न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

बच्चों की परवरिश करना और उन्हें इसी के साथ जीवन जीने की अच्छी सीख देना पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं। बच्चे का आतमविश्वास बढ़ाने या कम करने में भी पैरेंटिंग अहम भूमिका निभाती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 May 2023 10:59:12

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

बच्चों की परवरिश करना और उन्हें इसी के साथ जीवन जीने की अच्छी सीख देना पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं। बच्चे का आतमविश्वास बढ़ाने या कम करने में भी पैरेंटिंग अहम भूमिका निभाती है। हर पैरेंट्स का बच्चों की परवरिश करने का तरीका अलग होता है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेस्ट करना चाहते हैं लेकिन कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। इस चक्कर में कई बार पेरेंट्स कुछ सामान्य सी गलतियां कर बैठते हैं। हालांकि ये बहुत ही छोटी गलतियां होती हैं लेकिन इनका बच्चे के समग्र विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप भी पैरेंट हैं तो यहां जान सकते हैं कि आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइये जानें इनके बारे में...

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

हर वक्त बच्चे के आसपास रहना

कुछ पैरेंट्स जब देखो अपने बच्चे के चारों ओर उनके साये की तरह मंडराते रहते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चे के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव होने लगते हैं और बच्चे से हर वक्त क्यूं, क्या जैसा सवाल पूछते रहते हैं। पैरेंट्स की इस हरकत के वजह से बच्चा चिड़चिड़ा होने लगता है और साथ ही झूठ बोलने को भी मजबूर हो जाता है। इसके अलावा कई बच्चे फैसला लेने में, सही गलत में समझ रखने में या फिर अकेले कहीं जाने से घबराने लगते हैं। बच्चे का हर फैसला उसके माता-पिता के लेने से वह अंदर से खोखला होने लगता है। साथ ही बच्चे के निर्णय लेने की क्षमता भी घट जाती है।

बोलने का मौका ना देना

कई पैरेंट्स ऐसे होते हैं जो बस अपना फरमान सुना देते हैं और बच्चे से उम्मीद करते हैं कि वो उनकी बात को माने। जब बच्चा अपनी बात कहने या अपनी स्थिति को समझाने की कोशिश करता है, तो उसे छोटा कह कर चुप करवा दिया जाता है। इससे बच्चे को लग सकता है कि उसकी बात का कोई महत्व ही नहीं है। यह आपके बच्चे के कॉन्फिडेंस को गिरा सकता है।

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

बच्चों को घर के काम न सिखाना

आजकल पैरेंट्स समझते हैं कि बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई ही जरूरी है। पैरेंट्स का पूरा ध्यान इस बात पर लगा होता है कि बच्चा स्कूल में अच्छे नंबर लाए और टॉप करे जबकि स्कूल में अच्छे नंबरों से बच्चों की जिंदगी की गुणवत्ता बेहतर नहीं होती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ घर के छोटे-मोटे काम सिखाना भी बहुत जरूरी है। इससे उनका अच्छा विकास होता है। बच्चों को बचपन से ही उनके कमरों की साफ-सफाई करना, छोटे छोटे कपड़े धोना, रसोई में मां का हाथ बंटाना, बाजार से जरूरत के सामान लाना, बुजुर्गों की मदद करना सिखाना बहुत जरूरी है। घर से जुड़ाव के लिए इन आदतों का होना बहुत जरूरी है।

पैसों की कीमत ना बताना

कुछ पैरेंट्स बच्चों से पैसों को लेकर बात ही नहीं करते हैं। सच में इन बच्चों को लगने लगता है कि पैसे पेड़ पर उगते हैं। बच्चों को पैसों की कीमत के बारे में बताना चाहिए। उन्हें बताएं कि आप कितनी मेहनत से पैसे कमाते हैं और उन्हें सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

बच्चे की तुलना करना

यह सबसे आम पेरेंटिंग गलतियों में से एक है, जहां लगभग हर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना पडोंसी, रिश्तेदार या फिर बच्चे के ही किसी दोस्त से करतो हैं। ऐसा करते समय पेरेंट्स यह कि बच्चे की इस प्रकार कमियां गिनाने और हर समय दूसरों से तुलना करने से उसके स्वाभिमान पर असर डाल पड़ सकता है। इसके अलावा इससे वह खुद को नालायक, नाकार या फिर अक्षम महसूस करवा सकती है। तुलना करने के बजाय, आप अपने बच्चे की उपलब्धियों की उसकी अच्छाईंयों के साथ बच्चे को समझाएं और उसके गलत काम पे सुधारने की कोशिश करें।

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

इमोशन कंट्रोल करना

जब बच्चा किसी बात से दुखी है तो उसे जबरदस्ती हंसने को ना कहें। कुछ मां बाप बिना सोचे समझे डांटना फटकारना शुरू कर देते हैं। उन्हें कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं कि आगे चलकर वह अपनी भावनाएं दबाना शुरू कर देते हैं। जो कम उम्र में उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना सकती हैं। कई बार बच्चे गलत आदतें भी पकड़ लेते हैं इससे उबरने के लिए। तो आगे से बच्चे को कुछ भी कहने सुनने से पहले विचार जरूर करें।

बच्चे की अधिक प्रशंसा

बच्चे की सफलता और अच्छे कामों के लिए उसकी प्रंशसा या तारीफ करना सही है लेकिन बच्चे की गलती को छिपाना और उसे बढ़ावा देना गलत है। पेरेंट्स की बच्चों को ओवरप्रेट करने की आदत बच्चों में सही और गलत की उचित समझ से दूर कर, हमेशा खुद को सही मानने की आदत डाल सकती है। बच्चे की उतनी ही प्रशंसा करें जितना जरूरी है। ज्यादा बोलने से कई बार बच्चे ओवर कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।

बच्चों के समग्र विकास पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, बचें इनसे

बच्चों पर चिल्लाना

यदि आपको लगता है कि आपके चिल्लाने से आपका बच्चा डर जाएगा या फिर आपको उसे अनुशासित करने में मदद मिलेगी, तो आप बिलकुल गलत हैं। आपकी यह आदत या तो आपके बच्चे को ढीठ बना देगी या फिर आपका ऐसा करने से आपके बच्चे में तनाव व चिंता का खतरा बढ़ सकता है और उसके समग्र विकास को प्रभावित कर सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर दूसरों के प्रति आक्रामक हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा