न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हडि्डयां-दांत बनाने हैं मजबूत तो कैल्शियम से भरपूर इन चीजों को तुरंत बनाएं खाने का हिस्सा

शरीर में कैल्शियम का लेवल कम या बहुत कम होने पर कैल्शियम की कमी कहा जाता है। कैल्शियम की कमी होने पर हडि्डयां, दांत...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 9:24:00

हडि्डयां-दांत बनाने हैं मजबूत तो कैल्शियम से भरपूर इन चीजों को तुरंत बनाएं खाने का हिस्सा

शरीर में कैल्शियम का लेवल कम या बहुत कम होने पर कैल्शियम की कमी कहा जाता है। कैल्शियम की कमी होने पर हडि्डयां, दांत और आंखों का कमज़ोर होना आदि जैसे लक्षण हो सकते हैं। कैल्शियम की कमी होने पर हडि्डयां नाज़ुक हो जाती हैं जिससे चोट या गिरने पर हडि्डयां टूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा होने पर कैल्शियम से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करना जरुरी हो जाता है।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

काले या सफेद तिल

काले और सफेद तिल में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जो हडि्डयों को मजबूत करने के साथ-साथ कॉलेस्ट्रोल लेवल भी सही करता है। तिल में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। काले या सफेद तिल को जैगरी (गुड़) और घी में मिलाकर आप इसके लड्डू बना सकते हैं, जो आपके शरीर में कैल्शियम को बढ़ाएगा। इतना ही नहीं तिल दांतों और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है। आप एनर्जी बॉल्स के तौर पर तिल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

आंवला

आंवला में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो बाल झड़ने, थायरॉइड, हडि्डयों की समस्या से निजात दिलाने में कारगर होता है। डॉ. दीक्षा ने बताया कि हार्मोन बेहतर रखने के लिए आपको आंवला जरूर खाना चाहिए, इससे पीरियड्स डिले नहीं होते हैं और विटामिन डी की कमी नहीं होती है। आप आंवला कच्चा जूस, पाउडर या शरबत जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। डॉ. दीक्षा ने बताया कि जिन लोगों को जोड़ों का दर्द है, उन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

डेयरी प्रोडक्ट्स

कैल्शियम और प्रोटीन के लिए आप दूध, दही और घी का सेवन कर सकते हैं। दूध और घी के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है, हडि्डयां मजबूत होती हैं और मसल्स अच्छी बनती हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में पोटेशियम, विटामिन डी, प्रोटीन भरपूर होते हैं। आप दूध, मिल्क शेक, दही, घी और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नियमित रूप से करेंगे तो कैल्शियम की कमी कभी नहीं होगी।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

बादाम

बाकी सभी ड्राई फ्रूट्स में से बादाम में सबसे ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। रातभर भीगे हुए बादाम रोजाना सुबह खाली पेट खाना लाभदायक हो सकता है। बादाम खाने के फायदे कैल्शियम से भरपूर होने के साथ- साथ सामान्य ब्लड प्रेशर, आहार से भरपूर, वेट लॉस में भी मदद करते हैं। कसरत के बाद नट्स का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

हरी सब्जियां

बचपन से ही हम हरी सब्जियों को नापसंद करते हैं लेकिन जैसे- जैसे बड़े होते हैं वैसे- वैसे हरी सब्जियों की अहमियत पता चलती है। हरी सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकली, केल आदि को डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें सबसे ज्यादा मात्रा में पौष्टिक आहार पाए जाते हैं। पालक कैल्शियम से भरपूर होती है। लेकिन हर चीज का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में पालक खाने से कैल्शियम का सेवन ज्यादा होता है जिससे नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सही मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करें।

calcium food,bones,teeth,eyes,calcium,green vegetables,soy milk,amla,almond,dairy products,sesame seed,health article in hindi

सोय मिल्क

सोय मिल्क कैल्शियम से भरपूर होता है। गाय के दूध के मुकाबले इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जिस कारण से इसे आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। अगर सोय मिल्क आसानी से उपलब्ध है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग