न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2 Box Office Collection Day 6: ‘वॉर 2’ का जादू खत्म, 6ठे दिन भी कमाई में आई गिरावट, बजट निकालना होगा मुश्किल!

‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 6 में गिरावट, भारी बजट की फिल्म 6 दिनों में 192.75 करोड़ की कमाई पर, क्या यह हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 7:57:58

War 2 Box Office Collection Day 6: ‘वॉर 2’ का जादू खत्म, 6ठे दिन भी कमाई में आई गिरावट, बजट निकालना होगा मुश्किल!

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। शुरुआत में इसकी ओपनिंग शानदार रही और वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। लेकिन जैसे ही वीकडेज आए, फिल्म की कमाई पर ग्रहण सा लग गया। पहले सोमवार को यह सिंगल डिजिट में सिमट गई। आइए जानते हैं, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 6वें दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कमाया।

‘वॉर 2’ ने 6ठे दिन कितना कमाया?

वाईआरएफ यूनिवर्स की यह छठी फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। 14 अगस्त को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस भारी-भरकम बजट की फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि इसे रजनीकांत की ‘कुली’ से क्लैश का सामना भी करना पड़ा, लेकिन फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। ओपनिंग वीकेंड तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में फिल्म कामयाब रही, जिससे शुरुआती कमाई भी अच्छी रही।

लेकिन फर्स्ट मंडे के टेस्ट में ‘वॉर 2’ ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। पहले मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई गिरावट के निशान पर रही। आंकड़ों की बात करें तो:

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दूसरे दिन यह बढ़कर 57.35 करोड़ रुपये पर पहुंची।

तीसरे दिन 33.25 करोड़ का कारोबार हुआ।

चौथे दिन 32.15 करोड़ और पांचवें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन रहा।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

इन आंकड़ों के साथ ‘वॉर 2’ की छह दिनों की कुल कमाई 192.75 करोड़ रुपये हो गई है।

‘वॉर 2’ हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद यह साल 2025 की कुछ बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ रही है। पांचवें दिन ‘वॉर 2’ ने 'रेड 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर 2025 की पाँचवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अब यह ‘हाउसफुल 5’ (198.41 करोड़) को पछाड़ने से बस एक कदम दूर है। सातवें दिन तक फिल्म हर हाल में हाउसफुल 4 को पीछे छोड़ देगी और साल 2025 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

क्या ‘वॉर 2’ का जादू खत्म हो रहा है?

घटती कमाई को देखते हुए फिल्म के लिए हालात चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं। निगेटिव रिव्यू और वीकडेज में दर्शकों की संख्या कम होने की संभावना फिल्म के लिए चिंता का विषय है। वहीं, वाईआरएफ की यह जासूसी थ्रिलर 325 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है। पांच दिनों में फिल्म ने अनुमानित लागत का केवल लगभग 58% वसूल किया है। ऐसे में ‘वॉर 2’ मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है।वसूल किया है. ऐसे में ‘वॉर 2’ मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है.

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब