न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

National Tourism Day 2023 : धारचूला की खूबसूरती के सामने जन्नत शब्द भी पड़ जाता हैं छोटा

शांति और सुकून के कुछ दिन बिताने हैं तो धारचूला जरूर जाएं। हम आपको यहां धारचूला के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 3:30:39

National Tourism Day 2023 : धारचूला की खूबसूरती के सामने जन्नत शब्द भी पड़ जाता हैं छोटा

पर्यटन के लिहाज से ऐसी जगहों को ज्यादा पसंद किया जाता हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम नजारा देखने को मिले। देश में कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीँ कई जगहें ऐसी भी हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जन्नत मानी जाती हैं, लेकिन लोगों को इनके बारे में ज्यादा पता नहीं हैं। ऐसी ही एक जगह हैं धारचूला जो कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बसा एक खूबसूरत शहर है। अपने खूबसूरत दृश्यों और प्राकृतिक वातावरण के लिए यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। भारत और नेपाल की सीमा से लगा हुआ धारचूला ग्लेशियरों से घिरे हुए एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं। शांति और सुकून के कुछ दिन बिताने हैं तो धारचूला जरूर जाएं। हम आपको यहां धारचूला के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानें इनके बारे में...

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

जौलजिबी

धारचूला पर्यटन में घूमने वाली जगह जौलजीबी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। धारचूला से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह आकर्षित स्थान गोरी और काली नदी का संगम स्थल हैं। नवंबर महीने के दौरान जौलजीबी में लगने वाला वार्षिक मेला नेपाल के पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता हैं।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

अस्कोट अभयारण

अगर आप वन्य-जीव प्रेमी और वनस्पति विज्ञानं प्रेमी हैं तो आपको अस्कोट अभ्यारण ज़रूर जाना चाहिए। कहा जाता है कि बर्ड वाचर्स के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अभयारण्य कस्तूरी मृग के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसके अलावा काला भालू, हिमालयन शेर, हिम तेंदुए आदि देखने को मिलते हैं। यहां आप जंगल सफारी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि यह पिथौरागढ़ से लगभग 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

ओम पर्वत

धारचूला में किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है तो सबसे पहले ओम पर्वत का नाम ज़रूर लिया जाता है। ओम पर्वत लगभग 6191 मीटर की उंचाई पर स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान काली नदी के तट पर स्थित यह स्थान पर्यटन पर्यटकों के लिए मुख्य पड़ाव के रूप में जाना जाता है। अगर आप ट्रेकिंग का शौक रखते हैं, तो आपको प्रकृति की सुंदरता का सही अंदाजा लगेगा।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

काली नदी

धारचूला की प्रमुख काली नदी उत्तराखंड राज्य की राजसी नदी हैं जोकि भारत और नेपाल की सीमा को अलग अलग करती हैं। पनबिजली उत्पादन के लिए यह नदी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं जोकि 3600 मीटर की ऊंचाई से नीचे उतरती हैं। काली नदी का नाम यहाँ स्थित देवी काली के एक छोटे से मंदिर के नाम पर रखा गया हैं। पर्यटक इस नदी के आसपास की गतिविधियाँ और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

नारायण आश्रम

धारचूला पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान आप कुमाऊ क्षेत्र में स्थित नारायण आश्रम का दौरा भी कर सकते है। यह आश्रम जैन, प्रकृति, संस्कृति और पहाड़ी क्षेत्र की संस्कृति का शानदार उदहारण प्रस्तुत करता हैं। यह आश्रम शांति का प्रतीक हैं इसके अलावा एक पुस्तकालय और एक ध्यान कक्ष भी आश्रम में स्थित है।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

आदि कैलाश

धारचूला में घूमने की जगह आदि कैलाश को छोटा कैलाश के रूप में भी जाना जाता हैं। बता दें कि तिब्बत में आदि कैलाश भगवान भोलेनाथ के भक्तो के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। छोटे कैलाश की यात्रा के दौरान आप ओम पर्वत के दृश्यों को बखूबी देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ के प्रमुख आकर्षण में ट्रेक दारमा, जंगली फूल-फल, सुंदर झरने, घने जंगलो का आकर्षण देखने लायक होता हैं।

the word paradise falls in front of the beauty of dharchula know the tourist places here,holiday,travel,tourism

चिरकिला बांध

धारचूला का फेमस चिरकिला बांध काली नदी के ऊपर बनाया गया हैं। एक किलोमीटर लम्बी झील से सटा यह 1500KW का डेम धारचूला से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। पयर्टक इस बाँध के देखने के लिए भारी संख्या में आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग