न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

जब भी दक्षिण भारतीय क्षेत्र में पर्यटन की बात की जाती हैं तो कर्नाटक का नाम जरूर सामने आता हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही कर्नाटक को अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 9:20:09

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

जब भी दक्षिण भारतीय क्षेत्र में पर्यटन की बात की जाती हैं तो कर्नाटक का नाम जरूर सामने आता हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही कर्नाटक को अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। कर्नाटक के भोजन में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की एक एक लंबी लिस्ट शामिल है। कर्नाटक में घूमने के साथ ही यहां के पारंपरिक खानपान का लुत्फ उठाना यादगार बनेगा। आज हम आपको कर्नाटक के ही ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जिन्हें यहां घूमने जाए तो जरूर स्वाद लेना चाहिए। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

कूर्ग पांडी करी

ये एक स्वादिष्ट और मांसाहारी पकवान है, जिसमें मांस को मसाला पेस्ट में तैयार किया जाता है। जिसकी वजह से इस करी का रंग गहरा और मसालेदार दिखने लगता है। इस पकवान में कांचमपुली फल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण ये डिश स्वाद में थोड़ी खट्टी लगती है। पांडी करी को चावल की रोटी के साथ परोसा जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

नीर डोसा

नीर 'शब्द' का मतलब है तुलु भाषा में पानी। नीर डोसा एक बहुत प्रसिद्ध पकवान है जिसमें चावल डोसा होता है। डोसा बनाने के लिए, चावल को पानी में कुछ घंटों के लिए रात भर भिगोना होता है और इसको बनाने के लिए किसी खमीर की जरूर नहीं होती। यही कारण है कि इस डोसे को नीर या पानी का डोसा भी कहा जाता है। चूँकि कर्नाटक में चावल आसानी से उपलब्ध है, नीर डोसा कई स्थानों और रेस्तरां में पाया जाता है। नीर डोसा चटनी, करी या सांभर के साथ परोसा जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

कोरी गस्सी

कोरी का मतलब चिकन होता है गोस्सी का मतलब करी होता है। इस करी को तैयार करने के लिए चिकन के टुकड़ों को मसालों में डाला जाता है और नारियल के साथ पकाया जाता है। यह एक मशहूर मंगलोरियन डिश है। ये स्वादिष्ठ कोरी गस्सी को चावलों के साथ खाया जाता है, जिसका स्वाद और दो गुणा बढ़ जाता है। अगर आप नॉन वेज खाने के बेहद शौकीन हैं, तो आपको डिलिशियस चिकन करी जरूर चखनी चाहिए।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

हालबाई

हालबाईकर्नाटक की एक और प्रसिद्ध मिठाई है। यह कर्नाटक की एक प्रामाणिक और पारंपरिक मिठाई है। यह व्यंजन चावल, नारियल और गुड़ से बनाया जाता है। नारियल के दूध का उपयोग इसमें एक अलग स्वाद देने के लिए भी किया जाता है। यह स्वस्थ और स्वादिष्ट मिठाई उडुपी और मैंगलोर क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। यह बहुत ही सरल है और सभी त्योहारों के मौसम में घर में तैयार किया जाता है। इसे सामान्यता ठंडा खाया जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

मद्दुर वड़ा

मद्दुर वड़ा कर्नाटक का एक फेमस स्नैक है। आपको बता दें, मद्दुर वडा इस स्नैक का नाम कर्नाटक के मांडया में आने वाले कस्बे मद्दुर से हुआ था। इस वड़े को बनाने में मैदे में चावल के आटे के साथ प्याज हरी मिर्च, करी पत्ते, घिसे हुए नारियल सौंफ और जीरे का इस्तेमाल किया जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

कुंडापुरा कोली सारू

अगर आप नॉन-वेज पसंद करते हैं तो कर्नाटक में मिलने वाली कुंडापुरा कोली सारु आपको बेहद पसन्द होगा। कर्नाटक में मिलने वाली ये सबसे स्वादिष्ट चिकन करी में से एक है। मंगोलोरियन तटीय क्षेत्र में ये काफी बहुत लोकप्रिय है। करी का ग्रेवी नारियल के दूध के साथ प्याज, लहसुन, अदरक और अन्य मसालों से बनाया जाता है। करी नीर डोसा, रोटी या यहां तक कि चावल के साथ यहा के लोगो द्वारा बडे़ चाव के साथ खाया जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

धारवाड़ पेड़ा

अगर आप अच्छा खासा मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप धारवाड़ पेड़ा खा सकते हैं। ये पैदा धारवाड़ में मिलता है। 19वी शताब्दी में मध्य प्रदेश का ठाकुर परिवार धारवाड़ रहने लग गया था और इन्हीं लोगों द्वारा इस पेड़े को धारवाड़ लाया गया था। ये पेड़ा राम रतन सिंह के परिवार द्वारा ही एक खास विधि की साथ तैयार किया जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

मैसूर मसाला डोसा

मैसूर मसाला डोसा, डोसा का ही एक और रूप है। जिसमें चटनी या पेस्ट लगाया जाता है। यह एक कुरकुरा डोसा है जिसमें लाल चटनी और मैश किए हुए आलू को भरा जाता है। सॉस के साथ सफेद और लाल नारियल चटनी के साथ यह डोसा परोसा जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

मंगलोरियन बिरयानी

मंगलोरियन बिरयानी आमतौर पर चिकन के मांस या बिना चिकन के तैयार की जाती है। चावलों को एक मसाले पेस्ट के साथ पकाया जाता है। पेस्ट बनाने में नारियल, धनिया के बीज, इलायची, सौंफ़ के बीज, लौंग, अदरक, शुष्क लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के बीज की जरूरत पड़ती है। नॉन वेज बिरयानी के लिए इसमें मीट डाला जाता है और वेज बिरयानी के लिए इसमें सभी तरह की सब्जियों को शामिल किया जाता है। अच्छे से पकाने के बाद इसे गर्मा-गर्म परोसा जाता है।

घूमने के साथ ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं कर्नाटक, जरूर लें इन 10 व्यंजन का स्वाद

मैसूर बोंडा

मैसूर बोंडा कर्नाटका का प्रसिद्ध स्नैक्स है। इसे मैसूर भाजी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तला हुए नाश्ते का एक रूप है। यह मैदा और दही उरद दाल का उपयोग करके भी तैयार किया जाता हैं। जिसे नारियल की चटनी और साथ ही साथ सांभर से भी खाया जाता है। ये बोंडा तेलंगाना और कर्नाटक में लोकप्रिय काफी हैं। “गोली बाजे” भी इसी तरह से बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में TMC को बड़ा झटका! 91 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा,BJP का दावा
बंगाल में TMC को बड़ा झटका! 91 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा,BJP का दावा
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इस मूलांक की लड़कियां मानी जाती हैं मां अन्नपूर्णा का स्वरूप, घर में आते ही बढ़ती है समृद्धि और खुशहाली
इस मूलांक की लड़कियां मानी जाती हैं मां अन्नपूर्णा का स्वरूप, घर में आते ही बढ़ती है समृद्धि और खुशहाली
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास