न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अरुणाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है रोइंग, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

भारत एक खूबसूरत देश हैं जहां की हर जगह की अपनी खासियत और सुंदरता हैं। अगर आप पहाड़ों से लेकर झील, झरने और जंगल का नजारा लेना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश के रोइंग घूमने आ सकते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Feb 2023 5:58:48

अरुणाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है रोइंग, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

भारत एक खूबसूरत देश हैं जहां की हर जगह की अपनी खासियत और सुंदरता हैं। अगर आप पहाड़ों से लेकर झील, झरने और जंगल का नजारा लेना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश के रोइंग घूमने आ सकते हैं। रोइंग निचली दिबांग घाटी में स्थित है जो हरी-भरी घाटियाँ, नदियाँ, बर्फ से ढकी चोटियाँ, वनस्पतियों और जीवों से भरपूर हैं। फरवरी के महीने में मनाया जाना वाला इदु मिश्मी का रेह त्योहार यहाँ काफी फेमस है जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते है। यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए अरुणाचल प्रदेश की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आप रोइंग घूमने के लिए जा सकते है। आज इस कड़ी में हम आपको रोइंग की घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

महो वाइल्डलाइफ सेंचुरी

रोइंग के सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक महो वाइल्डलाइफ सेंचुरी है। यह अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों के लिए यात्रियों के बीच काफी फेमस है। यहां आप बाघ, तेंदुआ, सियार, हिमालयी काला भालू, भारतीय साही, जंगली कुत्ता सहित कई अन्य जंगली जानवरों को देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां जड़ी-बूटियों, झाड़ियों, फूलों और पौधों की अलग अलग वैरायटी आपको देखने को मिलेंगी।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

भीष्मकनगर किला

रोइंग से 30 किमी की दूरी पर स्थित भीष्मकनगर किला 8 वीं सदी से संबंधित माना जाता है। जली हुई ईटों से बनाया गया था और यहा किला, राज्य के सबसे पुराने पुरातात्विक किलों में से एक है। यह स्थल अरूणाचल प्रदेश के जनजाति समुदाय इदु मिस्मीस के लिए एक पवित्र धरोहर है। इस स्थल की खुदाई पर यहां कई कलाकृतियां पाई गई जिनमें मिट्टी के सजावटी सामान, सजावटी टाइल्स, मिट्टी की मूर्तियां और बर्तन आदि शामिल थे।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

इफी पानी घाट

इफी पानी घाट रोइंग के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल में से एक है। इफी पानी घाट रोइंग से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह एकांत और शांति का प्रतीक है। इफी पानी घाट पर दिबांग नदी और घाटी के मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। इस जगह पर फिशिंग भी की जाती है। यदि आप रोइंग की यात्रा पर निकले हैं, तो अपने परिवार या फैमिली के साथ इस जगह पर जरूर घूमे।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

निजोमाघाट

रोइंग में प्रकृति प्रेमियों के लिए निजोमाघाट एक और अद्भुत स्थान है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी के दौरान अंग्रेजों द्वारा किया गया था। इसका नाम ब्रिटिश राजनीतिक अधिकारी जे।एफ। नीधम के नाम पर रखा गया था। रोइंग से 15 किमी दूर स्थित, निजोमाघाट हरियाली, पहाड़ों और खूबसूरत नदी के साथ खूबसूरत नजारे पेश करता है। जब आप यहां पर हैं तो नौका सवारी का आनंद अवश्य लें।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

मयूदिया

यह हिमालय की हरी-भरी हरियाली और लुभावने दृश्यों के बीच स्थित एक पहाड़ी रिसोर्ट है। हरे भरे जंगलों के साथ एक आदर्श परिवेश और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ आश्चर्यजनक परिदृश्य और दृश्यों के साथ, 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मयूदिया, प्रकृति की अनोखी सुन्दरता का आनंद लेने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। यदि आप सर्दियों में यहां आते हैं, तो आप बर्फबारी और शानदार घाटी को देखकर चकित रह जाएंगे, जो आपको प्रकृति के साथ एकता महसूस करने के लिए सही वातावरण प्रदान करती है। आत्मा को असीम आनंद देने वाली सुंदरता को महसूस करने के लिए आप यहां ट्रेकिंग भी कर सकते है। यदि आप अपनी फैमली या लवर्स के साथ रोइंग घूमने जाने वाले है तो मयूदिया एक ऐसी जगह है जिसे आप बिलकुल मिस नही करना चाहेगें।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

हुनलि

यह 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा शहर है। छोटा शहर होने के बावजूद भी यात्रियों के बीच यह शहर कम पॉपुलर नहीं है। इसकी वजह इस शहर में आने के बाद दिखने वाले नजारे हैं। बर्फ के साथ साथ जो हरियाली नजर आएगी वह शायद ही आपको कहीं और नजर आएं। यहां आपको ट्रैकिंग और एडवेंचरस एक्टिविटीज करने का अनुभव भी मिल सकता है। यहां आप दो घंटे की ट्रेकिंग करके कुपुनली के गुफा मंदिर तक भी पंहुच सकते हैं।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

सैली झील

सैली झील रोइंग की सुंदरता का प्रतीक है। यह एक बेहद ही सुंदर पिकनिक स्पॉट है, जोकि रोइंग से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे जंगल, वन्यजीव अभ्यारण, झील, शानदार घाटी, इत्यादि चीजें देखने लायक है। यह रोइंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इसीलिए रोइंग की यात्रा के दौरान इस जगह पर अवश्य घूमना चाहिए।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

महो झील

महो झील रोइंग से 14 किमी दूर महो वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी में स्थित है। 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित महो झील देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। सुंदर फूलों और पौधों के साथ घने हरे जंगल के बीच स्थित, 4 वर्ग किमी में फैली यह झील बड़ी संख्या में जंगली बत्तखों को आकर्षित करती है। भूवैज्ञानिकों का दावा है कि यह झील ओलिगोट्रोफिक है क्योंकि झील में मछली नहीं है।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

नेहरु वन उद्यान

नेहरु वन उद्यान देवपानी नदी के तट पर स्थित एक बेहद खूबसूरत जगह है। नेहरु वन उद्यान आकर्षक कैक्टस हाउस, आर्किड क्षेत्र और एक सुंदर बगीचा है। आप जब भी नेहरु वन उद्यान घूमने के लिए आयेगें तो इसके शांतिप्रिय वातावरण और सुन्दरता के बीच सुखद समय व्यतीत करने के बाद बगीचे के पास स्थित ईज़ीज़ टावर (एक गेस्ट हाउस) से देवपानी नदी के खूबसूरत दृश्यों के आनंद भी ले सकते है।

arunachal pradesh,arunachal pradesh tourism,tourist places arunachal pradesh,roing arunachal pradesh,tourist places in roing

रुक्मिणी नाटी

रोइंग के प्रमुख पर्यटक स्थल में शामिल रुक्मिणी नाटी एक खंडहर किला है जिसे चिमिरी किला भी कहा जाता है, यह रोइंग से लगभग 10 किमी दूर चिमिरी गांव के केंद्र में स्थित है। माना जाता है कि 14वीं सदी में बनाया गया था, जो वर्तमान में अब खंडहर है। खंडहर होने के बाबजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटक रुक्मिणी नाटी घूमने के लिए आते है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल