न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अबराम ने इनके साथ मनाया 12वां जन्मदिन, वीडियो वायरल, कृष्णा को धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 12 साल के हो गए। अबराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 7:53:33

2 News : अबराम ने इनके साथ मनाया 12वां जन्मदिन, वीडियो वायरल, कृष्णा को धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 12 साल के हो गए। अबराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन में मां गौरी खान, बड़ी बहन सुहाना और उनकी नानी हैं। साथ ही शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। हालांकि अबराम के पिता और बड़े भाई आर्यन खान वहां मौजूद नहीं थे। एक वीडियो में अबराम का हाथ पकड़कर सुहाना समारोह स्थल तक ले जाती दिख रही हैं। उनके पीछे गौरी भी आती नजर आ रही हैं।

अबराम के लिए एक शानदार केक भी रखा गया है जिस पर लिखा है, “हैप्पी बर्थडे अबराम।” जानकारी के मुताबिक यह बर्थडे पार्टी मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) आर्ट्स कैफे में मनाई गई। इस खास अवसर की झलक खुद NMACC के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई। कैप्शन में लिखा गया, “हमें खुशी है कि गौरी खान को एक बार फिर हमारे आर्ट्स कैफे में अबराम के जन्मदिन समारोह के लिए स्वागत करने का मौका मिला। यह शाम मीठे पलों और मुस्कुराहटों से भरी रही।”

वीडियो में पार्टी की कुछ झलकियां दिखीं, जिसमें पिज्जा, स्वीट्स और एक सुंदर सा चॉकलेट केक भी शामिल था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। कोई सुहाना के लुक की तारीफ करता नजर आया, तो किसी का ध्यान गौरी के अंदाज ने अपनी तरफ खींच लिया। इसके अलावा कई यूजर्स अबराम को बर्थडे विश करते नजर आए। बता दें शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शाहरुख इन दिनों शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। शाहरुख ने कुछ समय पहले अबराम को 3 करोड़ रुपए की कार अल्ट्रा लग्जरी लेक्सस एलएम 350एच गिफ्ट की थी। इसमें फ्रिज से लेकर टीवी तक की सुविधाएं हैं। ऐसी रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर के पास भी है। अबराम को अक्सर इस कार में घूमते देखा गया है।

कृष्णा अभिषेक हुए 42 साल के, धर्मेंद्र द्वारा विश किए गए वीडियो को किया शेयर

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज शुक्रवार (30 मई) को अपना 42वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। उन्हें फैंस के साथ ही मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रही हैं। गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर एक्टर धर्मेंद्र ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अभिषेक ने वीडियो को शेयर करते हुए इसे बेस्ट गिफ्ट बताया।

कृष्णा इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर जो वीडियो साझा किया है उसमें धर्मेंद्र बोल रहे हैं, “मेरे प्यारे कृष्णा अभिषेक, तुम्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। आज तुम्हारा जन्मदिन है, बेहद खास दिन है। तुम सबको हंसाते हो, खुशियां देते हो। कृष्णा, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मस्त रहो, जल्द मिलते हैं। आई लव यू।” उल्लेखनीय है कि कृष्णा कई मौकों पर धर्मेंद्र की शानदार मिमिक्री करते हुए वाहवाही लूट चुके हैं। कृष्णा टीवी के कई कॉमेडी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

उन्हें असली पहचान ‘द कपिल शर्मा शो’ से मिली। कृष्णा अपने मामा गोविंदा की जैसे बेहतरीन डांसर भी हैं। वे 'नच बलिए 3' (2007) और 'झलक दिखला जा 4' (2010) समेत कई डांस शो में भाग ले चुके हैं। कृष्णा ने ‘बोल बच्चन बोल’ और ‘एंटरटेनमेंट’ सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। कृष्णा इन दिनों अपनी पत्नी अभिनेत्री कश्मीरा शाह के साथ कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो 'लॉफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज