न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स और बच्चों के बीच का जनरेशन गैप बनता हैं रिश्तों में दूरियों का कारण, ऐसे संभाले स्थिति

समय बहुत जल्दी आगे बढ़ रहा है और तेजी से बदल भी रहा है। इस समय के बदलाव ने रिश्तों को हैंडल करने में भी बदलाव ला दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 May 2023 11:14:48

पेरेंट्स और बच्चों के बीच का जनरेशन गैप बनता हैं रिश्तों में दूरियों का कारण, ऐसे संभाले स्थिति

समय बहुत जल्दी आगे बढ़ रहा है और तेजी से बदल भी रहा है। इस समय के बदलाव ने रिश्तों को हैंडल करने में भी बदलाव ला दिया हैं। आजकल देखने को मिलता हैं कि आज की पीढ़ी तकनीकी और सोच में अपने पेरेंट्स से अलग जा रही हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच जनरेशन गैप देखने को मिल रहा हैं और इसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ रहा हैं। इस जनरेशन गैप की वजह से पैरेंट्स बच्चों को समझ नहीं पाते और जब तक हम समझ पाते हैं तब तक माता-पिता और बच्चों के बीच मनमुटाव शुरू हो जाता है। ऐसे में बच्चों से अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इस जनरेशन गैप को दूर किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस स्थिति को अच्छे से संभाल पाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

generation gap between parents and children,tips for bridging the generation gap,practical ways to handle generation gap,effective communication for generation gap,parenting strategies for generation gap,balancing tradition and modernity in parenting,respecting differences in generations,building stronger parent-child relationships,navigating cultural differences in parenting,coping with changing family dynamics

जरुर दें उन्हें समय

भले ही आप वर्किंग हैं लेकिन बच्चों को पूरा समय दें। आज के समय में अक्सर वर्किंग पेरेंट्स बच्चों की हर ख्वाहिश तो पूरी कर देते हैं लेकिन उन्हें माता-पिता का प्यार नहीं दे पाते जिसके चलते बच्चों का अपने माता-पिता के साथ रिश्ता कमजोर होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी वर्किंग हैं तो वीकेंड्स के समय बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्हें कहीं बार पिकनिक पर लेकर जाएं या फिर किसी उनकी कोई मनपसंदीदा एक्टिविटी आप बच्चों का करवा सकते हैं।

दिमाग खुला रखना आवश्यक है

आपका बच्चा क्या सोचता है, निश्चित तौर पर यह आपकी सोच और व्यवहार से अलग होगा। लेकिन अभिभावक इस बात को लेकर क्रोधित या चिंतित हो जाते हैं, क्योंकि वो इससे पहले ही उस उम्र से होकर गुजर चुके हैं। पैरेंट्स को लगता है की वह अपने बच्चे की जरूरतों और उनकी भावनाओं को समझते हैं, लेकिन सच बात यह है कि जब आप उनकी उम्र में थे तब हालात पूरी तरह अलग और शायद सहज भी थे। इसलिए आपको अपने दिमाग को खुला और सोच को विस्तृत रखने की आवश्यकता है। आपको समझना चाहिए कि आज बहुत सी ऐसी चीजें सामाजिक रूप से स्वीकृत हैं जो आपके समय में नहीं थीं। अपने बच्चे को बेहतर समझने और जानने के लिए सबसे पहले आपका माइंड ओपन होना अनिवार्य है।

generation gap between parents and children,tips for bridging the generation gap,practical ways to handle generation gap,effective communication for generation gap,parenting strategies for generation gap,balancing tradition and modernity in parenting,respecting differences in generations,building stronger parent-child relationships,navigating cultural differences in parenting,coping with changing family dynamics

उनकी बात सुनें

अगर आपका बच्चा कोई गलती कर देता है या किसी टेस्ट में फेल हो जाता है। तो मां बाप उसके बिल्कुल सिर पर ही चढ़ जाते हैं। उसकी एक भी बात नहीं सुनते हैं कि क्यों उसने ऐसा किया और वह किस स्थिति से गुजर रहा था। अगर वह अपनी कोई राय रखते हैं या फिर अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं तो फिर आप उन्हें यह समझ कर चुप करा देते हैं। वह आपसे जुबान लड़ा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है, आपको उनकी भी बात सुननी चाहिए।

समझने की कोशिश करें

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। अगर पैरेंट्स को समझ नहीं आ रहा है कि बच्चा क्या चाहता है या वह क्या कर रहा है, तब ये कहा जा सकता है कि वह एक अच्छे पैरेंट्स नहीं हैं। हमेशा खुद का उदाहरण देने के बजाय बच्चों को जीवन में कुछ अच्छा कर उदाहरण बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कई बार पैरेंट्स को बच्चों को समझने और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की जरूरत होती है। कभी-कभी बच्चों को वह करने देना चाहिए जो वो करना चाहते हैं।

generation gap between parents and children,tips for bridging the generation gap,practical ways to handle generation gap,effective communication for generation gap,parenting strategies for generation gap,balancing tradition and modernity in parenting,respecting differences in generations,building stronger parent-child relationships,navigating cultural differences in parenting,coping with changing family dynamics

बच्चों को करें खूब प्यार

कई बार बच्चों को आगे पढ़ाई की चिंता होती है या फिर अपने भविष्य की चिंता होती है, जिससे बच्चों के व्यहार में चिड़चिड़ापन आ जाता है। और हम इस बात को समझ नहीं पाते हैं कि बच्चे पर क्या बीत रही है, उल्टा उसे हम डांटने लगते हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, इससे आपके बच्चे का चिड़चिड़ापन और ज्यादा बढ़ सकता है।

बच्चों के बन जाएं दोस्त

आप अपने बच्चों को दोस्त बनकर रहें उन्हें यह कभी भी महसूस न होने दें कि आपकी और उनकी उम्र के बीच गहरा अंतर है। उन्हें यह जरुर सिखाएं कि बच्चों को आपकी इज्जत करनी चाहिए लेकिन बड़ों के जैसे व्यवहार करने की जगह आप उनकी उम्र के जैसे सोचने का थोड़ा प्रयास करें। यदि आप बच्चे के दोस्त बनकर रहेंगे तो इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

ना सुनने को आसान बनाएं

एक घर में रह रहे दो लोग अलग-अलग विचारधारा और च्वाइस रख सकते हैं। आपका बच्चा कोई मशीन नहीं जो आपकी हर बात पर हाँ में हाँ मिलाए। आपका बच्चा आपकी बात से असहमत हो सकता है। यह उतना ही सामान्य होना चाहिए जितनी कोई और बात। इसे अपने अहम या जिद के साथ जोड़ेंगे तो कभी अपनी फैमिली की भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू