न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन करने से जुड़ी ये बातें अच्छे स्वास्थ्य के लिए है जरूरी, जानें और रखें इनका ध्यान

इन गलतियों को जानकर अपनी आदत से दूर करने की जरूरत हैं। आइए जानें खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखकर खुद को सेहतमंद रखा जा सकता हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 12:58:51

भोजन करने से जुड़ी ये बातें अच्छे स्वास्थ्य के लिए है जरूरी, जानें और रखें इनका ध्यान

हर कोई चाहता हैं कि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे और इसके लिए लाइफस्टाइल का सुव्यवस्थित होना बहुत जरूरी हैं, खासतौर से आपका खानपान जिससे जुडी अनियमितता कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकती है। जी हां, आप क्या खाते हैं यह तो मायने रखता ही हैं, लेकिन इसके अलावा कब और कैसे इसका सेवन करते हैं उसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी हैं। इस दौरान की गई आपकी गलतियां पाचन पर असर डालती हैं और सेहत को बिगाड़ने का काम करती हैं। इन गलतियों को जानकर अपनी आदत से दूर करने की जरूरत हैं। आइए जानें खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखकर खुद को सेहतमंद रखा जा सकता हैं।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

भोजन खूब चबाकर करें

वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। कई बार पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग उसे सिर्फ दस से पंद्रह बार ही चबाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याए दूर होती हैं। खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

बैठकर खाएं

भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं, जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

भोजन के बाद ना नहाएं

सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

खाते वक्त पानी न पिएं

भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं

वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएं।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

भूख लगने पर ही खाएं

कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं, खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा घेर लेता है।

नियमित अंतराल पर खाएं

खाने के बीच में कम से कम 6 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि के भोजन के पचने में समय लगता है, इसलिए डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। नियमित रूप से दिन में तीन बार भोजन करने से एकाग्रता बढ़ती है।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

खाने के बाद नींद से बचें

अधिकतर लोगों को खाने के बाद आलस आता है। ऐसे में वे सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

things to keep in mind related to food,healthy living,Health tips

खाने से पहले हाथ जरूर धोएं

भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जिससे हाथों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर नुकसान न पहुंचाएं।

फल ना खाएं

आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के पहले व तुरंत बाद, दोनों ही स्थितियों में फलों का सेवन लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका