न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सगाई के 5 दिन बाद हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत, दुकान में बैठे-बैठे गई जान, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

सूरत में 27 वर्षीय युवक ऋषभ गांधी की सगाई के 5 दिन बाद दुकान में बैठे-बैठे हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। परिवार में मातम का माहौल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 3:24:46

सगाई के 5 दिन बाद हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत, दुकान में बैठे-बैठे गई जान, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

कुछ ही दिन पहले जहां घर में सगाई की खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। यह घटना गुजरात के सूरत शहर की है, जहां एक 27 वर्षीय युवक ऋषभ गांधी की हार्ट अटैक से दुकान में ही मौत हो गई। ऋषभ टैक्सटाइल मार्केट में अपनी दुकान पर रोज़ की तरह बैठे हुए थे और दोस्तों व रिश्तेदारों से बातचीत कर रहे थे, जब अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

ऋषभ गांधी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के चांदपोल क्षेत्र के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम ऋषभ अपनी दुकान पर जीजा और दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें प्यास लगी, तो उन्होंने सामने रखी बोतल उठाई और पानी पीने की कोशिश की, तभी अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उनके हाथ-पैर काम करना बंद कर दिए और वह कुर्सी पर ही धीरे-धीरे लुढ़क गए।

इस अप्रत्याशित घटना को देख वहां मौजूद लोगों ने पहले तो कुछ समझा नहीं, लेकिन जैसे ही मामला गंभीर लगा, उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। इस बीच उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को फोन करके सूचना दी और किसी तरह उन्हें कुर्सी पर बैठाकर लिफ्ट से नीचे लाया गया। ऋषभ को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। ऋषभ की अचानक मौत से पूरे परिवार में गम का माहौल है। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी और अब शादी की तैयारियों की जगह शोक छा गया है। उनका पार्थिव शरीर सूरत से राजस्थान स्थित पैतृक गांव ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ऋषभ अपने माता-पिता से दूर, बहन के साथ सूरत में रहते थे। उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पद्मावती टैक्सटाइल मार्केट में कपड़े की दुकान शुरू की थी। घटना से पूरा परिवार और आस-पड़ोस सदमे में है। यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों की गंभीरता को दर्शाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत