Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा नहीं करता है दूसरों का सम्मान, दें इन बातों पर ध्यान

ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि सही तरीके से समझाइश करते हुए बच्चों के व्यवहार में बदलाव लाया जाए। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 1:30:00

क्या आपका बच्चा नहीं करता है दूसरों का सम्मान, दें इन बातों पर ध्यान

माता-पिता बनना किसी भी कपल के लिए सबसे खूबसूरत पल होता हैं। यह खुशी जितनी अधिक होती हैं, उतनी ही अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आती हैं। बच्चों की परवरिश करना कोई हलवा खाना नहीं होता हैं। आपको अपने बच्चों को दैनिक सीख के साथ ही नैतिक शिक्षा भी देनी पड़ती हैं। कई मौके आते हैं जब आप खुद को एक पैरेंट्स के तौर पर बुरी तरह असफल महसूस करते हैं। ऐसा तब भी होता हैं जब बच्चा लोगों के साथ मिसबिहेव करने लगे और अपने सामने किसी को कुछ भी ना समझें। बच्चों का यह व्यवहार उनके भविष्य के लिए भी घातक साबित होता हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि सही तरीके से समझाइश करते हुए बच्चों के व्यवहार में बदलाव लाया जाए। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
does your child not respect others pay attention to these things,mates and me,relationship tips बड़े होने के साथ बच्चे चाहते हैं आजादी

बच्चे अगर मम्मी-पापा की बात को इग्नोर करते हैं तो यह चीज बिल्कुल नॉर्मल हो सकती है। बड़े होने के साथ बच्चों में स्वतंत्र तरीके से रहने की भावना जोर पकड़ने लगती है। ऐसे में यह समझने की जरूरत है कि बच्चा अपनी इंडिपेंडेंस जाहिर करने की कोशिश कर रहा है या फिर उसने वाकई पेरेंट्स से गलत व्यवहार किया है। बहुत सामान्य सी चीजों पर अगर बच्चे कभी-कभार गुस्सा करें तो उसे इग्नोर कर देना चाहिए।

घर का वातावरण

घर के वातावरण का बच्चों के व्यवहार पर बहुत असर पड़ता है। अगर आए दिन घर में परिवार के सदस्यों या फिर माता-पिता के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं, तो यह बच्चों के लिए हानिकारक है। इन भ्रमित करने वाली परिस्थितयों के कारण कहीं न कहीं हो सकता है कि वह आपके साथ सम्मान के साथ पेश न आए।

does your child not respect others pay attention to these things,mates and me,relationship tips ना करें दूसरों की बुराई

कई बार महिलाएं ऑफिस के लोगों या घर के किसी सदस्य के व्यवहार से आहत होकर उनके बारे में नेगेटिव चीजें बोल देती हैं। इस तरह के बहुत से मौके आते हैं, जिनमें स्वाभाविक तौर पर गुस्सा आता है, लेकिन आप बच्चों को समझा सकती हैं कि कैसे खुद को संयमित रखा जाए। दूसरों की आलोचना करने पर बच्चे भी वही चीजें सीख लेते हैं और वे आपके सामने आपकी आलोचना कर सकते हैं। अगर आप संयमित व्यवहार करती हैं तो आप पाएंगी कि बच्चे भी इससे सीख लेंगे। अपनी तरफ से बच्चों को हमेशा सम्मान दें और यह जाहिर करें कि किसी भी व्यक्ति से उचित तरीके से कैसे व्यवहार किया जाना चाहिए।
दोस्त नहीं पेरेंट बने

बच्चे का दोस्त बनना अच्छी बात है लेकिन आपको इस रिश्ते की लिमिट भी रखनी चाहिए। आप अपने बच्चे की रिस्पेक्ट करें और उसे भी अपनी रिस्पेक्ट करने के लिए कहें। यदि आपका बच्चा आपसे बात करते हुए कड़वे शब्द इस्तेमाल करता है, तो उसे तमीज सिखाना और सही और गलत के बीच फर्क समझाना आपकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा बच्चों को अपने से बड़ों की इज्जत करना और तमीज से बात करना भी सिखाएं। बच्चों से बदतमीजी से बात करना सही नहीं है। does your child not respect others pay attention to these things,mates and me,relationship tips हर वक्त बच्चे की तरफदारी सही नहीं

कई बार किसी चीज की वजह से अगर बच्चों को परेशानी होती है तो अक्सर वे अपने पेरेंट्स से उसकी शिकायत कर देते हैं। इस तरह का की समस्या सामने आने पर मम्मी-पापा अक्सर अपने बच्चों की साइड लेते हैं और उन चीजों पर गुस्सा जाहिर करने लगते हैं। इस बात पर ध्यान दें कि कि बच्चे ने किस सिचुएशन में किस तरह से बिहेव किया। अगर बच्चे ने गलती की हो तो उनका पक्ष लेना सही नहीं है। इससे आप अनजाने में बच्चों को यह सीख दे रही होती हैं कि अगर कोई व्यक्ति उनकी बातों को नहीं माने या उनके अनुसार व्यवहार नहीं करे तो वह बुरा है। बच्चों को यह बताएं कि बहुत सी चीजें हमारे मन की नहीं होतीं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना चाहिए। इससे बच्चे सीख लेते हैं कि मुश्किल स्थितियां आएं तो उनसे कैसे डील करना चाहिए।

कभी भी उनकी तुलना ना करें

यह एक जुर्म है कि आप अपने बच्चे की तुलना किसी और से करती हैं। चाहे वे आपके बच्चे के दोस्त हों, भाई-बहन हों या फिर कोई और। आपको यह समझना चाहिए कि हर बच्चा अपने आप में खास होता है। हर बच्चे के अलग सपने और सोच हो सकती है और यह पैरेंट्स का काम है कि वे उनकी भावनाओं और सपनों का सम्मान करें। अगर आप अपने बच्चे को किसी से कमतर बताते हैं तो वह धीरे-धीरे हीनभावना का शिकार हो सकता है और उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चे को उसी रूप में स्वीकार करें जैसे वो हैं। वे अपनी जिंदगी में जो बनना चाहते हैं, उन्हें बनने दें। उन्हें जिस चीज में दिलचस्पी है, उन्हें करने दें। does your child not respect others pay attention to these things,mates and me,relationship tips बच्चों के अच्छे व्यवहार की सराहना करें

बच्चे की छोटी-छोटी खूबियों पर जब आप उसकी सराहना करती हैं तो उसे अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखने के लिए प्रेरणा मिलती है। बड़ों की तरह ही बच्चे भी धीरे-धीरे अपनी गलतियों से सीखते हैं। अगर आप बच्चों के संयमित व्यवहार के लिए उनकी सराहना करेंगी तो वे आगे भी अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।

उन्हें समझाने के लिए स्वाभाविक नतीजे बताएं


आप चाहे कितना भी डांट लें और धमकी दें उन्हें कभी भी अपनी गलती समझ नहीं आएगी। सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें समझाने के लिए व्यावहारिक नतीजे देखने दें। उदाहरण के तौर पर- आपने अपने बच्चे को कमरा साफ रखने की हिदायत देती है तो छोड़ दें। जब उसकी चीजें खोने लगेंगी तो उसे खुद ही यह बात समझ आएगी। इसमें वक्त तो ज्यादा लगेगा लेकिन तरीका कारगर जरूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology