न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शक्तिमान’ प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर की टीम ने बताई सच्चाई, इस एक्ट्रेस को है शाहरुख को थप्पड़ मारने का पछतावा

एक्टर रणवीर सिंह हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले साल सितंबर में वे बेटी दुआ के पिता बने। कुछ समय का ब्रेक लेने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:48:08

2 News : ‘शक्तिमान’ प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर की टीम ने बताई सच्चाई, इस एक्ट्रेस को है शाहरुख को थप्पड़ मारने का पछतावा

एक्टर रणवीर सिंह हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले साल सितंबर में वे बेटी दुआ के पिता बने। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद वे फिर से काम पर लौट आए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण फिलहाल दुआ की देखभाल के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। रणवीर को लेकर बीते साल खबरें आ रही थीं कि वे मुकेश खन्ना के पॉपुलर टीवी शो ‘शक्तिमान’ की फिल्म लेकर आ रहे हैं। रणवीर यह प्रोजेक्ट मुकेश के साथ मिलकर करेंगे। अब रणवीर की टीम ने इस तरह के किसी भी दावे को खारिज कर दिया है। एक्टर की टीम ने बयान जारी कर साफ किया है कि इस सुपरहीरो शो के राइट्स हासिल करने की बात में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।

रणवीर की टीम ने कहा, “रणवीर सिंह द्वारा एक नए सुपरहीरो (शक्तिमान) प्रोजेक्ट के राइट्स हासिल करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। वे फिलहाल आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद ‘डॉन 3’ पर भी उनकी नजर है।” एक पुराने इंटरव्यू में मुकेश ने बताया था कि रणवीर ने उन्हें एक नए वर्जन में सुपरहीरो की भूमिका निभाने के लिए मनाने की कोशिश की थी। मुकेश ने कहा था कि रणवीर 3 घंटे तक मेरे सामने बैठा रहा, लेकिन उसके चेहरे पर वह भाव नहीं झलकता जो ‘शक्तिमान’ की भूमिका निभाने के लिए चाहिए। वह चंचल दिखता है, जैसे कि वह किसी को ठग लेगा, लेकिन वह एक शानदार एक्टर है।

जब मैंने उसकी तारीफ की तो मैंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उसके जैसी एनर्जी किसी और में नहीं है, लेकिन मैंने उसे भूमिका के लिए मंजूरी नहीं दी। उसे बुरा लगा होगा। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अभी एक्शन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो आदित्य के डायरेक्शन में बन रही है। आदित्य एक्ट्रेस यामी गौतम के पति हैं। ‘धुरंधर’ में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भारत के मौजूदा नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के द्वारा किए गए सीक्रेट ऑपरेशन से इंस्पायर है।

ranveer singh,actor ranveer singh,mukesh khanna,shaktimaan,shaktimaan serial,dhurandhar,priya gill,actress priya gill,shahrukh khan,priya shahrukh,josh movie

प्रिया गिल को ‘जोश’ फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को जड़ना पड़ा था तमाचा

एक्ट्रेस प्रिया गिल ने जोश मूवी में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम किया था। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा घटा था, जिसका प्रिया को आज तक पछतावा है। दरअसल प्रिया ने एक बार ‘लहरें’ से बात की थी, जो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रिया ने कहा कि मैं आपको बताऊंगी कि मेरे पूरे फिल्मी करिअर में सबसे शर्मनाक काम वह था जब मैंने शाहरुख को थप्पड़ मारा था। ‘जोश’ में मेरा और शाहरुख का एक गाना था, जिसकी शुरुआत में मुझे उन्हें थप्पड़ मारना था।

हम गोवा में इस सीन के लिए कई री-टेक्स कर चुके थे और मंसूर मुझसे कह रहे थे, प्रिया, यह उस तरह की ताकत से नहीं आ रहा है कि लड़की उस पर गुस्सा हो जाए। मैं कहती, अच्छा, ठीक है और मैं कोशिश करती रही। वहीं शाहरुख ने मुझे कहा, “मुझे मारो…मारो।” मंसूर भी बार-बार मारने के लिए कह रहे थे और मुझे उन्हें जोर से मारना पड़ा। मैं खुद को रोक नहीं पाई। मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। मुझे लगता है कि वहां पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया था। हर कोई बस…कैमरा चलता रहा।

मुझे लगता है कि निर्देशक रिएक्शन की वजह से कट कहना ही भूल गए थे। मुझे याद है कि केवी कैमरामैन ने मुझसे कहा था, लड़कियां तुमसे नफरत करने वाली हैं क्योंकि तुमने शाहरुख को मारा है। मुझे लगता है कि वे हर मायने में काफी अच्छे हैं क्योंकि इसके बाद, वे मुझे समझा रहे थे कि इसे सही तरीके से कैसे किया जाना चाहिए और मुझे नहीं पता था कि क्या कहना है। उसके बाद, गाना शुरू होता है तो कल्पना कीजिए कि मुझे कितना तनाव महसूस हुआ और वह पूरी बात को लेकर कितना शांत थे। मुझे शाहरुख हमेशा से पसंद रहे हैं। मैं उनसे पूरी तरह से प्रभावित थी। प्रिया को आखिरी बार ‘भैरवी’ (2006) मूवी में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी