न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

दूषित पानी और भोजन के सेवन से पेट और आंतों की सेहत पर सबसे अधिक नेगेटिव असर होता है। बारिश के मौसम में आपको इसलिए ही बाहर का खाने से बचना चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 1:28:57

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बारिश के मौसम में सेहत को लेकर काफी सावधान रहना पड़ता है। जरा सी लापरवाही आपको गंभीर बीमारी का शिकार बन सकती है। दरअसल, मानसून सीजन में हवा में नमी होने के कारण कई सारे हानिकारक बैक्टीरिया फैलते हैं, जिसकी वजह से लोगों को सेहत के साथ-साथ पेट से जुड़ी अपच और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति आ गई है। गलियों, सड़कों यहां तक कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे ना सिर्फ जल जनित बीमारियों के होने का जोखिम बढ़ गया है, बल्कि उल्टी, दस्त, पेट, आंतों में संक्रमण, फूड पॉइजनिंग आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं। दूषित पानी और भोजन के सेवन से पेट और आंतों की सेहत पर सबसे अधिक नेगेटिव असर होता है। बारिश के मौसम में आपको इसलिए ही बाहर का खाने से बचना चाहिए। जितना हो सके आप घर का बना खाना ही खाएं। चलिए कुछ टिप्स के बारे में जान लेते हैं कि आप मानसून सीजन में अपने पेट को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

अपने आहार में प्रोबोयोटिक्स को शामिल करने से गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ने लगती है। इससे शरीर में पोषण की एब्जॉर्बशन बढ़ जाती है और इम्यून सिस्टम को मज़बूती मिलती है। आहार में दही, बटरमिल्क, कोम्बुचा और अचार को शामिल करें।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

डाइट में शामिल करें विटामिन सी

मानसून में अपनी इम्यूिनिटी को स्ट्रॉ न्गत रखने केलिए जरूरी है कि आप अपने डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मसलन, लाल शिमला मिर्च, पपीता, नींबू, टमाटर आदि।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अदरक का सेवन

मानसून में अगर आपको पेट दर्द है, तो सबसे पहले आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। अदरक पित्त, लार और गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है। यह शरीर को पोषक तत्वों को जल्दी अवशोषित करने और भोजन को तेज़ी से पचाने में भी मददगार है। यह पेट दर्द के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है और यह आंतों की सूजन को भी कम कर सकता है।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ज्यादा खाने से बचें

अगर आप गैस्ट्रिक समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो ज़्यादा खाने से बचें। ओवरईटिंग करने से आपके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि सीमित मात्रा में भोजन करें और हल्का भोजन चुनें, जो पचाने में आसान हो।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बॉडी को रखें हाइड्रेट

दरअसल, मानसून के सीजन में मौसम में नमी होने के कारण लोगों को प्यास कम लगती है, जिसके कारण वह पानी कम पीते हैं। ऐसा करने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, क्योंकि बॉडी हाइड्रेट नहीं हो पाती है। जिसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और लोगों को कब्ज और अपच समेत पेट से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती है। ऐसे में मानसून के दौरान भी भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सब्जियों को स्टीम करके पकाएं

खाना खाने से लेकर खाना पकाने तक हाथों की स्वच्छता को मेंटेन रखें। इससे शरीर में बढ़ने वाले माइक्रोओरगेनिज्म के खतरे से बचा जा सकता है। इसके अलावा सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह से धोकर स्टीम कर लें। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

कोई फिजिकल वर्कआउट जरूर करें

बरसात के मौसम में लोग घर से बाहर निकलना कम कर देते हैं। ऐसे में फिजिकल वर्कआउट भी लोगों का कम हो जाता है। दिनभर बैठे रहने के कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इस कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। ऐसे में आप घर पर योगा या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप घर के आसपास थोड़ा वॉक भी कर सकते हैं। इससे बॉडी में मूवमेंट बना रहेगा और पाचन क्रिया को नुकसान नहीं होगा।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ताजा बना खाना

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए, इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। मानसून में संभव हो तो ताजा बना हुआ खाना करना चाहिए जिसमें चावल, जौ, गेहूं, दालें, या मूंग जैसा अनाज शामिल हो। बारिश के मौसम में सब्जियां ध्यान से चुनें। क्योंकि उनमें बैक्टीरिया हो सकते हैं जो मानसून की हवा के संपर्क में आने से पाचन क्रिया को और खराब कर सकते हैं।

मानसून में करना पड़ता है पेट संबंधी परेशानियों का सामना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

काढा पिएं

इस मौसम में आप दिन में एक बार काढ़ा पी सकते हैं। इसमें अदरक, लॉंग, तुलसी पत्ताथ, काली मिर्च डालकर उबालें और पियें। नींबू डालकर भी पी सकते हैं। आप चाहें तो मसाले वाली चाय भी पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह