न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों आ जाती हैं मां-बेटी के अनमोल रिश्ते में दूरियां? यहां जानें इसकी वजह

आज इस कड़ी में हम आपको इसके पीछे के उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां-बेटी के अनमोल रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 9:23:47

आखिर क्यों आ जाती हैं मां-बेटी के अनमोल रिश्ते में दूरियां? यहां जानें इसकी वजह

बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं जिनके आगमन से घर में खुशियां आती हैं। जैसे-जैसे बेटियां बड़ी होती हैं उनका अपने घर वालों से रिश्ता बहुत निखरने लगता हैं। खासतौर से एक बेटी का अपनी मां से रिश्ता बेहद अनोखा होता हैं। बेटियां बड़ी होने के साथ-साथ मां की सहेली भी बन जाती हैं। एक मां में बेटी अपना दोस्त, हमदर्द भी ढूंढ लेती हैं। वहीं, बेटी के रूप में एक मां अपना बचपन दोबारा जी लेती हैं। लेकिन कई बार इस रिश्ते में खटास भी देखी जाती हैं और बेटियां एक समय के बाद अपनी मां से दूरियां बनाने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसके पीछे के उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां-बेटी के अनमोल रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reasons for differences between mother daughter relation,mates and me relationship tips

समय से पहले जिम्मेदारी का एहसास करवाना

बेटियों के जब खेलने-कूदने के दिन होते हैं तभी से मां उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास कराने लगती हैं। बचपन में ही उनसे कहा जाता है कि अभी से यह सब काम नहीं सीखोगी तो आगे चलकर परेशानी होगी। तुम्हें तो पराए घर जाना है। ऑफिसर बन जाओगी तो भी घर के सारे काम आने चाहिए। ससुराल वाले सिर्फ डिग्री देखकर खुश नहीं होंगे। इन जिम्मेदारियों के बोझ तले बेटियों का बचपन खो जाता है और वे अपनी मां से दूरी बनाने लगती हैं।

बेटी पर विश्वास न करना

कई बार घर वाले बेटियों पर विश्वास नहीं करते लेकिन जब माँ अपनी बेटी पर विश्वास नहीं करती तो बेटियाँ दूरी बना ही लेती हैं। बेटियाँ भी चाहती हैं कि घर के लोग उन पर भरोसा करें और सबसे ज्यादा माँ उन पर भरोसा करें लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो बेटियों का मनोबल टूट जाता है। और ये एक बहुत अहम वजह है कि बेटियाँ अपनी माँ से दूर हो जाती हैं।

कमियां निकालना

कई जगह अपने देखा होगा कि बेटी के हर काम पर उसकी कमियाँ गिनवाई जाती हैं या दूसरों से उसकी तुलना की जाती है। यही व्यवहार बार-बार दोहराने से बेटियों का मन ख़राब हो जाता है और बेटी के मन में माँ के लिए और परिजनों के लिए नफरत जगह लेने लगती है। इस दौरान माँ और बेटी के बीच की दूरियाँ बढ़ जाती है।

reasons for differences between mother daughter relation,mates and me relationship tips

कभी प्यार से बात न करना

दो चार पप्पी और प्यार भरी झप्पी की कमी हो तो कोई भी बेटी अपनी माँ से ज्यादा दोस्तों की माँ को पसंद करने लगती है। माँ का स्पर्श कभी कभी बिना किसी कारण के गले लगाना, माथे को चूम लेना ये ज़ाहिर करता है कि माँ बेटी को कितना प्यार करती है। जहाँ स्पर्श का आभाव होता हो वहां वहां बच्चे भी माँ से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाते।

हर बात पर रोक-टोक

मां अक्सर हर बात पर बेटी को टोकती रहती हैं। यह रोक-टोक लगभग हर घर की कहानी है। छोटी-छोटी बात पर लड़कियों को टोका जाता है। जबकि बेटों को लगभग हर बात की आजादी रहती है। इस वजह से बेटियां हीन भावना की शिकार हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि उनकी मां भी उन्हें नहीं समझतीं। इसलिए वे मां से दूर होने की कोशिश करती हैं, क्योंकि एक बेटी को सबसे ज्यादा उम्मीद अपनी मां से ही होती है।

बेटी और बेटे के बीच तुलना करना

ये अधिकतर घर की कहानी होती है कि बेटे और बेटियों के बीच में तुलना की जाती है और बेटियों को बेटों से कम माना जाता है। और इसी के चलते बेटी के मन में हीनभावना जन्म लेने लगती है। ये वो दौर होता है जब बेटी के मन में अपनी माँ के लिए प्यार नहीं बचता क्योंकि माँ भी इस तुलनात्मक प्रक्रिया में अपनी बेटी का साथ नहीं देती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती