न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्विमिंग पूल में इनके साथ मस्ती करती दिखीं आलिया, मौनी ने दिखाया Cannes 2025 से उनका ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई जिगरा थी। इसमें वेदांग रैना ने आलिया के भाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 2:04:05

2 News : स्विमिंग पूल में इनके साथ मस्ती करती दिखीं आलिया, मौनी ने दिखाया Cannes 2025 से उनका ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई जिगरा थी। इसमें वेदांग रैना ने आलिया के भाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अब फैंस को आलिया की अगली फिल्म का इंतजार है। वह अब संजय लीला भंसाली की मूवी लव एंड वॉर में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी रहेंगे। आलिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह पति और बेटी राहा के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं।

अब आलिया ने एक खास तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इसमें आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा नजर आ रहे हैं। आलिया व ईशान एक साथ पूल में मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर में आलिया के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है। आलिया ने रेड कलर की मोनोकिनी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने वॉच कैरी की है। आलिया ने ईशान के कंधे पर हाथ रखा है।

इस फोटो को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, “खूबसूरत सोमवार और साथ में पूल बूट कैंप। पावर्ड बाय ईशान मेहरा।” ये तस्वीर अब वायरल हो चुकी है। फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। लोग आलिया से पूछ रहे हैं रणबीर और शाहीन कहां हैं। पिछले दिनों ही शाहीन ने अपने प्यार का ऐलान किया था। ईशान के साथ वो पहली बार नए साल की वेकेशन पर नजर आईं, जिस पर भट्ट और कपूर परिवार दोनों साथ गए थे। इसके बाद शाहीन ने ईशान के लिए खास पोस्ट लिखी थी। ईशान एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक और फिटनेस इंथूजियास्ट हैं। उन्हें लेखन और स्टैंडअप कॉमेडी में भी रुचि है।

मौनी रॉय ने फ्रांस यात्रा से इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं

एक्ट्रेस मौनी रॉय फ्रांस में जारी 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले मौनी ने फैंस के साथ अपने लुक की एक झलक साझा की है। मौनी अपने इंस्टाग्राम पर लगातार कांस के बारे में अपडेट देते हुए इस अनोखी यात्रा की झलक दिखा रही हैं। अब मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह फ्रांस में अपने समय का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने कैरोसेल पोस्ट को कैप्शन दिया, “बोनजोर।”

पहली तस्वीर में मौनी ब्लैक गाउन पहने घास पर लेटी सूरज की किरणों का आनंद ले रही हैं। कुछ तस्वीरों में मौनी ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं। इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें मौनी वॉक करती दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में कुछ स्नैक्स, शतरंज, फ्लाइट और कई झलकियां हैं। मौनी ने रेड कार्पेट पर जाने से पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर डेब्यू लुक की एक झलक पेश की। इसमें मौनी ने एक शानदार कैरोलीन कॉउचर पहना है और ब्रांड चोपर्ड ज्वैलरी के हीरे के हार के साथ एक नीली नीलम की अंगूठी पहनी है।

वह नेवी ब्लू कलर के स्ट्रैपलेस आउटफिट में हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से डेब्यू करने वालीं मौनी टीवी पर राज करने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्हें एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन’ से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने ‘गोल्ड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘शोटाइम’ के लिए भी पसंद किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज