न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

इसके लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो किडनी की कार्यप्रणाली को बूस्ट करने का काम करें। आइए जानें किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 11:17:44

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करने वाली किडनी साइज में छोटी जरूर होती हैं लेकिन इसके काम बहुत बड़े हैं। किडनी हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ बाहर निकालने का कार्य करती है। किडनी में लगभग एक लाख छोटे फिल्टर होते हैं जिन्हें नेफ्रोन के नाम से जाना जाता हैं, इनकी खराबी में रक्त अच्छी तरह से फ़िल्टर नहीं हो पाता। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए किडनी को सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी हो जाती हैं। इसके लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो किडनी की कार्यप्रणाली को बूस्ट करने का काम करें। आइए जानें किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

फैटी फिश

फैटी फिश जैसे साल्मन व टूना ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से किडनी इंफेक्शन का खतरा कम होता है। शरीर ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को नहीं बना पाता। इसलिए, इन्हें डाइट के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। ये मछलियां हेल्दी फैट्स का स्रोत होती हैं। ये शरीर से फैट लेवल व ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हैं। वैसे भी ब्लड प्रेशर का अधिक होना किडनी इंफेक्शन के लिए रिस्क फैक्टर है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च में स्वाद अधिक होता है लेकिन इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है। लाल शिमला मिर्च में विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ-साथ फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन बी6 होता है। इस सब्जी में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये किडनी की सेहत को फायदा पहुचाता है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

हरी व पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां भी किडनी के लिए लाभदायक होती हैं। पालक, केल व ब्रोकली जैसी सब्जियों में फाइबर, मिनरल व अलग-अलग विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो किडनी की हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। अगर किडनी डायलासिस पर हैं, तो हरी सब्जियां न खाएं, क्योंकि इनमें पोटेशियम की मात्रा भी होती है। जो ऐसे मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

जामुन

जामुन एंटीऑक्सिडेंट का भण्डार हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा कम होती है, जिसके कारण ये किडनी के लिए अनुकूल हैं। इसके अलावा यह इम्युनिटी भी बढ़ता है और ह्रदय को मजबूत करने में मदद करता है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

सेब

सेब संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक है। सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो सेहतमंद होता है। यह तत्व किडनी इंफेक्शन से जुड़ी समस्याओं का रिस्क काफी कम करता है। साथ ही पेक्टिन ब्लड प्रेशर को सामान्य करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को स्थिर रखने में भी सहायक है। सेब खाने से मीठा खाने की क्रेविंग भी पूरी होती है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

फूलगोभी

फूलगोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी के लिए काफी लाभकारी है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो किडनी के लिए हेल्दी मानें जाते हैं। इसके अलावा फूलगोभी में थियोसायनेट्स, इंडोल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स मौजूद होता है, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपने डाइट में फूलगोभी को जरूर शामिल करें।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

अनानास

यह खास फल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। अनानास पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें बहुत कम पोटेशियम और ज्यादा फाइबर होता है जिसकी वजह से यह किडनी के लिए बेहतरीन फल है। किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें ब्रोमलेन होता है जो इसमें फायदेमंद माना जाता है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

साबुत अनाज

बाजरा, जौ व गेहूं किडनी के लिए लाभदायक हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी को बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। इनमें मौजूद डाइटरी फाइबर से पाचन अच्छा रहता है। इनमें अलग-अलग विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

लाल अंगूर

लाल अंगूर देखने में काफी खूबसूरत लगता है। साथ ही यह स्वाद और स्वास्थ्य गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट किडनी को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद करता है। लाल अंगूर के सेवन से आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं, क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसलिए यह किडनी फ्रेंडली फ्रूट माना जाता है।

किडनी के बेस्ट फ्रेंड साबित होंगे ये आहार, डाइट में शामिल कर बनाए अपनी सेहत

क्रैनबेरी जूस

कुछ मेडिकल स्टडी कहती हैं कि अगर किसी को यूटीआई के कारण किडनी इंफेक्शन की समस्या है, तो उसे क्रैनबेरी जूस का सेवन करना चाहिए। क्रैनबेरी जूस शरीर में जमा बैक्टीरिया को कम कर सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि क्रैनबेरी के रस में मौजूद एसिड, जैसे कि मैलिक, साइट्रिक और क्विनिक एसिड यूरिनरी ट्रैक्ट में सुरक्षात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी