न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AFMS ने SSC MO के 450 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशंड चिकित्सा अधिकारी (SSC MO) के पदों पर भर्ती संक्षिप्त अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 5:33:01

AFMS ने SSC MO के 450 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशंड चिकित्सा अधिकारी (SSC MO) के पदों पर भर्ती संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। संगठन द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक चिकित्सा अधिकारी के कुल 450 पदों पर भर्ती की जानी हैं, जिसमें से 338 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और शेष 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://amcsscentry.gov.in/ पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होनी है और उम्मीदवार 4 अगस्त तक अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से चिकित्सा में स्नातक MBBS डिग्री प्राप्त की है। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2024 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऐसे में उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। उच्चतर योग्यता (स्नातकोत्तर डिग्री) रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, यानि उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1990 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क और सैलरी

भारतीय सेना में इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें बतौर सैलरी करीब 85000 रुपए हर महीने दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

मेडिकल ऑफिसर का चयन दो चरणों में होगा, पहला इंटरव्यू और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। उम्मीदवार की योग्यता और परफॉर्मेंस के आधार पर फाइनल सूची तैयार की जाएगी। इंटरव्यू की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में दिल्ली में हो सकती है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कमिशन उम्मीदवारों को कॉल लेटर भी भेजेगा। उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लाने होंगे। इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटafmcdg1d.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें, जिसके लिए कुछ जानकारी भरनी होगी।
- अब अपना रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद अपनी जरूरी जानकरी डालकर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब एप्लीकेशन फीस भरें।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?