न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 25,000 वर्ग फुट का एक नया प्लॉट, कीमत 40 करोड़

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में चौथी प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 40 करोड़ रुपये में 25,000 स्क्वायर फीट की जमीन में निवेश किया है। जानें उनके रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स और फिल्मों की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 9:27:12

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 25,000 वर्ग फुट का एक नया प्लॉट, कीमत 40 करोड़

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी भव्य और आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। मुंबई में उनके कई शानदार बंगले हैं और उन्होंने बीते साल अयोध्या में भी संपत्ति खरीदी थी, जिसकी उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। अब नई रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अयोध्या में एक और नई प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

एक और ज़मीन खरीदी महानायक ने अयोध्या में

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 25,000 वर्ग फुट का एक नया प्लॉट खरीदा है जिसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन ‘सरयू’ नामक एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नज़दीक स्थित है, जहां अमिताभ पहले भी निवेश कर चुके हैं।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि अभिनेता ने बॉलीवुड निर्माता आनंद पंडित की एक रियल एस्टेट कंपनी में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि, इन निवेशों को लेकर अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अयोध्या में अब तक चार संपत्तियों में कर चुके हैं निवेश

अयोध्या में यह अमिताभ बच्चन की चौथी प्रॉपर्टी बताई जा रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने वहां 5,372 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 4.54 करोड़ रुपये थी। इसके बाद उन्होंने 'सरयू' प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था और 54,000 स्क्वायर फीट की ज़मीन ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ वहां अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक मेमोरियल बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भी किया रियल एस्टेट में बड़ा निवेश

इसके अलावा, हाल ही में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार सक्रिय निवेशक बने हुए हैं।

वर्कफ्रंट पर भी सक्रिय हैं अमिताभ बच्चन

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म Vettaiyan में नजर आए थे। इसके अलावा वह Kalki 2898 AD में भी एक अहम भूमिका निभा चुके हैं। अब उनकी अगली फिल्म रामायण: पार्ट 1 है, जिसमें वह पौराणिक किरदार जटायु का रोल निभाते दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी