न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूबर ज्योति पर PAK के लिए जासूसी का आरोप, क्या है कानून और कितनी हो सकती है देशद्रोह की सजा?

हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाक के लिए जासूसी का आरोप, जानें उस पर लगे कानून, संभावित सजा और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 3:18:54

यूट्यूबर ज्योति पर PAK के लिए जासूसी का आरोप, क्या है कानून और कितनी हो सकती है देशद्रोह की सजा?

हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act -1923) की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत भी उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब सवाल यह उठता है कि ये धाराएं क्या कहती हैं और अगर ज्योति दोषी पाई जाती है, तो उसे कितनी सजा हो सकती है? आइए एक्सपर्ट से समझते हैं।

ISI के लिए जासूसी, फिर गिरफ्तारी और रिमांड

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा, जो यूट्यूबर के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर भी हैं, पर आरोप है कि वह इसी पहचान की आड़ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रही थी। उसे 17 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां ISI से साझा कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद हिसार पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

कई बार पाकिस्तान की यात्रा, संदिग्ध संपर्क

पुलिस के अनुसार, ज्योति पहले भी कई बार पाकिस्तान जा चुकी है। यहां तक कि जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, उससे ठीक पहले भी वह पाकिस्तान गई थी और वहां के ऑपरेटिव से संपर्क में थी। इसके अलावा वह एक बार चीन भी यात्रा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, उसे केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

किस कानून के तहत गिरफ्तारी हुई?

ज्योति की गिरफ्तारी आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम-1923 के तहत हुई है। यह कानून ब्रिटिश शासन काल का है। शुरुआत में इसे द इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (Act XIV)-1889 के नाम से जाना जाता था और इसका इस्तेमाल ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बोलने वाले अखबारों पर कार्रवाई के लिए होता था। इसके बाद इसमें संशोधन कर 1904 और अंततः 1923 में मौजूदा रूप में लागू किया गया।

ज्योति को कितनी हो सकती है सजा?

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी दुबे के अनुसार, ज्योति के खिलाफ OSA की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

धारा 3: यदि कोई व्यक्ति निषिद्ध स्थल पर जाता है, या ऐसा कोई स्केच, मॉडल या जानकारी तैयार करता है जिससे दुश्मन को फायदा हो सकता है, या गोपनीय पासवर्ड साझा करता है — तो यह धारा लागू होती है।

सजा: आमतौर पर 3 साल की जेल।

लेकिन यदि मामला सेना या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो, तो 14 साल तक की जेल या आजीवन कारावास तक हो सकता है।

धारा 4: इसमें 3 साल की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

धारा 5: यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर या लापरवाही से गोपनीय जानकारी किसी गलत व्यक्ति को देता है, तो उस पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यहां इरादे की नहीं, बल्कि जानकारी लीक होने की जिम्मेदारी की बात होती है। जिस व्यक्ति को जानकारी दी गई हो, उस पर भी केस बन सकता है।

BNS की धारा 152 के तहत क्या कहता है कानून?

भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लिखित, मौखिक, सांकेतिक, दृश्य माध्यम या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए, या वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर देश की अखंडता, एकता या संप्रभुता के खिलाफ कार्य करता है — जैसे अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है — तो:

सजा: दोष सिद्ध होने पर 7 साल तक की जेल और जुर्माना।

यह मामला बेहद संवेदनशील है और यदि आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो ज्योति को गंभीर सजा हो सकती है। देश की सुरक्षा और अखंडता से जुड़े मामलों में न्याय प्रणाली सख्ती बरतती है और कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी