न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो

करीब 4 दशक से हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू चला रहे दिग्गज एक्टर परेश रावल आज शुक्रवार (30 मई) को अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 2:41:40

2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो

करीब 4 दशक से हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू चला रहे दिग्गज एक्टर परेश रावल आज शुक्रवार (30 मई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। परेश 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर परेश को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरह से विश कर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनके साथ ‘हेरा फेरी’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी ने भी परेश पर प्यार लुटाया है। सुनील ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह परेश के साथ नजर आ रहे हैं।

सुनील ने कैप्शन में लिखा, “उस शख्स को, जो बुद्धिमत्ता और हास्य दोनों का पावरहाउस हैं और उससे भी बढ़कर एक बेहतरीन इंसान हैं। परेश जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।” परेश ने सुनील का आभार जताते हुए लिखा, “अन्ना धन्यवाद यह बहुत मायने रखता है।” उल्लेखनीय है कि हाल ही में परेश ने ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म अचानक छोड़ दी थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसमें परेश के साथ सुनील और अक्षय कुमार थे। यह तिकड़ी ‘हेरा फेरी’ के पहले दोनों पार्ट में भी थी।

फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश को 25 करोड़ रुपए का नोटिस भी भेजा है। सुनील ने भी परेश के फिल्म छोड़ने पर आश्चर्य जताते हुए कहा था कि ‘बाबू भैया’ के बिना फिल्म बनना काफी मुश्किल है। अक्षय ने भी एक दिन पहले परेश की सराहना की, लेकिन विवाद के बारे में कहा कि इसमें कानून अपना काम करेगा। परेश को अभिनेता रितेश देशमुख ने भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश रावल सर, आप अपनी प्रतिभा से हमें मंत्रमुग्ध करते रहें। आपका दिन शानदार हो और आने वाला साल शानदार हो।”

बता दें परेश का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। परेश ने एक्ट्रेस स्वरूप संपत के साथ वर्ष 1987 में शादी रचा ली थी। परेश की पहली फिल्म वर्ष 1984 में आई 'होली' थी। परेश ने अपने करिअर में यूं तो हर तरह की भूमिका को अंजाम दिया है, लेकिन लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा विलेन और कॉमेडियन के रूप में पसंद किया।

‘इंडियन आइडल’ के विजेता पवनदीप राजन का 5 मई को हो गया था गंभीर रोड एक्सीडेंट

सिंगर पवनदीप राजन ने सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब जीता था। इसके बाद से ही उन्हें काफी शौहरत मिली। हालांकि पवनदीप का 5 मई को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें बहुत गंभीर चोट आई थी और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। फैंस उनकी हालत देखकर काफी घबरा गए और तब से ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

पवनदीप लगातार पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट दे रहे थे। अब उन्होंने एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वे फिट दिख रहे हैं। पवनदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे स्माइल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “छुट्टी मिल गई है और घर वापस जा रहा हूं। आप सभी के प्यार, सपोर्ट और प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।” तस्वीर में वे व्हाइट कलर का शर्ट पहने दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे फ्लाइट में हैं और उनके साथ उनका दोस्त भी है।

पवनदीप की इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया। वे सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। पूर्व में पवनदीप की टीम ने बयान में बताया था कि पवनदीप का 5 मई की सुबह मुरादाबाद, यूपी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया था। वे दिल्ली जा रहे थे ताकि अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ सकें, जहां उन्हें एक इवेंट में जाना था। पहले उनका इलाज पास के एक अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली-एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्हें कई गंभीर फ्रेक्चर हुए हैं और कुछ छोटी चोटें भी आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज