न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने जाएं नेपाल की इन खूबसूरत जगहों पर, लाखों की संख्या में हर साल आते हैं पर्यटक

नेपाल भारत की सीमा पर सटा देश है, जहां की संस्कृति भारत से मिलती जुलती है। छुट्टियां मनाने के लिए परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ नेपाल जा सकते हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 10:00:04

घूमने जाएं नेपाल की इन खूबसूरत जगहों पर, लाखों की संख्या में हर साल आते हैं पर्यटक

अधिकतर भारतीय विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि विदेश में घूमने को लेकर उनमें कुछ झिझक रहती है। भारतीयों के लिए किसी दूसरे देश की यात्रा न कर पाने की कई वजह होती हैं, जिसमें विदेशी भाषा का ज्ञान न होना, बजट से बाहर की ट्रिप होना और पासपोर्ट व वीजा के लिए मशक्कत करना शामिल है। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां न तो आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है और न ही भाषीय ज्ञान की सीमा। यात्रा भी उतने ही पैसों में की जा सकती है, जितनी भारत के ही किसी दूसरे राज्य या शहर के सफर पर खर्च होता। ऐसे देशों की सूची में भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल शामिल है। नेपाल भारत की सीमा पर सटा देश है, जहां की संस्कृति भारत से मिलती जुलती है। छुट्टियां मनाने के लिए परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में धार्मिक स्थल भी हैं और प्राकृतिक नजारों वाली दार्शनिक जगहें भी।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

काठमांडू

काठमांडू नेपाल की राजधानी और यहां का सबसे खूबसूरत शहर है। यह 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से पूरे साल यहां ठंडक रहती है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में काठमांडू घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर कई मठ और मंदिर हैं, जहां आप आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। काठमांडू दरबार स्क्वायर काठमांडू ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल है। यह नेपाल में काठमांडू घाटी के तीन दरबार स्क्वायर में से एक है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

पोखरा

पोखरा को नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। यह हिमालय की तलहटी में फैला हुआ एक महानगरीय शहर है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। बता दें कि पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर मौजूद है। यहां कई रोमांचक एक्टिविटीज़ का आप आनंद उठा सकते हैं।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में घूमने के लिए पशुपतिनाथ मंदिर है। जो एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है और यह भगवान शिव को समर्पित है। यह काठमांडू से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और बागमती नदी के किनारे बसा हुआ है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। साल 2015 में एक भूकंप के बाद इस मंदिर के कुछ भाग क्षतिपूर्ति की गई, लेकिन मुख्य मंदिर का गर्भग्रह सुरक्षित रहा है और यह आज भी आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

चितवन नेशनल पार्क

लगभग 932 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला चितवन राष्ट्रीय पार्क एशिया के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है। विश्व धरोहर में शामिल इस अद्भुत पार्क को देखने यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहाँ एक सींग वाले गैंडों, बंगाल बाघ और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देखा जा सकता है। यहां घूमने के लिए आप जीप, जंगल ट्रेक, सफारी, डोंगी सवारी, हाथी सवारी आदि की सुविधा दी जाती है।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

स्वयंभूनाथ मंदिर

स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, जिसे काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। यहां स्वयंभू स्तूप और मंदिर परिसर पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

लुम्बिनी

लुम्बिनी नेपाल का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और गौतम बुद्ध का जन्म स्थान है। यह स्थान यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के साथ-साथ बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी है। इसके अलावा यहां पर बहुत से स्तूप, मंदिर और मठ हैं जो बौद्ध धर्म के प्रमुख स्थलों में से हैं।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

चांगुनारायण मंदिर

यह नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। समुद्र तल से 1,372 से 2,191 मीटर की ऊंचाई में स्थित चांगुनारायण मंदिर नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। चांगुनारायण मंदिर का निर्माण 323 ईसा पूर्व लिच्छवीकाल के राजा श्री हरिदत्त वर्मा ने किया था। काठमांडू घाटी में स्थित सात विश्व धरोहरों में से चांगुनारायण मंदिर भी एक है। चांगुनारायण मंदिर में विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखी जा सकती है।

tourist places in nepal,best places to visit in nepal,top attractions in nepal,nepal travel destinations,famous tourist spots in nepal,nepal sightseeing,must-visit places in nepal,popular destinations in nepal,nepal tourism guide,beautiful places in nepal,top tourist attractions in nepal,nepal vacation spots,scenic places in nepal,adventure tourism in nepal,cultural sites in nepal

नेपाल दर्शनीय स्थल कैसे जाऐं

नेपाल दर्शनीय स्थल जाने के कई रास्ते है आप अपनी सुविधा के अनुसार इन्हें चुन सकते हैं। देश-विदेशों से यात्री यहाँ घूमने आते हैं।

हवाईजहाज से

काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इसे बहुत से देशों से जोड़ता है। आपको आसानी से नेपाल दर्शनीय स्थलों तक पहुँचने की फ्लाईट मिल जाएगी। यदि आप भारत से सफर कर रहें हैं तो आपको जेट एयरवेज़, इंडीगो, एयर इंडिया नेपाल तक पहुँचा देंगी। कई अन्य देशों की फ्लाईट जैसे-मलेशिया एयरलाईन, कतार एयरवेज़, एतिहाद एयरलाईन, सिल्क एयर, एयर चाइना और आदि। आपको आने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

ट्रेन से

कुछ पैसेंजर व कारगो ट्रेन है जो नेपाल के सिरसिया को भारत के रक्सॉल से जोड़ता है। भारतीय यात्री अपना रेल सफर तय करे बिना वीज़ा के यहाँ आ सकते हैं। फिलहाल कुछ और अन्य भारतीय ट्रेनों को नेपाल से जोड़ना का विचार चल रहा है।

बस से

बस से सफर करके नेपाल पहुँचना सबसे उचित विकल्प माना जाता है। दिल्ली से नेपाल तक की सीधी बस सेवा है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर