Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका की फेमस नेल पॉलिश और लिपस्टिक बनाने वाली ये कंपनी हुई दिवालिया, क्या खरीदेंगे मुकेश अंबानी!

90 साल पुरानी मल्टीनेशनल ब्यूटी कंपनी रेवलॉन (Revlon INC) इंक ने बैंकरप्सी (Bankruptcy) के लिए आवेदन दायर कर दिया है यानी कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jun 2022 6:55:56

अमेरिका की फेमस नेल पॉलिश और लिपस्टिक बनाने वाली ये कंपनी हुई दिवालिया, क्या खरीदेंगे मुकेश अंबानी!

90 साल पुरानी मल्टीनेशनल ब्यूटी कंपनी रेवलॉन (Revlon INC) इंक ने बैंकरप्सी (Bankruptcy) के लिए आवेदन दायर कर दिया है यानी कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। रेवलॉन इंक की ओनरशिप अरबपति कारोबारी Ron Perelman की कंपनी MacAndrews & Forbes के पास है। रेवलॉन अपना कर्ज नहीं चुका पा रही थी और खराब सप्लाई चेन की वजह से अपने प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुँचाने में असफल रही। साथ ही कंपनी को दूसरे ब्रांड्स से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

150 देशों में बिकता है प्रोडक्ट

रेवलॉन पर भारी कर्ज है और कंपनी ने चैप्टर 11 बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है। इसके तहत कंपनी अपना कामकाज जारी रख सकती है और साथ ही कर्ज चुकाने के लिए योजना बना सकती है। रेवलॉन के 15 से ज्यादा ब्रैंड हैं, जिनमें Elizabeth Arden और Elizabeth Taylor शामिल हैं। करीब 150 देशों में रेवलॉन के प्रोडक्ट की बिक्री होती है। मार्च के तक कंपनी पर 3.31 अरब डॉलर का कर्ज था। कंपनी अपने कर्जदारों से ब्याज पर राहत देने की बात कर रही है। पिछले साल रेवलॉन ने 248 मिलियन डॉलर की रकम ब्याज के रूप में चुकाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 67 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था।
बिक्री में गिरावट

महामारी के पहले वर्ष 2020 में बिक्री में कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री में 21% की गिरावट आई थी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की बिक्री में 9.2% की बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में समाप्त हुई तिमाही में रेवलॉन की बिक्री लगभग 8% बढ़ी थी। ग्लोबल सप्लाई चेन की समस्या की वजह से कई कंपनियां मुश्किलों का सामना कर रही हैं, लेकिन रेवलॉन इस परेशानी से अधिक जूझ रही है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेबरा पेरेलमैन ने कहा कि यह फाइलिंग रेवलॉन हमारे भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रास्ता प्रदान करेगी। कंपनी की ओर से कहा गया कि अगर उसके आवेदन को अदालत से मंजूरी मिल जाती है, तो उसे अपने कर्जदाताओं से 575 मिलियन डॉलर की मदद मिलने की उम्मीद है। america,revlon inc bankruptcy,lipstick,mukesh ambani Revlon को खरीदेंगे मुकेश अंबानी!

इस बीच खबर आ रही है कि भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) (Revlon) पर दांव लगा सकते हैं। ईटी नाउ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रेवलॉन को खरीदने के लिए रिलायंस आगे आ सकती है। रिलायंस ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है और उसकी इस योजना में रेवलॉन की बड़ी भूमिका हो सकती है। दरअसल, ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की चमत्कारिक सफलता ने देश के दिग्गज औद्योगिक घरानों का ध्यान ब्यूटी बिजनस की तरफ खींचा है। टाटा ग्रुप भी एक बार फिर इस बिजनस में लौटने की योजना बना रहा है। ग्रुप ने 23 साल पहले ही इस बिजनस को अलविदा कर दिया था। लेकिन देश में कॉस्मेटिक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और साल 2025 तक इसके 20 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ दशक पहले तक ब्यूटी सेक्टर में टाटा ग्रुप के लैक्मे (Lakme) ब्रैंड की तूती बोलती थी। लेकिन टाटा ने 1998 में लैक्मे को यूनिलीवर पीएलसी (Unilever Plc) की लोकल यूनिट को बेच दिया था। america,revlon inc bankruptcy,lipstick,mukesh ambani 1932 में मंदी के दौर में हुई थी शुरुआत

90 साल पुरानी रेवलॉन इंक ने नेल पॉलिश बेचने से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। साल 1932 में भारी मंदी के दौर में चार्ल्स रेवसन और जोसेफ रेवसन नाम के दो भाइयों ने इस कंपनी की शुरुआत की थी। नवंबर 1985 में रेवलॉन को पैंट्री प्राइड नाम की कंपनी ने 58 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से कुल 2.7 अरब डॉलर में खरीद लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका