न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खचाखच भरी मुंबई मोनोरेल: घुटती सांसें और चीख-पुकार, फंसे यात्री ने बताया चौंकाने वाला सच

मुंबई मोनोरेल में बारिश के बीच फंसे यात्रियों की चीख-पुकार और घुटती सांसें, मोनोरेल का अचानक रुकना और झुक जाना। पढ़ें अंदर के यात्रियों ने क्या सच बताया और BMC की रेस्क्यू प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 7:48:59

खचाखच भरी मुंबई मोनोरेल: घुटती सांसें और चीख-पुकार, फंसे यात्री ने बताया चौंकाने वाला सच

मुंबई इस समय बारिश की मार झेल रही है। शहर की सड़कों पर पानी जमा होने और रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हैं। बस सेवाएं भी जलमग्न सड़कों के चलते बंद हैं। लोग अब पैदल ही सफर कर रहे हैं। कोई बारिश के बीच पानी में चल रहा है, तो कोई रेलवे ट्रैक पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में कुछ लोग मोनोरेल का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन यही मोनोरेल यात्रियों के लिए एक डरावना अनुभव बन गई। अंदर गर्मी और दम घुटने की वजह से लोगों की सांसें रुकने लगीं। न तो लाइट थी और न ही एसी काम कर रहा था। इसी बीच मोनोरेल अचानक एक तरफ झुक गई।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम 6.15 बजे चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच चल रही मोनोरेल अचानक रुक गई। शुरू में यात्री शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे और सोचा कि तकनीकी खराबी थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी। लेकिन कुछ ही मिनटों में मोनोरेल की लाइट बंद हो गई और एसी भी काम करना बंद कर दिया। जब यात्रियों को महसूस हुआ कि स्थिति गंभीर है, तो उन्होंने तुरंत BMC की इमरजेंसी नंबर 1916 पर कॉल कर मदद मांगी।

असली डर तब आया जब यह पता चला कि मोनोरेल एक तरफ झुकी हुई है। भीतर न तो रोशनी थी और न ही हवा। कई यात्रियों का दम घुटने लगा, कुछ बेहोश होने लगे और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही BMC ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, साथ ही मेडिकल टीम भी मौजूद थी। नज़दीकी अस्पतालों को भी पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया।

मोनोरेल से सुरक्षित निकलने वाले यात्री हरिशंकर ने बताया कि अंदर क्या सच में हुआ। उन्होंने एमएमआरडीए की योजना और संचालन पर भी नाराजगी जताई।

यात्रियों की घबराहट और सांस लेने में मुश्किल

हरिशंकर ने विस्तार से बताया कि मोनोरेल के अचानक रुक जाने से भीतर बैठे यात्रियों को सांस लेने में बहुत कठिनाई हुई। कई महिलाएं फंसी हुई थीं और उनमें घबराहट साफ नजर आ रही थी। हालत इतनी गंभीर थी कि यात्रियों ने खिड़की तोड़कर बाहर की हवा में सांस ली। मोनोरेल लगभग डेढ़ घंटे तक वहीं रुकी रही। यात्रियों से भरी गाड़ी में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई थी।

हरिशंकर ने बताया कि बारिश के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा बंद है। यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन मोनोरेल की सेवाओं में हमेशा से ही खामी रही है। अक्सर यह बीच में ही रुक जाती है। फंसने के बाद यात्रियों ने BMC की हेल्पलाइन पर कॉल किया, लेकिन उन्हें शिकायत मेल में दर्ज कराने के लिए कहा गया। हरिशंकर ने कहा कि ऐसी स्थिति में मेल करना किसी काम का नहीं है और यह असंभव है।

यात्री नाराज, सुरक्षा परउठेसवाल

हरिशंकर ने आगे बताया कि मोनोरेल में कई महिलाएं रो रही थीं, लोग हांफ रहे थे और कुछ बेहोशी के कगार पर थे। एक अन्य यात्री ने सवाल उठाया कि अगर इंजन में आग लग जाती तो क्या होता? यात्रियों ने एमएमआरडीए की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। बाहर से निर्देश तो दिए जा रहे थे, लेकिन अंदर खिड़कियां बंद होने की वजह से उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक यात्री ने कहा कि यह एक खतरनाक स्थिति थी और एमएमआरडीए को अपने संचालन में सुधार की तत्काल जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज