न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने मारी बाजी, बने ‘Laughter Chefs 2’ के विजेता, इस जोड़ी को दी मात

कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का दूसरा सीजन खत्म हो गया है। रविवार (27 जुलाई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 11:25:11

करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने मारी बाजी, बने ‘Laughter Chefs 2’ के विजेता, इस जोड़ी को दी मात

कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का दूसरा सीजन खत्म हो गया है। रविवार (27 जुलाई) को ग्रैंड फिनाले का टेलीकास्ट हुआ। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शो की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। करण-एल्विश को कुल 51 स्टार्स मिले। रीम शेख और अली गोनी रनर-अप रहे। फाइनल में 'पति पत्नी और पंगा' की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी भी मौजूद थे। शेफ ने दोनों को एक टास्क भी दिया। सोनाली और मुनव्वर को बूंदी के लड्डू बनाने थे और एक्ट्रेस टास्क जीतकर विनर बन गईं।

बता दें ‘पति पत्नी और पंगा’ अगले शनिवार से टेलीकास्ट होगा, जिसमें 6 सेलेब्स कपल नजर आएंगे। ‘लाफ्टर शेफ्स’ का पहला सीजन 1 जून 2024 को प्रीमियर हुआ और 4 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुआ था। पहले सीजन के विजेता अली गोनी और राहुल वैद्य थे। ‘लाफ्टर शेफ 2’ की बात करें तो यह करीब 6 महीने चला और इसे भी लोगों का भरपूर प्यार मिला। तमाम कंटेंस्टेंट के साथ-साथ शो की होस्ट भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी ने भी ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया।

हरपाल ने आखिरी डिश के रूप में प्रतियोगियों को एक मिठाई बनाने के लिए कहा। वहां मौजूद दर्शकों ने हर जोड़ी की मिठाई चखने के बाद उन्हें वोट दिया। भारती और हरपाल ने पूरे सीजन में प्रत्येक जोड़ी को मिले स्टार्स भी काउंट किए। इसके आधार पर करण और एल्विश को विजेता घोषित किया गया।

एल्विश और करण दोनों ही छोटे पर्दे के मशहूर स्टार बन चुके हैं

करण और एल्विश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि 27 साल के एल्विश इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और इसी साल ‘रोडीज डबल क्रॉस’ का खिताब भी जीतने में सफल रहे थे। दूसरी ओर 40 वर्षीय करण ‘बिग बॉस 15’ और ‘एमटीवी रोडीज’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने साल 2009 में एकता कपूर के शो ‘कितनी मोहब्बत है’ के साथ डेब्यू किया था। वे इसके अलावा भी कई लोकप्रिय शो कर चुके हैं।

'लाफ्टर शेफ्स 2' का प्रीमियर 25 जनवरी 2025 को हुआ था। इस बार इसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रीम शेख, करण कुंद्रा और अली गोनी ने शिरकत की। कुछ एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और अब्दु रोजिक भी थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने शो छोड़ दिया था।

अब्दु और एल्विश तथा सुदेश व मन्नारा जोड़ीदार थे। अली और रीम ने कुल 38, अंकिता-विक्की ने 21,, निया-सुदेश ने 19, अभिषेक-समर्थ ने 18, कृष्णा-कश्मीरा ने 14 और रुबीना-राहुल ने 13 स्टार्स जीते। दोनों सीजन भारती ने होस्ट किए, वहीं हरपाल भी दोनों सीजन के जज रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी