न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका पार्टनर कर रहा हैं तनाव का सामना, इस तरह दें उनका साथ

रिलेशनशिप में आने का मतलब यह नहीं होता कि आप रिश्ते को सिर्फ नाम दें, बल्कि इसे निभाना भी होता हैं। जहां आप पार्टनर के सुख में साथ देते हैं वहीँ आपको उनके बुरे समय में भी साथ खड़ा रहना होता हैं। आज के इस समय में तनाव लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 9:04:21

क्या आपका पार्टनर कर रहा हैं तनाव का सामना, इस तरह दें उनका साथ

रिलेशनशिप में आने का मतलब यह नहीं होता कि आप रिश्ते को सिर्फ नाम दें, बल्कि इसे निभाना भी होता हैं। जहां आप पार्टनर के सुख में साथ देते हैं वहीँ आपको उनके बुरे समय में भी साथ खड़ा रहना होता हैं। आज के इस समय में तनाव लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका हैं जो कई बार डिप्रेशन का भी कारण बन जाता हैं। ऐसे समय में आपको अपने पार्टनर का साथ देते हुए उन्हें तनाव से निकालने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पार्टनर का तनाव कम किया जा सकता हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

supportive partner in stress,relationship advice for stress support,partner support in tough times,building a supportive partnership,stress management tips for partners,nurturing a supportive relationship,strengthening your relationship through support,partner assistance in times of stress,tips for being a supportive partner,creating a supportive atmosphere in your relationship

पहले जानें क्या उन्हें आपकी जरूरत है?

अगर आपका साथी स्ट्रेस से जूझ रहा है, तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि आपके साथी को क्या चाहिए? यह जानें क्या उन्हें अभी किसी के साथ की जरूरत है? क्योंकि कभी-कभी स्ट्रेस में व्यक्ति अकेला रहना चाहता है, ऐसे में अगर आप उनके पास जाकर बार-बार सवाल करते हैं, तो व्यक्ति आप ज्यादा परेशान होने लगता है। ऐसी स्थिति में अपने साथी को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। हां, लेकिन उनके आसपास रहें और उनकी एक्टिविटी पर जरूर ध्यान देते रहें। उन्हें बिल्कुल अकेला न छोड़ें। बस उनके पास से हट जाएं और उनकी निगरानी करते रहें।

जज करने से पहले एक बार बात सुनें

अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर तनाव में है तो उन्हें जज करने से पहले एक बार उनसे बात करके उनका मन भी जान लें। इससे आप दोनों ही स्थिति से निकलने का एक बेहतर तरीका ढूंढ पाएंगे। पार्टनर को तनाव की स्थिति से बाहर लाने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छा लिस्टनर बनना पड़ेगा। कब तक आप उनकी बात सुनेंगे नहीं तब तक आप किसी भी परेशानी का सही से हल नहीं निकाल पाएंगे।

पार्टनर की बातों से आहत न हों

कभी-कभी इंसान गुस्से में या स्ट्रेस में सामने वाले को बुरा भला कह देता है। इसलिए जब भी आपका पार्टनर स्ट्रेस में हो और आपको कुछ बुरा-भला कहे, तो उनकी बातों का बुरा मानकर उन्हें छोड़े नहीं, बल्कि उनका साथ दें। स्ट्रेस में कही बातों को दिल पर लेने से रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में एक समझदार व्यक्ति का परिचय देकर अपने साथी से बात करें और उन्हें समझें।

supportive partner in stress,relationship advice for stress support,partner support in tough times,building a supportive partnership,stress management tips for partners,nurturing a supportive relationship,strengthening your relationship through support,partner assistance in times of stress,tips for being a supportive partner,creating a supportive atmosphere in your relationship

पार्टनर के काम में बंटाएं हाथ

स्ट्रेस या डिप्रेशन में व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता पर असर पड़ने लगता है। इस वजह से वह काम के दौरान चिड़चिड़े हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही परिस्थिति है, तो जितना हो सके उतना अपने पार्टनर के काम में हाथ बंटाएं।

छोटी-छोटी चीजों से हल होती है परेशानी

कई बार आपका पार्टनर यह व्यक्त नहीं करता कि वास्तव में उनके दिमाग या दिल में क्या चल रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए कुछ भी पूछना या कुछ भी करना बंद कर दें। आकस्मिक रूप से चीजों को लेने के बजाय जब आपका पार्टनर आपको ये नहीं बता रहा है कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है तो यहां आपको चीजें अपने हाथों में लेने की जरूरत है और हर दिन छोटे कदम उठाकर उन्हें दिखाएं कि आप उनकी परवाह करते हैं। आप उनके भार का मुकाबला करने में मदद करना चाहते हैं। किसी भी तरह से उनके प्रति अपनी देखभाल व्यक्त करना विभिन्न तरीकों से प्रभावशाली हो सकता है।

डीप ब्रीथिंग कराएं या टहलने जाएं

जब भी आपके पार्टनर का स्ट्रेस बढ़ जाए, तो उन्हें डीप ब्रीथिंग करने के लिए कहें। करीब 5 मिनट तक डीप ब्रीथिंग लेने से हृदय की गति धीमी हो जाती है, ऐसे में काफी हद तक स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। स्ट्रेस से जूझ रहे व्यक्ति के लिए शारीरिक एक्टिविटी बहुत ही जरूरी है। अगर आपका पार्टनर अकेले घूमने या फिर अन्य एक्टिविटी नहीं कर रहा है, तो आप भी उनके साथ घूमने जाएं। उनके साथ टहलें। ऐसा करने से वे अपने दिमाग से ज्यादा शरीर पर ध्यान देंगे। इससे स्ट्रेस को कम किया जा सकता है।

नए जीवन और रुचियों को प्रोत्साहित करें

आप जो कुछ भी करते हैं उससे अगर आपके पार्टनर की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ता है, तो आपको उन्हें दोस्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अन्य लोगों से मिलना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और जिस तरह से हम अपने जीवन और परिस्थितियों को देख रहे हैं, उसपर तो इसका और अधिक असर पड़ता है। व्यक्तिगत स्थान और स्वतंत्रता उन्हें स्पष्टता दे सकती है कि वे वास्तव में क्या चाहते हैं और चुनौतियों को हल करने के नए तरीके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू