Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बच्चा खुद करें अपना काम, इन तरीकों से करें उन्हें प्रेरित

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे आत्मविश्वास से ओतप्रोत रहे और अपना काम करने की जिम्मेदारी लें। कुछ बच्चे सेल्फ मोटिवेटेड होते हैं। उन्हें अपना काम बताने की जरूरत नहीं होती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jun 2023 8:03:16

चाहते हैं बच्चा खुद करें अपना काम, इन तरीकों से करें उन्हें प्रेरित

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे आत्मविश्वास से ओतप्रोत रहे और अपना काम करने की जिम्मेदारी लें। कुछ बच्चे सेल्फ मोटिवेटेड होते हैं। उन्हें अपना काम बताने की जरूरत नहीं होती है। वे दिनभर एक्टिव रहते हैं। लेकिन वहीँ कुछ बच्चे होते हैं जो अपने हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता एक स्वस्थ व्यक्ति को भी विकलांग बना सकती है। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों को खुद का काम करने के लिए मोटिवेट किया जाए। ऐसे में आपको इसके लिए माहौल तैयार करने की जरूरत होती हैं क्योंकि बच्चे कम उम्र से ही आत्मविश्वास का विकास करने लगते हैं, जब वे सुरक्षित और प्यार महसूस करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपने बच्चों को खुद का काम करने के लिए प्रेरित किया जाए। आइये जानते हैं इनके बारे में...
motivating children,encouraging independence in kids,motivating children to do chores,teaching children responsibility,fostering self-reliance in kids,encouraging kids to take initiative,motivating children to complete tasks,instilling a work ethic in children,motivating kids to be independent,inspiring children to do their own work लक्ष्य निर्धारित करें

रोजाना अपने बच्चे के लिए उनके काम से जुड़ा कोई न कोई लक्ष्य जरूर निर्धारित करें। इससे बच्चे के मन में काम को लेकर उत्साह बन रहता है। बहुत ज्यादा काम बताने की जगह बच्चों को छोटे-मोटे काम दें। जैसे पौधों में पानी देना, अपने जूते जगह पर रखना और अपने स्कूल के कपड़े उचित जगह पर रखना आदि। इन लक्ष्यों को पूरा करने के बाद बच्चों को इनाम के रूप में कुछ स्पेशल चीजें खाने को दे सकते हैं। इससे उनका मन लगा रहता है और अगली बार वह पूरी खुशी के साथ काम करते हैं। अपना स्वयं का काम करने के लिए आप बच्चों की मदद कर सकते हैं ताकि वह अपना सारा काम स्कूल से आने के बाद कर सकें।

अपना काम स्वयं करने दें

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे पहली चीज है कि उन्हें अपना काम खुद करने की आदत डालें। ऐसा करते समय आप उनके हर काम पर अपनी नजर जरूर बनाएं रखें। आप इन कामों में स्कूल का होम वर्क, घर में अपने जूते-चप्पल को सही स्थान पर रखना, स्वयं भोजन करना आदि करना शामिल कर सकते हैं। इन सभी कामों से उनके अंदर आत्म-निर्भरता बढ़ने के साथ अनुशासन भी आएगा। कई बार पेरेंट्स खुद से ही बच्चे के स्कूल के एक्टिविटी बना देते है। ऐसे में आपके बच्चा का काम तो कम हो जाता है लेकिन उससे आपका बच्चा सीख नहीं पाता है। आप अपने बच्चे को समझाएं या फिर उसकी सहायता करे लेकिन उनका काम ना करें। ऐसा करने से आपका बच्चा आलसी हो जाएंगा। motivating children,encouraging independence in kids,motivating children to do chores,teaching children responsibility,fostering self-reliance in kids,encouraging kids to take initiative,motivating children to complete tasks,instilling a work ethic in children,motivating kids to be independent,inspiring children to do their own work बच्चों के साथ योजना बनाएं

आप अपने बच्चे के साथ घर की सफाई करने का योजना बनाएं। बच्चे से उनके ही अलमारी की सफाई करवाएं, ऐसा करने से बच्चों की अलमारी साफ भी हो जाएंगी। साथ ही बच्चों को बताएं कि उन्हें उनके कोन से कपड़े कहां रखने हैं। ऐसे में जब भी आपके बच्चे अपने कपड़े निकालने जाएंगे उन्हें पता होगा कि उनका कौन सा कपड़ा कहां रखा हुआ है।

जिम्मेदारी दें

आप अपने बच्चे को छोटी-छोटी जिम्मेदारी दें। जैसे उसके खिलौनों को साफ करने के लिए या उसकी किताबों को शेल्फ में सजाने के लिए। जब उसे कोई जिम्मेदारी का काम दिया जाता है, तो वह बहुत खुश होता है, और उसमें नई ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस तरह, वह विभिन्न कार्यों को सीखेगा और अपना आत्म-सम्मान विकसित कर सकता है। वह आपके दिए सारे काम करेगा, क्योंकि वह आपको एक रोल मॉडल के रूप में देखता है। motivating children,encouraging independence in kids,motivating children to do chores,teaching children responsibility,fostering self-reliance in kids,encouraging kids to take initiative,motivating children to complete tasks,instilling a work ethic in children,motivating kids to be independent,inspiring children to do their own work कामों को प्रतिस्पर्धी बनाएं

बच्चे को अपने काम को लेकर प्रतिस्पर्धी बनाएं। जैसे अगर आपके दो बच्चे है, तो उनमें प्रतिस्पर्ध करें कि अपना काम पहले कौन करता है या अपना होमवर्क पहले कौन खत्म करता है। इस तरह के हेल्दी कॉम्पिटिशन से बच्चों में अपना काम करने के प्रति लगन और सकारात्मकता आती है। काम के अलावा आप बच्चों को दौड़ने या स्पेलिंग टेस्ट के लिए भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। हालांकि स्लो काम करने वाले बच्चे को भी अच्छा करने के लिए हमेशा प्ररित करें। इससे बच्चे में अच्छा करने की चाहत बनी रहती है।

अपने फैसले खुद लेने दें

बच्चों को छोटी उम्र से ही अपने लिए फैसला लेना सिखाएं। इन फैसलों में उन्हें क्या खाना है, क्या पढ़ना है, कौन से खिलौने से खेलना है आदि जैसे सवालों के जवाब शामिल हो सकते हैं। उनके अच्छे फैसलों के लिए उनकी प्रशंसा करना न भूलें। ऐसा करने से आपके बच्चे के भीतर आत्मनिर्भरता का भाव पैदा होगा।

बच्चे के काम में रूचि लें

कई बार बच्चे का किसी काम में इसलिए भी मन नहीं लगता है क्योंकि पेरेंट्स उनके काम में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। वे बच्चे को काम करवाना बोझ समझते हैं या उन्हें होमवर्क करवाना एक जरूरत। इन कारणों से बच्चे का भी काम में मन नहीं लगता है। वह भी काम को बस करने के लिए या बोझ समझकर छोड़ देता है इसलिए हमेशा बच्चे के काम में रूचि लें और उन्हें ये प्ररेणा दें कि हर काम को ईमानदारी और पूरी मेहनत से करना चाहिए। इसके लिए आप बच्चे को प्ररेक कहानी सुना सकते हैं या खुद भी उदाहरण बन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology