न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भावस्था में इन योगासनों जरिए रहे स्वस्थ, गर्भावस्था में ये आसन है सुरक्षित

गर्भावस्था के दौरान कोई भी योगासन करने से पहले योग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि कुछ योगासन ऐसे भी हैं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए। इस लेख में गर्भावस्था में योगासन करने के फायदे और कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, हम आपको इसकी जानकारी देंगे।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 6:30:32

गर्भावस्था में इन योगासनों जरिए रहे स्वस्थ, गर्भावस्था में ये आसन है सुरक्षित

योग करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन जब बात गर्भावस्था की हो, तो अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। इसमें कोई शक नहीं कि योग करने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है, जो गर्भवती और आने वाले शिशु दोनों के लिए अच्छा होता है। गर्भावस्था के दौरान कोई भी योगासन करने से पहले योग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि कुछ योगासन ऐसे भी हैं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए। इस लेख में गर्भावस्था में योगासन करने के फायदे और कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, हम आपको इसकी जानकारी देंगे।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

गर्भवती महिलाओं के लिए योगासन-

वीरभद्रासन

इस योगासन के लिए सामान्य स्थिति में खड़े होकर हाथों को सामने रखें। इसके बाद दाएं पैर को आगे ले जाएं। अब दाएं घुटने को हल्का-सा मोड़ दें और पिछले पैर को सीधा रखें और तलवा जमीन से सटा हुआ हो। गहरी सांस लें और धीरे-धीरे अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं। इसके बाद हाथ नमस्कार मुद्रा में होने चाहिए। पीछे की ओर हाथ को खींचे पर ध्यान रहे की पीठ सीधी रहे। फिर अपने हाथों को नीचे लाते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसके बाद घुटनों को सीधा कर लीजिए। पैरो को मिला लीजिए और फिर ऐसा ही दूसरी तरफ से कीजिए।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

त्रिकोणासन

गर्भावस्था के दौरान पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए यह अच्छा आसन माना जाता है। इससे शरीर लचीला होता है। इसके लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को आपस में जोड़ लें। हाथ शरीर से सटे हुए होने चाहिए। धीरे-धीरे अपने पैरों को फैलाएं। ध्यान रहे कि दोनों पैर एक दूसरे के समानांतर हों। अपने दोनों हाथों को शरीर से दूर फैलाते हुए कंधों के समानांतर ले आएं। फिर बाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ें। गहरी सांस लेते हुए अपने बाईं ओर झुकें और बाएं हाथ की उंगलियों से फर्श को छूने का प्रयास करें। इसी समय दाहिने हाथ को ऊपर उठाएं। अपने सिर को बाईं ओर झुकाएं और दाहिने हाथ की उंगलियों को देखने का प्रयास करें। कुछ सेकंड रुकें और सामान्य सांस लेते रहें। धीरे-धीरे सांस छोड़ें और सामान्य मुद्रा में पहुंच जाएं। फिर दूसरी तरफ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

वृक्षासन

इससे पैर, पीठ और बाजुएं लचीली होती हैं और ध्यान लगाने में भी मदद मिलती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधी तरह तनकर खड़े हो जाएं। अपने शरीर का भार बाएं पैर डाल दें फिर अपने दाएं घुटने को मोड़ दें। दाएं पैर के तलवे को घुटनों के ऊपर ले जाएं और अपने बाए जांघ के साथ जोड़े दें।आपके दाएं पैर की एड़ी के दबाव का असर बाएं जांघ पर होना चाहिए। इसके बाद बाएं पैर से अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। संतुलन बनने के बाद अपने दोनों हाथों को शरीर से दूर फैलाते हुए कंधों के समानांतर ले आएं और फिर सांस लेते हुए हाथों को सिर से ऊपर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। शरीर को तानकर रखे और संतुलन बिगड़ने न दें। फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी करें।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

मत्स्य क्रीड़ासन

इस आसन से पाचन क्रिया में मदद मिलती है। साथ ही कब्ज के समस्या से भी राहत मिली है। इसके अलावा, पैरों की नसों को भी आराम मिलता है। इसके लिए योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें। हथेलियों को अपने बाईं तरफ रखें और सिर को दाएं हाथ पर रखें। फिर बाएं घुटने को मोड़कर कमर तक ले आएं और बाईं कोहनी को घुटने के पास रखें। इस दौरान दायां पैर बिल्कुल सीधा रहना चाहिए। अब सामान्य सांस लेते रहें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद यह प्रक्रिया दूसरी तरफ भी दोहराएं।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

वज्रासन

यह योगासन गर्भावस्था के समय पाचन की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। यह गर्भाशय में खून की बहाव को बेहतर करता है, जो गर्भावस्था में अच्छा होता है। इसके लिए दोनों पैरों को सामान्य स्थिति में रखें। फिर घुटनों को मोड़कर अपने कूल्हों को दोनों एड़ियों के बीच सटा लें। आपको पैरों के दोनों अंगूठे एक-दूसरे से मिले हुए होने चाहिए। अब अपनी कमर और सिर को बिल्कुल सीधा रखें। हाथ जंघाओं पर होने चाहिए। कुछ देर इसी स्थिति में रहें और आंख बंद करके ध्यान लगाने का प्रयास करें।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

मार्जरी आसन

मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिली है। साथ ही रीढ़ और कंधों की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इसके लिए अपने घुटनों को मोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएं। इस अवस्था में आपके घुटने व तलियां फर्श पर रहेंगी। हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए। अब सांस लेते हुए सिर को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को नीचे झुकाने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सिर को छाती की तरफ लाएं और कमर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान ठुड्डी को छाती से सटाने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य मुद्रा में वापस लौट आएं। आप जितनी बार इसे कर सकती हैं, इसे दोहराएं।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

ताड़ासन

इस योग को करने से आपके शरीर में खिंचाव आता है। इससे दर्द व थकान से राहत मिलती हैं। आप दोनों पंजों को आपस में मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। शरीर को स्थिर रखे और शरीर का वजन दोनों पैरों पर एक समान होना चाहिए। उंगलियों को आपस में फंसाते हुए भुजाओं को सिर के ऊपर तक ले जाएं। अब सांस लेते हुए भुजाओं, कंधों और छाती को ऊपर की ओर खींचें। साथ ही एड़ियों को भी ऊपर उठा लें और शरीर के पूरे भार को पंजों पर संतुलित करें। बिना संतुलन खोएं शरीर को नीचे से ऊपर तक तान लें। सामान्य सांस लेते रहें और कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में बने रहें। शुरुआत में संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता है, लेकिन अभ्यास के साथ यह आसान हो जाएगा। इस आसन से बाहर आने के लिए सारी प्रक्रिया को विपरीत क्रम में करें।

yoga poses during pregnancy,healthy living,Health tips

कटिचक्रासन

इस आसन से कमर, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजूबत करने में सहायता मिलती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव से भी राहत मिलने में मदद मिलती है। इसके लिए सबसे पहले सावधान अवस्था में खड़े हो जाएं। इस तरह से खड़े हों कि दोनों पैरों के बीच डेढ़ से दो फुट की दूरी बनी रहे। अब अपने दोनों हाथ कंधों की सीध में सामने की ओर फैलाएं। इसके बाद लंबी गहरी सांस ले और फिर सांस छोड़ते हुए कमर से ऊपर के हिस्से को दाईं ओर मोड़ें। इस दौरान दोनों हाथ भी पीछे की ओर ले जाएं। आपका दायां हाथ सीधा रहेगा, जबकि बायां हाथ कोहनी से मुड़ जाएगा। कुछ देर इसी अवस्था में रहकर सामान्य सांस लेते रहें। फिर सांस लेते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं और दूसरी तरफ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका