न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को स्कूल जाने की घबराहट, माता-पिता इन टिप्स की मदद सें दूर करें यह परेशानी

स्कूल जाना कुछ बच्चों को पसंद होता है और कुछ को कम पसंद होता है। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो हर रोज स्कूल जाने से पहले खूब रोना-धोना मचाना शुरू कर देते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 9:43:32

बच्चों को स्कूल जाने की घबराहट, माता-पिता इन टिप्स की मदद सें दूर करें यह परेशानी

स्कूल जाना कुछ बच्चों को पसंद होता है और कुछ को कम पसंद होता है। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो हर रोज स्कूल जाने से पहले खूब रोना-धोना मचाना शुरू कर देते हैं। अक्सर बच्चे को यूं रोता देख माता-पिता सोचते हैं कि शायद बच्चे की तबियत ठीक नही है और इसीलिए, वे उन्हें स्कूल नहीं भेजते। वहीं बच्चों को बार-बार रोता देख मां-बाप यह नहीं समझ पाते कि आखिर क्यों उनके बच्चे को स्कूल जाना पसंद नहीं है और क्यों वे स्कूल जाने से पहले रोने लगते हैं। कुछ बच्चों को स्कूल जाना एंजायटी फील कराता है। ऐसे बच्चे स्कूल के माहौल को एन्जॉॉय नहीं कर पाते और उन्हें अपने पैरेंट्स की याद सताने लगती है। इसकी कई वजहें हो सकती है, जो बच्चे के मन में नकारात्मपक भावनाओं को जगाने का काम करता है। ऐसे में माता पिता के लिए जरूरी है कि वह अपने बच्चे की परेशानियों को समझने का प्रयास करें और उन परेशानियों को दूर करने का उपाय करें।

school anxiety in kids,parenting advice for anxious children,tips for dealing with childrens anxiety about school,helping kids adjust to school routine,mental health tips for back-to-school,overcoming school-related anxiety

समझें समस्या का कारण

अभिभावकों को सबसे पहले बच्चे से बात करनी चाहिए ताकि वे समस्या की जड़ को समझ पाने में आसानी हो सकेगी। बच्चा किस चीज से डरता है इस बारे में पता करें। साथ ही पता लगाएं कि बच्चे का व्यवहार क्लास में कैसा है, क्लास के बाकी बच्चे कैसे हैं, स्कूल की बस में माहौल कैसा है। इन सब जानकारियों के आधार पर आप समझ सकेंगे कि आपका बच्चा स्कूल में एडजस्ट क्यों नहीं कर पाता। हैं।

हिम्महत दें और तारीफ भी करें

बच्चेह को खुद के इस डर से आगे बढ़ने की हिम्मंत दें और उसे महसूस कराएं कि वो अपनी परेशानियों से खुद निपट लेगा और स्कूल में दोस्त आदि बना लेगा। अगर वह स्कूल में कुछ भी अच्छा कर रहा है, लोगों से बात कर रहा है, दोस्ती कर रहा है तो उसे एप्रिशिएट करें। ऐसा करने से उसे हिम्मत मिलेगी।

बच्चे के ऊपर दबाव ना बनाएं

माता-पिता बच्चे को डांट-फटकार कर या उन्हें धमकाकर स्कूल भेजने के प्रयास ना करें क्योंकि इससे वे और भी अधिक डर जाएंगे। बच्चे का विश्वास जीतें और उसे समझाएं कि स्कूल जाना उसके विकास के लिए जरूरी क्यों है। बच्चे को स्थिति का सामना करने और स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करें।

school anxiety in kids,parenting advice for anxious children,tips for dealing with childrens anxiety about school,helping kids adjust to school routine,mental health tips for back-to-school,overcoming school-related anxiety

स्कूल के बारे में पूछें

बच्चों को शुरू में खुद स्कूल लेने और छोड़ने जाएं। उनसे रोजाना स्कूल के बारे में बात करें। कुछ गलत होने पर भी उन्हें इस बारे में प्यार से समझाएं। अपनी कमियों और गलतियों को पॉजिटिव तरीके से सुधारने की बात करें। टीचर से कॉम्यूानिकेशन बनाकर रखें, लेकिन बच्चों के सामने उनसे बात करने से बचें।

डॉक्टर की मदद लें

कई बार बच्चे किसी प्रकार के दर्द या तकलीफ को महसूस तो करते हैं लेकिन, अपने मां-बाप को बता नहीं पाते। विशेषकर बहुत छोटे बच्चों को पेट में दर्द होने, कान में दर्द या एसी क्लासरूम में बैठने से ठंड लगने पर काफी परेशानी होती है और वे बता नहीं पाते। वहीं, कुछ बच्चों के लिए क्लासरूम्स में बहुत देर तक बैठने से पेट में दर्द या उल्टी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसीलिए, अपने बच्चे के व्यवहार में आए बदलावों पर ध्यान दें, नियमित यह चेक करें कि कहीं बच्चे के पेट में दर्द या पैरों में दर्द या ग्रोइंग पेन जैसी परेशानी तो नहीं हो रहा है। बच्चे को तकलीफ से आराम दिलाने के लिए डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह के अनुसार बच्चों को दवाइयां दें और उनका ख्याल रखें।

चेहरे पर रखें पॉजिटिव फीलिंग

बच्चों को यह भरोसा दिलाएं कि आप जानते हैं कि वह बेहतर तरीके से स्कूाल में खुद की परेशानियों को डील कर सकता है। शांत रहें और डांट लगाने या मार पीट करने से बचें।

school anxiety in kids,parenting advice for anxious children,tips for dealing with childrens anxiety about school,helping kids adjust to school routine,mental health tips for back-to-school,overcoming school-related anxiety

वर्किंग पेरेंट्स जरूर करें यह बात क्लियर

स्कूल खुलने से पहले और एडमिशन के बाद ही बच्चों को बताएं कि जब बच्चा स्कूल जाना शुरू करेगा तो जीवन में किस तरह के बदलाव आएंगे। हो सकता है कि बच्चे को स्कूल जाने के लिए जल्दी उठना पड़े, स्कूल के बाद डे केयर सेंटर में रहना पड़े या उसका ख्याल रखने के लिए घर में किसी नैनी या आया को बुलाया जाए। बच्चे को समझाएं कि स्कूल खत्म होने के बाद उन्हें लेने मम्मी या पापा आ जाएंगे और उसके बाद बच्चा घर पर रहकर खेल सकता है या घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेगा।

सेपरेशन के डर को करें दूर

बच्चे को कभी भी यह महसूस ना कराएं कि उसे खुद से दूर करने के लिए स्कूल भेजा जा रहा है। बेहतर होगा कि आप उसे इनकरेज करें और स्कूल की अच्छी बातों के बारे में उसे बताएं। अगर बच्चा रो रहा है तो उसे दूसरे बच्चों से तुलना ना करें इससे उनके मन में और भी डर हो जाता है कि उसके माता पिता उसे पसंद नहीं करते। वे अपना आत्मकविश्वाास और भी खो देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत