न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की बुरी आदतों के लिए उन्हें पीटने की बजाय छुड़ाएं इस तरह

पेरेंट्स को चाहिए की बच्चों की उस गलत आदत की वजह जानी जाए और उसके अनुसार कदम उठाया जाए ताकि इसे छुड़ाया जा सके। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें ध्यान में रखकर पैरेंट्स बच्चे की गंदी और बुरी आदतों को छुड़ा सकते है और अपने को शर्मिंदा होने से भी शर्मिंदा होने से बचा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 3:35:38

बच्चों की बुरी आदतों के लिए उन्हें पीटने की बजाय छुड़ाएं इस तरह

बच्चों को अच्छे संस्कार देना और उनमें अच्छी आदतें विकसित करना हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं। पेरेंट्स भी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन कई आदतें ऐसी होती हैं जो बच्चों में हालात के साथ पनप जाती हैं और इनकी वजह से कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती हैं। इस वजह से कई बार पेरेंट्स अपने बच्चों की पिटाई कर देते हैं जो कि न्यायोचित नहीं हैं। ऐसे में आपको चाहिए की बच्चों की उस गलत आदत की वजह जानी जाए और उसके अनुसार कदम उठाया जाए ताकि इसे छुड़ाया जा सके। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें ध्यान में रखकर पैरेंट्स बच्चे की गंदी और बुरी आदतों को छुड़ा सकते है और अपने को शर्मिंदा होने से भी शर्मिंदा होने से बचा सकते हैं।

भूलकर भी बच्चे को सजा न दें

सजा देना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अत: बच्चे की बुरी आदत को छुड़ाने के सजा देना सही नहीं है। बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि बच्चे को कोई भी बात प्यार से समझाएं, डांट-डपट से नही।

parenting tips,parenting tips in hindi,child bad habits

बच्चे की समस्या जानने की कोशिश करें

जब भी बच्चा उपरोक्त बताई हुई हरकतें करने लगे, तो पैरेंट्स होने के नाते आपका सबसे पहला कर्तव्य है कि बच्चे से यह जानने की कोशिश करें कि वह इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहा है? इस तरह की आदत उसे कहां और कैसे लगी? पैरेंट्स के बार-बार पूछने पर बच्चा महसूस भी करता है, ऐसे स्थिति में वे दांत किटकिटाने लगते हैं, नाख़ून चबाने लगते हैं, यहां तक कि कई बार वे चिढ़ भी जाते हैं। पैरेंट्स को चाहिए कि बच्चे के व्यवहार को नोटिस करें, उन बातों के बारे में सोचें, जो उसे ऐसा करने के मजबूर करते हैं। एक बार समस्या जान लेने के बाद उसे दूर करने का सही तरीका अपनाएं।

बच्चे को समझाने का प्रयास करें

ज्यादातर पैरेंट्स को लगता है कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा, बुरी और गंदी आदतें अपने आप छूट जाएंगी। उन्हें बार-बार बोलने की ज़रूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है, पेरेंट्स होने के नाते आपको चाहिए कि उसे सही और गलत का फ़र्क़ समझाएं। यदि आपके समझाने का बच्चे पर कोई असर नहीं पड़ता है, तो बालमनोचिकित्सक की सलाह लें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child bad habits

आदतें छोड़ने के लिए बच्चे को प्रोत्साहित करें

अगर पैरेंट्स बच्चे की किसी बुरी आदत से दूर करना चाहते हैं, तो उसे छोड़ने के लिए बच्चे को प्रोत्साहित करें और उसे तब तक प्रोत्साहित करते रहें, जब तक कि बच्चा अपनी बुरी आदत को छोड़ नहीं दें। जब बच्चा अपनी इस बुरी आदत पर काबू पा ले, तो उसे शाबाशी दें, उसकी तारीफ़ करें। इसे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और उसने अच्छी आदतें सीखने की इच्छा बलवती होने लगती है।

आदत छूटने में समय लगता है

पेरेंट्स यह समझने की भूल न करें कि अच्छी आदत बच्चा एक दिन में सीख लेगा और बुरी आदत भी एक दिन में छोड़ लेगा। इसके लिए पैरेंट्स को धैर्य से काम लेना होगा। धैर्य रखेंगे, न आपको दबाव महसूस होगा और न ही बच्चे को।

बच्चे पर भूलकर भी हाथ न उठाएं

बच्चे के गलत काम करने से रोकने, कुछ पूछने, उलटा जवाब देने, ज़ोर से चिल्लाने, नखरे दिखाने, कोई गलती करने अक्सर पैरेंट्स उन पर हाथ उठाने की गलती कर बैठते हैं। उन्हें लगता है कि मारने से बच्चे का स्वभाव और व्यवहार बदल जाएगा। लेकिन कुछ स्थितियों में ऐसा मामला उल्टा पड़ जाता है। पेरेंट्स के मारने वाली बुरी आदत बच्चे के दिलों दिमाग पर गहरा असर छोड़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए