न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी मजबूत रिलेशनशिप को दर्शाती हैं ये बातें, जानें कैसा हैं आपका रिश्ता!

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं, उसे बनानी पड़ती हैं और इसके लिए कई प्रयास और समर्पण की जरूरत होती हैं। हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव और नोकझोंक होना आम बात हैं, लेकिन कभी भी रिश्ते की मिठास नहीं खोनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 May 2023 9:20:57

आपकी मजबूत रिलेशनशिप को दर्शाती हैं ये बातें, जानें कैसा हैं आपका रिश्ता!

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं, उसे बनानी पड़ती हैं और इसके लिए कई प्रयास और समर्पण की जरूरत होती हैं। हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव और नोकझोंक होना आम बात हैं, लेकिन कभी भी रिश्ते की मिठास नहीं खोनी चाहिए। अगर रिश्ता खराब हो जाए तो जिंदगीभर निभाना कठिन हो जाता है। कई बार हम रिश्तों में बंध जाते हैं लेकिन ये पता नहीं होता कि वो हमारे लिए ठीक है या नहीं। जिसकी वजह से आगे चलकर कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ जाता हैं। अगर आपको भी अपने बीच के रिश्तों की मजबूती को समझने या पहचानने में दिक्कत आ रही है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातें जो आपकी मजबूत रिलेशनशिप को दर्शाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में:

signs of a healthy relationship,characteristics of a strong relationship,behaviors of a successful partnership,traits of a long-lasting relationship,how to know if your relationship is strong,markers of a fulfilling partnership,key indicators of a healthy relationship,signs of a thriving romantic bond,positive relationship traits,building a strong and healthy relationship

एक दूसरे की इज्जत करना
पति-पत्नी का रिश्ता हो या कोई दूसरा रिश्ता हर रिश्ते में एक दूसरे की इज्जत करना बहुत जरूरी है। जी हां अगर आप किसी रिश्ते में हैं और एक-दूसरे के प्रति पूरा सम्मान रखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका रिश्ता हेल्दी है। बता दें जितना ज्यादा पार्टनर की इज्जत करेंगे बदले में आपको भी उतनी ही इज्जत मिलेगी। ऐसा रिश्ता कभी नहीं टूटता है।

आप दोनों की अपनी-अपनी पसंद है


हर कपल झगड़ता है। आम धारणा के विपरीत, आपको हर मुद्दे को हल करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कुछ मामलों पर असहमत होना ठीक है। स्वीकृति ही रिश्ते को स्वस्थ बनाती है। यह स्वीकार करना कि आप और आपके साथी की एक सोच नहीं है, रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने का पहला कदम है। देविना कहती हैं कि ”एक स्वस्थ रोमांटिक रिश्ते के लिए अपनी राय, पसंद और जरूरतों के बारे में सच बोलना जरूरी है।” तो अगर आपके साथ ऐसा है, तो आपका रिश्ता स्वस्थ है।

signs of a healthy relationship,characteristics of a strong relationship,behaviors of a successful partnership,traits of a long-lasting relationship,how to know if your relationship is strong,markers of a fulfilling partnership,key indicators of a healthy relationship,signs of a thriving romantic bond,positive relationship traits,building a strong and healthy relationship

एक-दूसरे को प्राथमिकता देना

अगर आप एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं और हमेशा उन्हें ऊपर रखते हैं तो यह स्पष्ट संकेत है कि आपका प्यार गंभीरता वाले स्टेज में पहुंच चुका है। आप दोनों ने एक-दूसरे को प्राथमिकता बनाया ही नहीं है, बल्कि समय-समय पर जाहिर भी करते रहते हैं। आप एक-दूसरे को पूरा समय देने के लिए तैयार रहते हैं।

साथ मिलकर सहमति बनाना

निजी अनुभवों के आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए किसी भी बात पर पार्टनर के साथ सहमति बनाना जरूरी है। ऐसा हो सकता है कि आप जिस बात के खिलाफ हों, वही आपके पार्टनर के लिए सही हो। लेकिन क्योंकि किसी एक विकल्प को ही चुना जाता है इसलिए कई बार दोनों पार्टनर्स को ही सामने वाले की बात पर रजामंदी देनी होगी। ये भी अच्छे रिश्ते का एक लक्षण है।

एक-दूसरे पर विश्वास होना

विश्वास हर रिश्ते की नींव होती है। इसके अभाव में कोई भी रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता है। ऐसे में यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं, फिर वह चाहे शादी हो या लव अफेयर अगर एक-दूसरे पर विश्वास है, तो आपका रिश्ता मजबूत है।

signs of a healthy relationship,characteristics of a strong relationship,behaviors of a successful partnership,traits of a long-lasting relationship,how to know if your relationship is strong,markers of a fulfilling partnership,key indicators of a healthy relationship,signs of a thriving romantic bond,positive relationship traits,building a strong and healthy relationship

राय का सम्मान करना

एक कपल होने का अर्थ है एक साथी पर भरोसा करना, जैसा कि आप एक सबसे अच्छे दोस्त पर भरोसा करती हैं। आपको यह समझना चाहिए कि आप एक टीम हैं और जीवन के बड़े या छोटे से छोटे फैसले लेते समय आप दोनों की हर राय मायने रखती है। इसलिए, यदि आप एक-दूसरे की राय का सम्मान करते हैं और एक टीम के रूप में सहयोग करते हैं, तो आप एक स्वस्थ रिश्ते की ओर बढ़ रही हैं।

रुपये-पैसे की बात को लेकर सहज

ज्यादातर कपल्स रुपये-पैसे की बात करने से बचते हैं। ये एक संवेदनशील मुद्दा जो कभी-कभी रिश्तों को खराब भी कर सकता है। अगर आप दोनों रुपये-पैसे की बात बेहद सहजता से कर लेते हैं तो समझिए प्यार के मामले में आप काफी गंभीर हो चुके हैं।

झगड़े को लंबा न खींचना
शादी के बाद साथ रहने पर ऐसे कई वक्त आते हैं, पति-पत्नी के बीच मतभेद हो जाते हैं। ऐसा होना बहुत स्वाभाविक है, और जरूरी भी। इससे रिश्ते में प्यार बना रहता है। हर व्यक्ति से गलती होती है। कोई भी परफेक्ट नहीं है, ना ही आपको खुद के लिए या आपने पार्टनर से ऐसी अपेक्षा करनी चाहिए। एक मजबूत रिश्ते की निशानी है, कि आप एक-दूसरे की गलतियों को सुनने और समझने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। साथ ही इसे माफ भी करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?