी लगातार किस्मत खराब चल रही है। पहले ड्रेस घूमने वाले दरवाजे में फंस गई, फिर कार्पेट पर पैरट लेकर तोता बनकर पहुंच गई, अब फटी ड्रेस पहन ली। पहली इंडियन एक्ट्रेस है जिसके साथ कांस में लगातार बुरा हो रहा है।” एक ने लिखा, “पहली एक्ट्रेस फटी ड्रेस में फ्लाइंग किस देते हुए।” एक और कमेंट है, “वह किस किसे दे रही है?” इसके जवाब में किसी ने लिखा है, “डाकू महाराज या अपनी रोलैक्स वॉच को।” एक ने लिखा, “इसकी हेयरस्टाइल हमेशा ऐसी क्यों रहती है, जैसे ये अभी भी 2000 के मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में है। कभी सिंपल स्टाइल नहीं रहता, क्राउन पहनने के लिए पफ तैयार रहता है।”

इंस्टाग्राम पर फैशन पेज ‘डाइट सब्या’ ने उर्वशी का वीडियो शेयर किया और उसके साथ एक मजाकिया टिप्पणी की, जिसमें लिखा था, “देखो, मेहनत का सम्मान करना चाहिए। बेचारी, मुझे उसके लिए बुरा लगता है। कांस में रेड कार्पेट पर चलना, जहां कोई पैपराजी न हो, तो यह डेड किस जैसा है। एक यूजर ने उनकी स्टोरी पर कमेंट किया, “क्या वहां छेद है???” एक X यूजर ने लिखा, “क्या यह कांस में ड्रेस फटी हुई पहली भारतीय हैं?” उर्वशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों रिलीज हुई ‘जाट’ मूवी में उनका आइटम सॉन्ग था। उर्वशी ने साल 2013 में ‘सिंह साब द ग्रेट’ के साथ करिअर शुरू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी