न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो पेट की गर्मी से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में..

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 4:09:37

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

स्वस्थ शरीर के लिए आपके पेट का स्वस्थ रहना जरूरी हैं। कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती हैं। पेट की बीमारियों का खानपान से गहरा नाता होता हैं। गर्मी के दिनों में पेट में गर्मी और जलन की समस्या होना आम बात हैं और वहीँ सर्दी के दिनों में आप गर्म तासीर वाला खाना ज्यादा खाते हैं जिससे पेट की गर्मी बढ़ती हैं। पेट की गर्मी की वजह से उन्हें कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट में जलन का प्रमुख कारण भोजन का सही तरीके से नहीं पचना है, जिसके कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है। लेकिन इन सबसे घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो पेट की गर्मी से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

आंवला

आंवला की तासीर ठंडी होती है। और यह आपके पेट को अंदर से साफ करता है। साथ ही किसी भी प्रकार के अनपच को भी ठीक करता है। आंवला खाने से आपका पेट अंदर से ठंडा रहता है। और यह हेयर फॉल को भी कम करने में मदद करता है।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

जीरा

आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक जीरे में पेट की आंत में होने वाली हलचल (इरिटेशन) और अल्सर को आराम पहुंचाने में बहुत असरदार होता है। जीरे में ऐसे असरदार पदार्थ पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को तेज करते हैं। मेटाबालिज्म को विकसित करते है और गैस, कब्ज, गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। जीरा खट्टी डकार को आने से रोकता है। जब भी एसिउिटी होने लगे तो जीरे के कुछ दाने को चबाकर चूसें या फिर जीरे के कुछ दानों को पानी में अच्छे से उबालकर रख लें। जब भी एसिडिटी होने लगे तो इसको पीएं। ऐसा करने से एसिडिटी तुरंत शांत हो जाएगी।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

मेथी के बीज

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में मेथी को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पिएं। इसके अलावा मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में जरूरत पड़ने पर इसे पिएं। इससे पेट की गर्मी दूर होगी।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

दही

दही पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है खाने के बाद थोड़ी सी दही खा लेने से किसी भी प्रकार का मसालेदार खाना आपके पेट में आसानी से बच सकता है इसलिए हमेशा आप जब भी कुछ मसालेदार खाएं तो खाने के बाद दही को जरूर खाएं।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

तुलसी के पत्ते

आयुर्वेद के मुताबिक, नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से आपके पेट में पानी की मात्रा और तरलता बढ़ जाती है, जिसके कारण पेट में अतिरिक्त एसिड नहीं बन पाता। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने वाले लोग ज्यादा तेज मिर्च-मसाले भी आसानी से पचा लेते हैं। अगर आप खाना खाने के बाद 5-6 तुलसी के पत्ते चबाते हैं तो आपके पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं रहती।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

सौंफ

यह पाचन तंत्र, कब्ज व गैस की शिकायत को भी दूर करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेंट एंटी-अल्सर प्रॉपर्टीज होती है, जो एसिडिटी को शांत करती है। एसिडिटी के दौरान शरीर में होने वाली जलन को तुरंत खत्म करने में मदद करता है। सौंफ के कुछ दानों को चबाकर चूसने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है। इसके साथ ही सौंफ का एसिडिटी के लिए खास घरेलू उपचार भी है। सौंफ के कुछ दानो को पानी में अच्छे से उबाल लें और फिर इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें, फिर सौंफ के इस उबले हुए पानी को जब भी आपको पेट में जलन महसूस होने लगे तब पीएं। यह एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएगी।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

पेपरमिंट

पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से यह शीतलन गुणों से भरपूर होता है। इससे आपको तुरंत ठंडक मिलती है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

केला

पेट की गर्मी को शांत करके उसे ठंडा रखने में केला बहुत मदद करता है। केले के पोटेशियम की मात्रा पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करती है और केले का पीएच तत्व एसिड को कम करता है। इसके अलावा केला, पेट में एक चिकनी पर्त बना देता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है, केले का फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी