न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा से दुखद खबर, 10वीं रिजल्ट में कम नंबर आने से छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

10वीं के रिजल्ट में कम नंबर आने के बाद कोटा के छात्र दुष्यंत साहू ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानिए घटना के कारण और पुलिस की जांच के बारे में पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 4:36:50

कोटा से दुखद खबर, 10वीं रिजल्ट में कम नंबर आने से छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट कल घोषित हुए थे। अगले ही दिन कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र का नाम दुष्यंत साहू था, जो विज्ञान नगर क्षेत्र का निवासी था। जानकारी मिली है कि बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने की वजह से वह मानसिक तनाव में था और घर से लापता हो गया था।

अचानक घर से गायब हुआ छात्र, बाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

उद्योग नगर थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि दुष्यंत ने रिजल्ट आने के बाद कहा था कि वह अपनी पार्ट-टाइम नौकरी पर जा रहा है। वह पास की एक फास्ट फूड दुकान में काम करता था, लेकिन समय पर दुकान नहीं पहुंचा। जब दुकान मालिक ने उससे संपर्क नहीं कर पाया तो उसने छात्र के घर फोन किया।

परिजन बताते हैं कि वह कुछ देर पहले ही घर से निकला था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि डकनिया स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान लापता छात्र दुष्यंत साहू के रूप में की।

परिवार को नहीं था कोई अंदेशा, छात्र का व्यवहार था सामान्य

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिजल्ट आने के बाद भी दुष्यंत का व्यवहार सामान्य था। उसके चेहरे पर कोई चिंता या तनाव नहीं दिख रहा था। इसलिए उन्हें इस बात का कोई अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कोई बड़ा कदम उठाएगा। परिजन यह सोच भी नहीं सकते थे कि कम नंबर आने की वजह से वह आत्महत्या जैसा कड़ा फैसला लेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया, शव परिजनों को सौंपा गया

उद्योग नगर थाना पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भेजा गया, जहां आज परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?