Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटियाला आएं हैं तो जरूर घूमें ये 6 जगहें, खूबसूरत होने के साथ रखती हैं ऐतिहासिक महत्व

पंजाब को अपने खानपान, संस्कृति के साथ पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता हैं। फिलहाल पंजाब में चुनावी माहौल हैं और हर तरफ इसका रंग देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम से पंजाब की ओर रूख कर रहे हैं तो पटियाला जरूर जाएं जहां सिर्फ एक दिन में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 1:21:41

पटियाला आएं हैं तो जरूर घूमें ये 6 जगहें, खूबसूरत होने के साथ रखती हैं ऐतिहासिक महत्व

पंजाब को अपने खानपान, संस्कृति के साथ पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता हैं। फिलहाल पंजाब में चुनावी माहौल हैं और हर तरफ इसका रंग देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम से पंजाब की ओर रूख कर रहे हैं तो पटियाला जरूर जाएं जहां सिर्फ एक दिन में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पटियाला की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही ऐतिहासिक महत्व रखती हैं। आप इन जगहों पर एक ही दिन में घूमने का मजा ले सकते हैं।
patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला

पटियाला आएं तो कोशिश करें कि शुरुआत गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला से हो। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस गुरुद्वारे में आते ही दुखों का हल मिल जाता है। माना जाता है कि यहां के तालाब में डुबकी लगाने भर से किसी भी तरह की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। बसंत पंचमी और गुरुनानक जयंती जैसे मौकों पर तो यहां खूब भीड़ लगती है। अपनी यात्रा जरूर यहां से शुरू करें। patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays किला मुबारक कॉम्प्लेक्स

पटियाला का किला मुबारक कॉम्प्लेक्स 1100-1200 AD में बना एक सुंदर किला है। इसमें मुगल और राजपूत स्टाइल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल हुआ है। इस किले में कई सारे सेक्शन हैं जैसे रन बास, दरबार हॉल, किला अंदरून और किला बहादुर गढ़। इन सभी को देखकर शायद आप खुद भी राजसी महसूस करने लगें। ये किला आपका दिल जरूर जीत लेगा। patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays शीश महल

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस महल में ढेरों शीशे हैं। इसको पुराने मोती बाग पैलेस के हिस्से के तौर पर 19वीं शताब्दी में बनाया गया था। महाराजा नरेंद्र सिंह के कार्यकाल में यहां कई सारे भित्ति चित्र भी बनाए गए हैं, जो काफी आकर्षक हैं। इस पैलेस में आना इसलिए भी अच्छा लगता है क्योंकि इसके सामने एक सुंदर झील है। इस झील पर लक्ष्मण झूला नाम का पुल भी है। ये नजारा आप शायद ही कभी भूल पाएं। खासियत सिर्फ इतने पर खत्म नहीं होती है बल्कि इसके साथ में एक दुनियाभर के मेडल से सजा म्यूजियम भी है, जो आपको इतिहास के गलियारे में जरूर ले जाएगा। patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays बहादुर गढ़ फोर्ट

असल में नवाब सैफ खान की ओर से बनवाए गए इस फोर्ट को 1837 में महाराजा करम सिंह ने दोबारा रेनोवेट करवाया था। 21 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस फोर्ट को नवे सिख गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा गया था। इसको गोलाई के आकार में बनाया गया था। इसका आकार काफी आकर्षक है। फोर्ट के क्षेत्र में ही आपको एक गुरुद्वारे के दर्शन करने को भी मिलेंगे। इतना ही नहीं यहां पर एक मस्जिद भी है। इस पूरे क्षेत्र के एक हिस्से को पंजाब पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays बारादरी गार्डन

बारादरी गार्डन महाराजा रजिन्दर सिंह के कार्यकाल में बनवाया गया था। उनका यहां पर स्टेचू भी है। इस गार्डन में कई तरह के फूल लगे हैं, जो कि यहां की सुंदरता कई गुना बढ़ाते हैं।ये जगह शाही निवास और क्रिकेट स्टेडियम के साथ में बनी है। इतना ही नहीं बारादरी गार्डन के पास ही रजिन्दर कोठी भी बनी है, जो पहले एक छोटा महल था लेकिन अब हेरिटेज होटल के तौर पर काम करता है। patiala,patiala tourist places,punjab tourism,holidays in patiala,patiala holidays मोती बाग पैलेस

ये एक ऐसी जगह है, जहां बहुत टूरिस्ट आते हैं। ये असल में पटियाला के महाराजा की ओर से 1840 में बनवाया गया। इसका बाद में महाराजा भूपिंदर सिंह के राज्यकाल में 1920 में विस्तार किया गया। इस एक पैलेस में 15 डाइनिंग हॉल हैं। बाद में इस पैलेस के एक हिस्से को म्यूजियम बना दिया गया और बाकी हिस्से को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स को दे दिया गया। ये जगह आर्किटेक्चर का अनोखा अजूबा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका