न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुस्ती भगाने के लिए नहीं पड़ेगी चाय-कॉफ़ी की जरूरत, दिनचर्या में शामिल करें ये 8 योगासन

रोजाना की भाग-दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में शरीर को उचित आराम ना मिल पाने की वजह से शरीर में थकान और सुस्ती बनी रहती हैं और काम में मन नहीं लगता हैं। कई लोगों को सुबह नींद में उठने के बाद भी आलस आता रहता हैं जिसे दूर करने के लिए वे चाय-कॉफ़ी का सेवन करते नजर आते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 11:39:16

सुस्ती भगाने के लिए नहीं पड़ेगी चाय-कॉफ़ी की जरूरत, दिनचर्या में शामिल करें ये 8 योगासन

रोजाना की भाग-दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में शरीर को उचित आराम ना मिल पाने की वजह से शरीर में थकान और सुस्ती बनी रहती हैं और काम में मन नहीं लगता हैं। कई लोगों को सुबह नींद में उठने के बाद भी आलस आता रहता हैं जिसे दूर करने के लिए वे चाय-कॉफ़ी का सेवन करते नजर आते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की जो आपके शरीर की इन्द्रियों को जागृत करते हुए आपको एक्टिव बनाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा और सुस्ती का नामोनिशान भी नहीं बचेगा। आइये जानते है इन योगासन के बारे में...

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

वक्रासन

वक्रासन को बैठकर किया जाता है। इस आसन के दौरान आपका मेरूदंड सीध में होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं और मेरूदंड को सीध में रखें। अपने दोनों हाथों को आंखों की सीध में सामने हाथ पंजों को जोड़ें सांस अंदर लेते हुए दायीं तरह जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आएं। अब यही क्रिया बायीं ओर करनी है। इसे आप 3 से 5 बार करें। इसे करने में जल्दबाजी न दिखाएं।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

ताड़ासन

दिनभर की थकान मिटाने के लिए ताड़ासन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस आसान को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए और पैरों के बीच कुछ दूरी रखें। दोनों हाथों अपने शरीर के पास में सीधा रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर उठाएं और अपनी उंगलियों को आपस में बांध लें। हाथों को सीधा रखें और स्ट्रेच करें। अपनी एड़ी उठाते हुए अपने पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। इस दौरान आपके शरीर में पैरों से लेकर हाथों की उंगलियों तक स्ट्रेच महसूस होना चाहिए। इस अवस्था में 10 तक रहें और सांस लेते रहें। अब सांस छोड़ते हुए अपनी शुरुआती अवस्था में आ जाएं। इस आसन को 10 बार दोहराएं।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन क्रिया का अभ्यास करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और ध्यान रखें कि पैर दोनों एक सीध में हो और हाथ बगल में रखें हो। एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं और जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हों।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

धनुरासन

धनुरासन का अभ्यास आपको दिनभर की थकान से छुटकारा दिला सकता है। इस आसान को करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इसके लिए जमीन पर पेट के बल उल्टा लेट जाएं और अपनी ठुड्डी को जमीन पर नीचे टिका दें। फिर अपने दोनों पैरों को मिलाएं और सीधे रहें। इसके बाद अपने पैरों को मोड़ते हुए पीछे लाएं और अपने हाथों से टकने को पकड़ने की कोशिश करें। फिर अपने दोनों पैरों को खींचे और इस अवस्था में 20-30 सेकंड तक रहें। इस आसन को 10 बार करें।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

मार्जरी आसन

इस आसन को अंग्रेजी में कैट पोज भी कहा जाता है। इससे हमारी रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है और कंधा, कमर और गर्दन को राहत मिलती है। इसके लिए घुटनों और हाथों के बल बैठ जाएं जैसे शरीर को टेबल बना लिया हो। सांस अंदर लेते हुए पेट को अंदर की तरफ और फिर सांस को बाहर की तरफ धीरे-धीरे छोड़ते हैं। इससे दिमाग के साथ-साथ पूरे शरीर को भी फायदा मिलता है।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

भुजंगासन

भुजंगासन के अभ्यास से थकान और तनाव से मुक्ति मिलती है। इस आसान के नियमित अभ्यास से मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं और शरीर लचीला बनता है। इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएँ।अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। और उसके बाद अपने पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहे। अब बाद सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

सुप्त मत्स्येंद्रासन

नाम के विपरीत यह आसन करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को 180 डिग्री के कोण पर या कंधों की सीध में रखें। अब दायें पैर को घुटनों से मोड़ें और ऊपर उठाएं और बांये घुटने पर टिकाएं। अब सांस छोड़ते हुए दायें कुल्हे को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दायें घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए। आपका सिर बायीं ओर रहेगा। यही क्रिया आपको बाएं पैर के साथ करनी है। इस क्रिया को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं। इससे आपकी पीठ, नितंब, रीढ़ और कमर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होंगी।

invigorating yoga poses,yoga for vitality,exercises for fatigue,energy-boosting yoga,revitalizing asanas,yoga to combat tiredness,asanas for renewed energy,yoga for mental alertness,poses for overcoming lethargy,refreshing yoga sequences

गोमुख आसन

गोमुख आसन को करना भी बड़ा आसान है। इसके लिए सबसे पहले सीधा बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर को मोड़ते हुए दाएं जांघ के नीचे दबाएं। अपने दाएं पैर को मोड़ते हिए बाएं जांघ के ऊपर रखें। अब अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं और दाएं हाथ को ऊपर की तरफ से और बाएं हाथ को नीचे की तरफ से मोड़ते हुए उंगलियों को आपस में लॉक करें। अब इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ से करें, यानी बाएं हाथ को ऊपर की तरफ से और दाएं हाथ को नीचे की तरफ से मोड़ते हुए उंगलियां लॉक करें। इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 5 बार दोहराएं और इस बीच गहरी-गहरी सांसें भरते और छोड़ते रहें। आप पाएंगे कि आपने अपने ही अंदर कोई ऊर्जा पुंज खोज लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर