न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मंदिर में राक्षसी को पूजा जाता है देवी रूप में, महाभारत काल से जुड़ा इसका इतिहास

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाने जाता है। अपनी ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले लोगों को शांति और सुकून प्रदान करती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 6:44:08

इस मंदिर में राक्षसी को पूजा जाता है देवी रूप में, महाभारत काल से जुड़ा इसका इतिहास

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाने जाता है। अपनी ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले लोगों को शांति और सुकून प्रदान करती है। ऐसे में आज हम आपको यहां स्तिथ एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां भीम की दूसरी पत्नी की पूजा होती है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश में काफी लोकप्रिय है और यहां हर साल महोत्सव का भी आयोजन होता है। मनाली के निकट स्थित यह मंदिर विशालकाय देवदार वृक्षों के बीच चार छतों वाली पैगोड़ा शैली का है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर का निर्माण कुल्लू के शासक बहादुर सिंह ने 1553 में करवाया था। इस मंदिर की दीवारें परंपरागत पहाड़ी शैली में बनी हैं। इसका प्रवेश द्वार कठ नक्काशी का उत्कृष्ट नमूना है। तो चलिए जानते है इस मंदिर के इतिहास के बारे में...

hadimba devi temple,manali tourist attractions,himachal pradesh temples,hadimba temple manali,historical temples himachal,famous temples in manali,religious sites himachal pradesh,himachal pradesh tourism,sightseeing in manali,manali heritage sites

मनाली में स्थित हिडिंबा देवी मंदिर भीम की दूसरी पत्नी राक्षस हिडिंबा को समर्पित है। मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि यहां हिडिंबा के पदचिह्नों की पूजा होती है। इस मंदिर को ढुंगरी मंदिर के नाम से भी बुलाया जाता है। यह मंदिर एक चार मंजिला संरचना है जो जंगल के बीच में स्थित है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और सैलानी आते हैं।

हिडिंबा इस क्षेत्र में अपने भाई हिडिंब के साथ रहती थी। उसने कसम खाई थी कि जो भी उसके भाई को लड़ाई में हराएगा वो उसी के साथ शादी करेगी। जब पांडव अपने निर्वासन के दौरान इस क्षेत्र से निकले तो भीम ने स्थानीय लोगों को हिडिंब के अत्याचारों से बचाने के लिए मार डाला। इस तरह से हिडिंब की बहन हिडिंबा ने भीम से शादी कर ली।

hadimba devi temple,manali tourist attractions,himachal pradesh temples,hadimba temple manali,historical temples himachal,famous temples in manali,religious sites himachal pradesh,himachal pradesh tourism,sightseeing in manali,manali heritage sites

भीम और हिडिंबा से एक पुत्र हुआ जिसका नाम घटोत्कच था, जो कुरुक्षेत्र युद्ध में पांडवों के लिए लड़ते हुए मारा गया था। यह मंदिर दूर से देखने पर कलश के आकार की तरह नजर आता है। यह मंदिर 40 मीटर ऊंचे शंकु के आकार का है और मंदिर की दीवारें पत्थरों की बनी हैं।

हिडिंबा देवी मंदिर में लकड़ी का दरवाजा है। जिसके ऊपर देवी और जानवरों की छोटी-छोटी आकृतियां हैं। इस मंदिर के चौखट के बीम में भगवान कृष्ण की एक कहानी के नवग्रह और महिला नर्तक हैं। इस मंदिर देवी की मूर्ति नहीं है, पर यहां एक विशाल पत्थर उसके पदचिन्ह बने हुए हैं, जिसे देवी का विग्रह रूप मानकर पूजा की जाती है। इस मंदिर से कुछ ही दूरी पर घटोत्कच को समर्पित भी एक मंदिर है।

हिडिंबा देवी मंदिर श्रद्धालु बस, ट्रेन और हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर का नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू में भुंतर हवाई अड्डा है जो मनाली से 10 km दूर है। मनाली से इस मंदिर की दूरी 3km है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर है, जहां से मनाली की दूरी 166 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका