न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

पोषक तत्व शरीर के बेहतर विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में एक नाम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 7:42:29

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

पोषक तत्व शरीर के बेहतर विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में एक नाम विटामिन बी7 का भी है। अन्य विटामिन्स की तरह ही विटामिन बी7 सेहत के लिए जरूरी है। हालांकि कई लोगों को शरीर के लिए इसकी महत्ता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी।

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

1. विटामिन बी7 युक्त आहार के सेवन की कमी

लंबे समय तक आहार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी7 नहीं मिल पाने की वजह से इसकी कमी हो सकती है। ऐसे में विटामिन बी7 की कमी को दूर करने के लिए इससे भरपूर खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. मालएब्जॉर्प्शन

जब शरीर खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असफल रहता है, तो उस स्थिति को मालएब्जॉर्प्शन कहते हैं। आंतों में अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो यह स्थिति पैदा हो सकती है। इससे शरीर में विटामिन बी7 की मात्रा में कमी हो सकती है।

3. दवाइयों का उपयोग

अगर कोई लंबे समय तक एंटीबायोटिक और एंटी-सीजर जैसी दवाइयों का इस्तेमाल करता है, तो उनके शरीर में भी विटामिन बी7 की कमी नजर आ सकती है।

4. धूम्रपान और शराब सेवन

अत्यधिक मात्रा में शराब और धूम्रपान करने पर भी इसकी कमी हो सकती है। ऐसे में जिनमें विटामिन बी7 की कमी है, उन्हें धूम्रपान और शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए।

5. कच्चे अंडे के सफेद भाग का सेवन

अगर कोई नियमित रूप से कच्चे अंडे के सफेद भाग का सेवन करता है, तो उनमें भी विटामिन बी7 की कमी हो सकती है। दरअसल, इसमें प्रोटीन एविडिन होता है, जो बायोटिन को बांधता है। इससे बायोटिन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे कि शरीर में विटामिन बी7 की कमी हो सकती है।

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

विटामिन बी7 के फायदे

मधुमेह

विटामिन बी7 मधुमेह की समस्या के लिए लाभकारी हो सकता है। यह रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। बायोटिन के साथ इंसुलिन का उपयोग करने पर टाइप 1 मधुमेह के मरीजों के ब्लड शुगर और ब्लड में लिपिड की मात्रा में सुधार देखा गया है। ऐसे में इस आधार पर माना जा सकता है कि डायबिटीज डाइट में विटामिन बी7 युक्त आहार शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, इसके सप्लीमेंट के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

हृदय स्वास्थ्य के लिए

हृदय को स्वस्थ रखने में विटामिन बी7 मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि हृदय रोग के जोखिम को कम करने में विटामिन बी की मुख्य भूमिका होती है, जिनमें बी7 भी शामिल है। पुष्टि हुई है, जो रक्तचाप की समस्या को कम करके स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है। साथ ही यह कोरोनरी धमनी के मोटे होने की समस्या के लिए भी उपयोगी पाया गया है।

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

मेटाबोलिज्म

विटामिन बी7 के फायदे में चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करना भी शामिल है। दरअसल, मेटाबोलिज्म को नॉर्मल रखने के लिए बी विटामिन्स उपयोगी हो सकते हैं। विटामिन बी7 को मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसे – ग्रेव्स रोग, हाइपरथॉयराइडिज्म की समस्या के लिए उपयोगी पाया गया है। बता दें कि मेटाबोलिज्म का तात्पर्य शरीर की उन सभी शारीरिक और रासायनिक प्रक्रियाओं से है, जो खाने को ऊर्जा में बदलने का काम करती है।

Vitamin B7 : अन्य विटामिन्स की तरह ही है जरूरी, इन अंगों को उपलब्ध कराता सुरक्षा चक्र

त्वचा के लिए

विटामिन बी7 त्वचा के लिए जरूरी होता है। बायोटिन की कमी से स्किन रैश और सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा की समस्या हो सकती है। ऐसे में, इनसे बचाव के लिए विटामिन बी7 का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि विटामिन बी7 के फायदे त्वचा के लिए भी हो सकते हैं।

बालों के लिए

विटामिन बी7 के फायदे बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी हो सकते हैं। माना जाता है कि बायोटिन बालों और नाखूनों के लिए उपयोगी हो सकता है। कई बार बायोटिन की दवा को बालों और नाखूनों के लिए उपयोगी होने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है। भले ही अभी इस विषय में रिसर्च की आवश्यकता हो, लेकिन बालों को स्वस्थ रखने के लिए बायोटिन युक्त आहार को डाइट में शामिल करना अच्छा और आसान विकल्प हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री