न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं राजधानी दिल्ली के आसपास ट्रेकिंग स्थल की तलाश, बेहतरीन साबित होंगे ये ऑप्शन

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और जैसे ही कभी छुट्टियां मिलती हैं तो लोग घूमने के लिए निकल भी जाते हैं। लम्बे वेकेशन नहीं मिल पाते हैं तो लोग वीकेंड को किसी आसपास की जगह घूमने का प्लान बना लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 1:10:07

कर रहे हैं राजधानी दिल्ली के आसपास ट्रेकिंग स्थल की तलाश, बेहतरीन साबित होंगे ये ऑप्शन

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और जैसे ही कभी छुट्टियां मिलती हैं तो लोग घूमने के लिए निकल भी जाते हैं। लम्बे वेकेशन नहीं मिल पाते हैं तो लोग वीकेंड को किसी आसपास की जगह घूमने का प्लान बना लेते हैं। ऑफिस के काम की बोरियत सभी को परेशान कर देती हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए घूमने जाना एक बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आप राजधानी दिल्ली में और वीकेंड पर कहीं बाहर जाकर ट्रेकिंग करने जाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं दिल्ली के पास की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी जो नेचर के साथ ट्रेकिंग का भी आनंद देगी। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में...

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

नाग टिब्बा ट्रैक

बता दें कि उत्तराखंड के निचले हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में नाग टिब्बा ट्रेक का नाम शामिल है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह जगह जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए। 5-6 घंटे के अंदर आप इस इस ट्रैक को पूरा कर सकते हैं। यह जगह नाग टिब्बा एडवेंचर, हॉट डेस्टिनेशन, वीकेंड गेटअवे, विंटर ट्रेक्स के नाम से फेमस है। नाग टिब्बा के सबसे पास जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। लेकिन अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहते हैं तो आप देहरादून रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। जिसके बाद कीरब 73 किमी आगे जाना होगा। इसके बाद नाग टिब्बा की ट्रेकिंग शुरू होती है। इस जगह पर जाने के लिए आप के पास कम से कम 2 दिन का समय होना चाहिए। यहां से आप हिमालय का शानदार व्यू भी देख सकते हैं।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

चकराता ट्रेक

चकराता नाम से जाने वाला स्थान यमुना और टोंस नदियों के बीच स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। पहाड़ी के आसपास का वातावरण और उस स्थान के पास पानी का जमाव, इसे एक स्वर्गीय स्पर्श प्रदान करता है। वीकेंड पर दिल्ली के करीब यह एक बेहतरीन ट्रेक है। 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ट्रेक देहरादून में स्थित है।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

केदारकांठा शिखर

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले ट्रैक केदारकांठा शिखर बेहद खूबसूरत जगह है। बता दें कि उत्तरकाशी जिले में गोविंद वन्यजीव अभयारण्य के भीतर केदारकांठा स्थित है। इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आपके पास 2 दिन का समय होना चाहिए। इस ट्रैक को शुरू करने के लिए आपको सांकरी पहुंचना होगा। वहीं पहले आपको दिल्ली से देहराहून आना होगा। केदारकांठा शिखर देहरादून से करीब 200 किमी दूर स्थित है। केदारकांठा ट्रैक की शुरुआत सांकरी से ही करनी होगा। इस जगह से आप हिमालय का शानदार नजारा देख सकते हैं।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

बेनोग टिब्बा ट्रेक

इस ट्रेक के बारे में लोगाों को कम ही पता है, हालांकि बिगनर्स के लिए यह एक बेहतरीन ट्रेक है। यह 2250 मीटर की ऊंचाई पर है, और मसूरी क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यह मसूरी के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित माउंटेन क्वेल अभयारण्य में एक पूरे दिन का ट्रेक है। ट्रेक में सुंदर वन वॉक शामिल है। यहां पर आपको ज्वाला देवी को समर्पित एक मंदिर के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

त्रिउंड ट्रैक

इस ट्रैक के बारे में काफी कम लोगों को पता है। निउंड ट्रैक धौलाधार रेंज के निवास में धर्मशाला से 18 किलोमीटर की दूरी पर है। इस ट्रैक को आप मैक्लोडगंज से शुरू कर सकते हैं। यह ट्रैक करीब 9 किमी का ट्रेक है। जिसे 4-6 घंटे में आसानी से पूरा किया जा सकता है। यहां से आप कई खूबसरत व कभी न भूलने वाले नजारों को देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ कोई छोटा ट्रेक प्लान कर रही हैं, तो आपको त्रिउंड ट्रेक पर जरूर जाना चाहिए।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

बिजली महादेव ट्रेक

कुल्लू से शुरू करते हुए यह ट्रेक आपको हिमाचल प्रदेश राज्य के बिजली महादेव के पवित्र मंदिर तक ले जाता है। यह नग्गर से ट्रेक करता है और कैस वन्यजीव अभयारण्य के अंदरूनी हिस्सों से होकर आगे और अधिक लुभावना नजर आता है। एक साधारण 15 किलोमीटर का ट्रेक, इस मार्ग के आसपास के पहाड़ों के विशिष्ट दृश्यों के साथ अपने पैदल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए निश्चित है।

trekking near delhi,trekking destinations around delhi,best trekking spots near delhi,popular trekking trails near delhi,scenic treks near delhi,adventure trekking near delhi,trekking getaways from delhi,trekking routes near delhi,nature treks near delhi,hiking near delhi

कैंप मस्टैंग

यदि आप राजधानी से बहुत दूर नहीं जाना चाहते तो कैंप मस्टैंग एक और कैंपिंग विकल्प है। कैंप मस्टैंग को दिल्ली के पास ऑफिस कैंपिंग ट्रिप के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। यह शहर के नजदीक है और यात्रा का समय कम है, इसलिए यह परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। शिविर द्वारा आयोजित गतिविधियों में टीम निर्माण गतिविधियाँ, बाधा कोर्स, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, गाँव की सैर, शूटिंग, ज़ोरबिंग, साइकिल चलाना, कृषि, खगोल विज्ञान, रॉकेट लॉन्च और बहुत कुछ शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर