Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महिलाओं को लेकर दिए गए इस बयान पर घिरे सुनील, इधर-आमिर के घर 25 IPS के पहुंचने की सच्चाई आई सामने

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों काफी खबरों में रहते हैं। वे अपने काम के साथ बयानों को लेकर भी सबका ध्यान खींच रहे हैं। सुनील...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 2:49:33

2 News : महिलाओं को लेकर दिए गए इस बयान पर घिरे सुनील, इधर-आमिर के घर 25 IPS के पहुंचने की सच्चाई आई सामने

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों काफी खबरों में रहते हैं। वे अपने काम के साथ बयानों को लेकर भी सबका ध्यान खींच रहे हैं। सुनील की वेब सीरीज ‘हंटर 2’ हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है। फिलहाल उन्हें महिलाओं को लेकर कही गई विवादित बात की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है। सुनील ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी के बाद एक-दूसरे को समझने में समय लगता है। लेकिन आजकल के बच्चों में इतना सब्र ही नहीं है कि वो इतना समय दें कि शादी के बाद वो एक-दूसरे को समझें, इसलिए इतने तलाक हो रहे हैं।

शादी एक समय के बाद समझौता होती है जहां आपको एक-दूसरे को समझना पड़ता है। एक-दूसरे के लिए जीना पड़ता है। फिर एक बच्चा आता है और पत्नी को ये जानना जरूरी है कि पति करिअर बनाएगा और बच्चे को मैं देख रही हूं। पति साथ में देखेगा। पर आजकल सब चीजों का प्रेशर बहुत हो गया है। लोगों को सुनील की यह बात रास नहीं आई कि पति करिअर बनाए और पत्नी घर संभालती रहें। लोगों ने कमेंट किया है कि एक्टर की उम्र 60 प्लस है और उनकी सोच भी 60 से ज्यादा हो गई है।

एक यूजर ने लिखा, “पीआर ने नहीं समझाया क्या।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये आदमी अपनी ही इमेज खराब कर रहा है।” किसी ने सवाल किया कि क्या पत्नियों का करिअर नहीं होता क्या। एक ने लिखा, “इंडियन अंकल जैसी सोच है, मुझे तो हैरानी ही नहीं हो रही।” एक यूजर गुस्से में ये भी लिखता है कि उनके लुक्स पर मत जाओ, वो 60 साल के हैं तो उनकी सोच भी उनकी उम्र के अंकल जैसी ही होगी ना। सुनील ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी अथिया शेट्टी की डिलीवरी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी।

गौहर खान ने भी सामने आकर बिना नाम लिए सुनील को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। बता दें सुनील ने साल 1991 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड माना कादरी से शादी की थी। सुनील की पिछली फिल्म ‘केसरी वीर’ थी, जो फ्लॉप साबित हुई। इसमें सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय भी थे। सुनील अब ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे।

आमिर खान के घर का एक वीडियो वायरल होने पर फैंस लगा रहे थे अटकलें

सुपरस्टार आमिर खान के बांद्रा स्थित घर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 1-2 नहीं, बल्कि 25 आईपीएस अधिकारी उनके घर जाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस की गाड़ियां आमिर के घर में जाती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे यूजर्स इस अचानक दौरे के पीछे के संभावित कारण को लेकर असमंजस में हैं। कथित तौर पर लगभग 25 IPS आमिर से उनके बांद्रा स्थित घर पर मिलने गए थे। अब इसकी हकीकत सामने आ गई है।

आमिर की टीम के प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा बैच के IPS प्रशिक्षुओं ने अभिनेता से मिलने का अनुरोध किया था, जिसके बाद आमिर ने उन्हें अपने घर पर आमंत्रित किया। वो सब 'सरफरोश' के दिनों से ही उनके फैन रहे हैं। इससे पहले आमिर की टीम को IPS के उनके घर पहुंचने की वजह का पता नहीं थी। उनका कहना था कि हम अभी आमिर से खुद इस बारे में पता लगा रहे हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे थे कि ये IPS आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की खास स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। कुछ को डर था कि कहीं आमिर के घर पर रेड तो नहीं पड़ी है।

बहरहाल आमिर जल्द ही 14 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आमिर ने इस बारे में कहा कि मैं मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर बेहद खुश और एक्साइटेड हूं। यह एक ऐसा महोत्सव है जो भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि का सच्चा सम्मान करता है। मैं दर्शकों से बातचीत करने, अपने कुछ सबसे मूल्यवान कामों को साझा करने और फिल्म की शक्ति का सम्मान करने वाली चर्चाओं में भाग लेने के लिए एक्साइटेड हूं। ‘सितारे जमीन पर’ के साथ हमने एक ऐसी कहानी कहने की कोशिश की है जो संवेदनशीलता और दिल से समावेशिता और तंत्रिका-विभेदन को दर्शाती है और मैं आभारी हूं कि फिल्म ने इतने सारे लोगों को छुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका