Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह रखें अपनी बाइक का ख्याल, लंबे समय तक देगी आपका साथ

जितना आप वाहन की अच्छी देखभाल करेंगे उतना ही वो आपका लंबा साथ देगा। अगर आपके पास भी बाइक है और आप चाहते हैं कि वो सालों साल बिना किसी दिक्कत के चलती रहे तो इन बातों पर ध्यान देकर उसकी देखभाल करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 4:22:01

इस तरह रखें अपनी बाइक का ख्याल, लंबे समय तक देगी आपका साथ

युवाओं में जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा प्यार देखने को मिलता हैं वो हैं उनकी बाइक। जी हां, वे चाहे खुद ना नहाए लेकिन अपनी बाइक की सफाई करना नहीं भूलते हैं। सभी चाहते हैं कि उनकी बाइक बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक अच्छे से चलती रहे। लेकिन इसके लिए सिर्फ ऊपर की सफाई नहीं बल्कि इसके पार्ट्स का भी ध्यान रखना होता हैं। किसी भी चीज को लंबे समय तक चलाने के लिए देखभाल की जरूरत होती है। जितना आप वाहन की अच्छी देखभाल करेंगे उतना ही वो आपका लंबा साथ देगा। अगर आपके पास भी बाइक है और आप चाहते हैं कि वो सालों साल बिना किसी दिक्कत के चलती रहे तो इन बातों पर ध्यान देकर उसकी देखभाल करें।
tips to maintain your bike,household tips इंजन

किसी भी वाहन की बैकबोन उसका इंजन होता है। अगर इंजन दुरुस्त है तो बाइक भी फर्राटे से दौड़ती है। तो सबसे पहले आप अपने इंजन को समय पर सर्विस कराना ना भूलें। सर्विसिंग के वक्त कार्बियुरेटर और वॉल्व की सफाई ज़रूर कराएं। बाइक के स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें। 4-स्ट्रोक बाइक अगर आपके पास है तो हर 1500 किलोमीटर के बाद स्पार्क प्लग को बदल दें।

इंजन ऑयल

बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही ज़रूरी है। इंजन आॅयल के साथ ही यह भी ध्यान रहे कि इंजन ऑयल किस समय बदला जाएगा। इंजन ऑयल के लेवल को चेक करें और इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो इस बात का भी ध्यान रखें। इंजन ऑयल का सीधा असर बाइक की परफॉरमेंस पर पड़ता है। बता दें कि 3,000 से 4,000 किलोमीटर बाइक चलाने के बाद इंजन ऑयल जरूर बदलवाएं।

कल्च और ब्रेक चेक कराते रहें

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइक के कल्च ज्यादा ढीले या टाइट नहीं होने चाहिए। साथ ही बाइक चलाते समय ध्यान रखें कि कल्च दबा हुआ नहीं हो। इससे इंजन पर भी जोर पड़ता है और माइलेज पर भी असर होता है। कल्च के साथ-साथ आपको बाइक के ब्रेक भी समय-समय पर चेक करा लेने चाहिए। अगर आप ड्रम ब्रेक वाली बाइक चलाते हैं तो ब्रेक ढीले या कम लगने पर ब्रेक पैड जरूर बदलवाएं। tips to maintain your bike,household tips एयर फिल्टर

बाइक के इंजन में हवा एयर फिल्टर के माध्यम से जाती है। फिल्टर गंदा हो पर इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती है। जिससे बाइक की परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर बाइक के एयर फिल्टर्स को साफ करते रहें। कई बार बाइक का स्पार्क प्लग गंदा हो जाता है, जिस वजह से बाइक धुआं देने लगती है। इसका असर बाइक की माइलेज पर पड़ता है।

टायर

बाइक के टायर का एयर प्रेशर न ही बहुत ज्यादा हो न ही कम। समय समय पर व्हील बैलेंसिंग कराएं। बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी न करें। कई बार टायर्स में कम हवा होने की वजह से बाइक की माइलेज कम हो जाती है। खासकर गर्मियों में ऐसी समस्या ज्यादा आती है। इसलिए हफ्ते में एक बार टायर की हवा जरूर चेक करें। इसके अलावा बाइक के टायर्स में नाइट्रोजन गैस की फिलिंग करवानी चाहिए। क्योंकि नाइट्रोजन गैस टायर्स को गर्म होने नहीं देती है। बाइक को कड़ी धूप से भी बचाकर रखें।

ट्रांसमिशन

ट्रांसमिशन का सीधा मतलब बाइक की चेन से है। चेन को समय-समय पर साफ करते रहें। सॉफ्ट ब्रश की मदद से आप उस पर लगी मिट्टी को साफ कर सकतें हैं। चेन को कभी भी पानी से न धोएं। इससे चेन पर जंग लग जाता है। चेन को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला कभी न रखें। मैकेनिक से समय-समय पर चेन की जांच कराते रहें।
tips to maintain your bike,household tips लीकेज होने पर बैटरी बदलवा दें

आप बाइक का इंजन और बाकी सब चीजें तो चेक करा लेते हैं, लेकिन उसकी बैटरी को चेक कराना भूल जाते हैं। ऐसा करना एक बड़ी गलती होती है। बाइक की बैटरी को समय-समय पर दिखा लेना चाहिए और कोई लीकेज होने पर उसे बदल दें। वहीं डिसचार्ज होने पर उसे चार्ज करवाएं। हमेशा अच्छी कंपनी की बैटरी लगवाएं।

वक्त पर सर्विस जरूरी

इसके अलावा बाइक की माइलेज आसानी से बढ़ाने के लिए बाइक की नियमित रूप से मरम्मत करवानी चाहिए। इंजन ऑयल को एक नियमित अंतराल पर चेंज करवाएं। इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहे और इंजन के कम्पोनेंट जल्दी घिसे नहीं, उसके लिए ऑयल में ज्यादा चिकनाहट होना बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology