न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंख बंदकर ना करें मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसा, ये जानकारी रखेगी आपको सुरक्षित

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आजकल की सभी ख्वाहिशें ऑनलाइन पूरी हो जाती हैं तो शादी क्यों नहीं। शादी के रिश्ते के लिए भी कई सारी मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जो रिश्ता कराने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jun 2023 3:18:56

आंख बंदकर ना करें मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसा, ये जानकारी रखेगी आपको सुरक्षित

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आजकल की सभी ख्वाहिशें ऑनलाइन पूरी हो जाती हैं तो शादी क्यों नहीं। शादी के रिश्ते के लिए भी कई सारी मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जो रिश्ता कराने का काम करती हैं। जहां पहले लोग अपने जान पहचान में ही शादी करना पसंद करते थे, वहीं अब ऑनलाइन दूल्हा-दुल्हन खोजे जा रहे हैं। परफेक्ट जीवनसाथी मिलना इतना आसान नहीं होता है, खासतौर से मैट्रीमोनियल साइट्स पर। हम यह नहीं कहते हैं कि मैट्रीमोनियल साइट्स पर सब गलत ही होता हैं, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना भी तो कोई समझदारी नहीं हैं। समस्या यह है कि कई बार हम मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर उपलब्ध सारी जानकारियों को सच मान लेते हैं और बेवकूफ बन जाते हैं। ऐसे में आपकी सामान्य गलती जीवनभर की भूल बन सकती हैं। इसलिए मैट्रिमोनियल साइट से जीवनसाथी ढूंढते वक्त कई सारी बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

trusting matrimonial websites,safety precautions for online matrimony,secure matrimony websites,avoiding scams on matrimonial sites,online matrimony safety tips,protecting personal information on matrimonial websites,safe practices for using matrimonial platforms,staying safe on matrimony websites,secure matchmaking online,matrimony fraud prevention

समय से पहले भरोसा न करें

सबसे जरूरी बात। किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। बातचीत को कुछ समय हो जाए तब धीरे-धीरे भरोसा करना शुरू करें। शुरुआत में ही ज्यादा अटैच होना मुश्किल हो सकता है। एक साथ मैट्रिमोनियल साइट पर कई लोगों से बातचीत होती है। ऐसे में हो सकता है आप जिसके करीब जाएं उसे कोई और पसंद आ जाए। इसलिए अटैचमेंट करने में थोड़ा समय रखें।

शख्स का बैकग्राउंड चेक करें

कहावत है कि किताब को उसके कवर से ना जज करें, यही बात मैट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर भी लागू होती है। किसी की प्रोफाइल पर दी गई जानकारी को बिल्कुल सच ना मान लें, वह झूठ भी हो सकता है। वास्तव में किसी भी शख्स से मिलने से पहले उसका बैकग्राउंड सोशल मीडिया के अकाउंट से ढंग से चेक कर लें। अगर आप दोनों का कोई कॉमन कनेक्शन हो तो उससे जानकारी की पुष्टि करने की कोशिश करें। चाहे वह जॉब से जुड़ा सवाल हो या निजी जानकारी।

trusting matrimonial websites,safety precautions for online matrimony,secure matrimony websites,avoiding scams on matrimonial sites,online matrimony safety tips,protecting personal information on matrimonial websites,safe practices for using matrimonial platforms,staying safe on matrimony websites,secure matchmaking online,matrimony fraud prevention

चिकनी चुपड़ी बातों से बचें

मेट्रिमोनियल साइटों पर बहुत से लोग अपनी प्रोफाइल पर झूठी या चिकनी चुपड़ी जानकारी देते हैं। जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करने जाएं, उनकी प्रोफाइल को जांचना न भूलें। उनके द्वारा दी गई जानकारी जैसे उम्र, शिक्षा, पेशा, विवाह स्थिति आदि विस्तृत रूप से जांच लें। अगर कोई व्यक्ति अपने अस्थायी ईमेल और फोन नंबर से संपर्क करने की अनुरोध करता है तो सावधान रहें। अस्थायी ईमेल और फोन नंबर उन लोगों के लिए होते हैं जो झूठी जानकारी देते हैं और वे इस तरह से आपके साथ संपर्क करते हैं ताकि आप उनसे बात कर सकें। साइटों पर सत्यापन की सुविधाएं होती हैं जैसे कि सत्यापित फोटो, पर्सनल ईमेल और फोन नंबर आदि।

प्रोफेशन के बारे में पता करें सच्चाई

मैट्रिमोनियल साइट्स के ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमे लड़के अक्सर अपने प्रोफेशन के बारे में बढ़ा चढ़ाकर लिखते हैं। ताकि उन्हें ज्यादा और जल्दी रिश्ते आएं। इस झूठ के सहारे कई बार वह लड़की के परिवार से ज्यादा दहेज लेने के फिराक में भी रहते हैं। ऐसे में जरूरी है, कि शादी की बात को आगे बढ़ाने से पहले अच्छे से ऑफिशियल पेपर्स चेक कर लें।

पब्लिक मीटिंग जरूर करें

मिलने पर सुरक्षा बहुत जरूरी है और इसलिए ध्यान रखें कि कहीं ज्यादा प्राइवेट में न जाएं। किसी के घर पहली मुलाकात में तो बिलकुल भी न जाएं। शुरुआत में वीडियो चैट करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर कोई अपनी शकल नहीं दिखाना चाहता तो वो फ्रॉड हो सकता है। आपको मेट्रिमोनियल साइट पर पब्लिक मीटिंग जरूर करनी चाहिए।

trusting matrimonial websites,safety precautions for online matrimony,secure matrimony websites,avoiding scams on matrimonial sites,online matrimony safety tips,protecting personal information on matrimonial websites,safe practices for using matrimonial platforms,staying safe on matrimony websites,secure matchmaking online,matrimony fraud prevention

स्कैम से सावधान रहें

ऑनलाइन कोई मिला है और वो लगातार आपसे पैसे की मांग कर रहा है या बातों-बातों में दहेज आदि को लेकर बातें कह रहा है तो सावधान हो जाएं। कई लोग ऐसे हैं जो इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल ही दूसरे लोगों को धोखा देने और फंसाने के लिए करते हैं। यह आम बात है कि लोग पहली मुलाकात में ही कुछ परिस्थिति बनाकर आर्थिक मदद मांगने लगते हैं। ऐसे जाल में ना फंसे और समझदारी से काम लें। अपने अकाउंट डिटेल्स, यूजर नेम या पासवर्ड आदि किसी को भी न बताएं भले ही आप कितनी भी बार मिले हों उस व्यक्ति से। ऐसे ही वेबसाइट पर अगर कोई लिंक दिया है जो सुरक्षित नहीं है तो उसे भी क्लिक न करें। मैट्रिमोनियल वेबसाइट का लॉगइन ईमेल आदि के साथ होता है जिससे कई अकाउंट लिंक होते हैं। ऐसे में समस्या हो सकती है।

फेक प्रोफाइल की शिकायत जरूर करें


अगर आपको लगता है कि सामने वाला फेक है, आपके झूठ बोल रहा है, या बातें छुपा रहा है तो ऐसी स्थति में साइट के कस्टमर केयर पर उसकी शिकायत करने से ना चूकें। मैट्रिमोनियल साइट इस पर एक्शन लेगी। उसका अकाउंट ब्लॉक कर सकती है, साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा सकती है। मैट्रिमोनियल साइट के द्वारा भी सामने वाले का वैरिफिकेशन करवाया जाता है। सब कुछ जानने, समझने के बाद ही शादी की बात को आगे बढ़ाना चाहिए। कोई फ्राड करता है तो अपनी तरफ से भी पुलिस में जरूर शिकायत दर्ज करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत