न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे, 20 घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 5:10:10

यूपी: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे, 20 घायल

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि यूपी स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने की। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा व्यक्ति घायल हुए हैं।

गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है। हालांकि घायलों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे ने दी।

रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास दोपहर करीब 2:35 बजे पटरी से उतरी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है।

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा, "रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। यह घटना दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुई।"

रेल दुर्घटना पर सीएम योगी ने अपने मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद आस-पास के जिलों के सभी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।

chandigarh-dibrugarh express derails in gonda,train accident,uttar pradesh

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं:लखनऊ (LJN) - 8957409292

गोंडा (GD) - 8957400965

वाणिज्यिक नियंत्रण: 9957555984

फुरकेटिंग (FKG): 9957555966

मरियानी (MXN): 6001882410

सिमलगुरी (SLGR): 8789543798

तिनसुकिया (NTSK): 9957555959

डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल