न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में सबसे पहले बिहार में खुले स्कूल-कॉलेज, पढ़ाई और संक्रमण दोनों को लेकर बनी रणनीति

बिहार सरकार ने लॉकडाउन से कोरोना को मात देने में बड़ा काम किया है। जिस तेजी से संक्रमण का ग्राफ बढ़ा, उसी रफ्तार से संक्रमण पर अंकुश लगाने का भी काम किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 10:37:46

देश में सबसे पहले बिहार में खुले स्कूल-कॉलेज, पढ़ाई और संक्रमण दोनों को लेकर बनी रणनीति

बिहार सरकार ने लॉकडाउन से कोरोना को मात देने में बड़ा काम किया है। जिस तेजी से संक्रमण का ग्राफ बढ़ा, उसी रफ्तार से संक्रमण पर अंकुश लगाने का भी काम किया गया। लॉकडाउन और सख्ती के कारण कोरोना को मात देने में बिहार सरकार को सफलता मिली है। ऐसे में सोमवार को 10वीं से ऊपर क्लास के स्कूल कॉलेज खोल दिए गए। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा कराकर रिजल्ट जारी करने की तरह स्कूल खोलने में भी बिहार ने रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने स्कूल खोलने के लिए संक्रमण की रफ्तार, वैक्सीनेशन के साथ स्टूडेंट्स के करियर का ध्यान रखकर प्लान बनाया। स्कूलाें में पढ़ाई का भी नुकसान नहीं हो और कोरोना का संक्रमण भी नियंत्रण में रहे इसे लेकर विशेष रणनीति बनाई गई थी। स्कूलों को शर्त के साथ खोला गया। इसमें 50% उपस्थिति का कड़ा निर्देश दिया गया। क्लास में स्टूडेंट्स के बैठने के लिए 6 फीट की दूरी की व्यवस्था बनाई जाए। स्कूली बसों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था, हैंड सैनिटाइजर के साथ कोविड के लिए जारी अन्य गाइडलाइन का अक्षरस: पालन कराने का निर्देश दिया गया था।

स्कूल-कॉलेज में दरवाजे की कुंडी, डैशबोर्ड, डस्टर, बेंच-डेस्क के साथ क्लास रूम को नियमित सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी विशेष फोकस दिया गया है। कोविड प्रोटोकाल के साथ राज्य के सरकारी विद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ ही निजी विद्यालयों, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज, सभी सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों और उच्च शिक्षा संस्थान को खोल दिया गया है।

जांच में आई तेजी

बिहार में कोरोना की जांच में काफी तेजी आई है। पिछले दो महीने से रोज करीब एक लाख लोगों की जांच की गई है। आंकड़ों के अनुसार, 11 जुलाई तक बिहार में कोरोना की 3,45,15,417 जांच हुई है, जो प्रत्येक एक लाख पर 28,878 टेस्ट है। कोरोना की जांच की वजह से भी बिहार में संक्रमण के आंकड़े तेजी से नीचे आए हैं।

वैक्सीनेशन में आ रही तेजी

बिहार में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। वैक्सीन की कमी नहीं हो तो इसमें और तेजी आ जाएगी। सोमवार शाम 4 बजे तक बिहार में 1,88,11,307 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 1,60,81,533 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 27,29,774 है। इसमें 18 से 44 साल के 83,30,397 और 45 से 60 साल के 54,12,696 और 60 से अधिक उम्र के 50,68,214 लोगों ने टीका लिया है। वैक्सीनेशन में तेजी के कारण भी कोरोना को लेकर भी स्कूल खोलने को लेकर तैयारी की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया