न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम में आतंकी कैसे पहुंचे? PoK क्यों नहीं लिया गया? – गौरव गोगोई ने सरकार पर उठाए तीखे सवाल

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सरकार से तीखे सवाल पूछे – आतंकवादी पहलगाम तक कैसे पहुंचे, PoK पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जवाबदेही से सरकार क्यों बच रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 4:12:37

पहलगाम में आतंकी कैसे पहुंचे? PoK क्यों नहीं लिया गया? – गौरव गोगोई ने सरकार पर उठाए तीखे सवाल

संसद के मानसून सत्र में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छुपाई हैं। गौरव गोगोई ने कहा, “राजनाथ सिंह जी ने इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी, लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर पाकिस्तान से आए आतंकवादी पहलगाम जैसे संवेदनशील क्षेत्र तक कैसे पहुंचे और 26 मासूम लोगों की जान कैसे ले ली।” उन्होंने आगे कहा, “हम राष्ट्रहित में सवाल उठा रहे हैं और ये हमारा कर्तव्य है, न कि कोई राजनीतिक चालबाजी।”

जवाबदेही से बचती दिखी सरकार

लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गोगोई ने कहा कि आज की दुनिया ‘सूचना युद्ध’ के दौर में जी रही है। “मंत्री महोदय ने तमाम बातें साझा कीं, लेकिन सबसे अहम सवाल का जवाब नहीं दिया — ये आतंकी घाटी के अंदर तक कैसे दाखिल हुए और उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर जान-माल को नुकसान कैसे पहुंचाया?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस आतंक के खिलाफ सरकार के साथ है, लेकिन जवाबदेही से भागना स्वीकार नहीं किया जा सकता। “100 दिन बीत गए और सरकार अभी तक उन 5 आतंकियों तक नहीं पहुंच पाई, जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया। कहीं न कहीं इन्हें स्थानीय मदद मिली होगी — इसपर अब तक सरकार मौन क्यों है?”

जिम्मेदारी का बोझ उपराज्यपाल पर क्यों?

गोगोई ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस इसलिए मांगी थी ताकि इन गंभीर सवालों का जवाब मिल सके। उन्होंने कहा, “सरकार को जवाबदेही खुद लेनी चाहिए, लेकिन वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने हाल ही में नैतिक जिम्मेदारी लेने की बात कही थी।”

गलत जानकारियां फैलाने वालों से सतर्क रहें

गौरव गोगोई ने अपने संबोधन की शुरुआत इस बात से की कि ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद देश में “कुछ शक्तियाँ लोगों को गुमराह करने और झूठी सूचनाएं फैलाने में जुटी हैं।” उन्होंने कहा कि “जब देश एक बड़े आतंकी हमले से जूझ रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे। यात्रा पूरी करने के बाद भी वे सीधे पीड़ितों से मिलने नहीं गए, बल्कि बिहार में राजनीतिक रैलियों में भाषण देते रहे।”

राहुल गांधी ही गए थे पीड़ितों से मिलने

गोगोई ने कहा, “जब सरकार के शीर्ष नेता घटनास्थल से दूरी बनाए हुए थे, तब केवल राहुल गांधी ही वहां जाकर पीड़ित परिवारों से मिले। यह दिखाता है कि संवेदनशीलता किसके पास है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सच को दबाने की कोशिश की गई, और जब विपक्ष सवाल उठाता है, तो उन्हें चुप कराने का प्रयास किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर