न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला धौलपुर, मकान की छत और दीवारें उड़ीं

धौलपुर के पुराने शहर में बकरीद पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे मकान की छत और दीवारें उड़ गईं। हादसे में घरेलू सामान राख हो गया, आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 3:34:09

बकरीद पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला धौलपुर, मकान की छत और दीवारें उड़ीं

धौलपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर में बकरीद के मौके पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत और दीवारों के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस हादसे में घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी हरिनारायण ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय जफर पुत्र जान मोहम्मद के परिवार में बकरीद पर गैस सिलेंडर पर खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप में लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई। पाइप में आग लगते ही घर के सभी लोग बाहर निकल आए, लेकिन कुछ ही पलों में सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान की छत उड़ गई और दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं।

स्कूटी और अन्य सामान जलकर हुआ खाक

इस हादसे में घर के अंदर खड़ी स्कूटी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। हादसे के बाद आग लगते ही स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं।

अग्निशमन दल ने बुझाई आग, मकान मालिक झुलसे

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक जफर भी इस हादसे में झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस मौके पर, इलाके में मचा हड़कंप

कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पड़ोस के लोगों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए और बाहर निकल आए। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?