Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बच्चों की इम्युनिटी को बनाना चाहते हैं मजबूत, आहार में शामिल करें ये 9 चीजें

जरूरी हैं कि बच्चों के आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही उनकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 5:50:39

सर्दियों में बच्चों की इम्युनिटी को बनाना चाहते हैं मजबूत, आहार में शामिल करें ये 9 चीजें

डेल्टा के बाद अब कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा बढ़ने लगा है। इस खतरे को देखते हुए अब 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। खासतौर से बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं कि उनकी इम्युनिटी को बढ़ाया जाए क्योंकि सर्दियों के दिनों में संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों के आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही उनकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके बच्चों को इस मौसम में बीमारियों से बचाएंगे।
Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food आंवला

आंवला विटामिन C से भरपूर और बहुत पौष्टिक होता है। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नमक और हल्दी डालें, ये बच्चों को बहुत पसंद आएगा। विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाती है जिससे शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food हल्दी

इस मौसम में बच्चे को एक ग्लास हल्दी वादा दूध जरूर पीने को दें। ये शरीर में गर्माहट लाता है और फ्लू को दूर रखता है। हल्दी दूध शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसलिए बच्चे को इसे पीने की आदत डालनी चाहिए। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food गुड़

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बढ़ा देना चाहिए। सर्दी-खांसी में अदरक के साथ गुड़ खाने से काफी आराम मिलता है। चीनी की तुलना में गुड़ ज्यादा सेहतमंद होता है। आप किसी मीठे पकवान में चीनी की जगह गुड़ डालकर भी बच्चे को दे सकते हैं। या सिर्फ सादा गुड़ खाने से भी बच्चों की बॉडी गर्म रहती है। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food अंडे

सर्दियों के मौसम में बच्चे को हर दिन एक उबला अंडा खाने को दें। ये शरीर को गर्म रखने के साथ एनर्जी और पोषक तत्व भी देता है। उबले अंडे के अलावा आप बच्चे को ऑमलेट भी बनाकर खिला सकते हैं। उन्हें जिस तरीके से अंडा खाना अच्छा लगता हो, वैसे दें लेकिन हर दिन अंडा जरूर खिलाएं। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food सूप

ठंड के दिनों में एक कटोरी सूप से बेहतर कुछ नहीं है। सूप सर्दियों के दौरान आपके बच्चे को गर्म रखने के लिए सबसे अच्छे फूड आइटम में से एक है। बच्चे को सूप में कुछ सब्जियां डालकर दें और स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाएं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो बच्चे को चिकन सूप देना बेस्ट रहेगा। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food गाजर

गाजर का मीठा स्वाद लगभग हर बच्चे को पसंद होता है। आप गाजर का हलवा, सब्जी या फिर सलाद के तौर पर भी इसे बच्चे को खाने को दे सकते हैं। गाजर में पाया जाने वाला विटामिन A बच्चों को हेल्दी बनाता है और इंफेक्शन- एलर्जी से दूर रखता है। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food हरी पत्तेदार सब्जियां

सप्ताह में एक दिन, अपने बच्चे को किसी सब्जी को नए तरीके से बनाकर खिलाएं। उन्हें ताजी पालक, मेथी, सागा प्याज जैसी ताजी हरी सब्जियां खिलाएं। इसके अलावा, आप पालक पनीर या पालक राइस भी उन्हें खिला सकते हैं। सैंडविच में हरी सब्जियां लगाकर बच्चे को खाने को दें। इससे उनके शरीर में ढेर सारे पोषक तत्व जा सकेंगे। Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food शकरकंद

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। आप इसे भूनकर और इस पर चाट मसाला लगाकर भी बच्चों को दे सकते हैं। या फिर गर्म-गर्म शकरकंद पर घी लगाकर बच्चों को खाने को दें।
Health tips,health tips in hindi,winter healthy food,immunity food नट्स

सर्दियों में सूखे मेवे शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं। काजू, बादाम, मूंगफली और अखरोट बच्चे को खिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे हल्का भून कर भी दे सकते हैं। मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ बच्चों की डाइट में प्रोटीन की भी मात्रा बढ़ाते हैं। नट्स बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स की तरह है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology