न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Coolie Box Office Collection: 6ठे दिन सिंगल डिजिट में आई कुली की कमाई, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन कलेक्शन गिर गया, लेकिन फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की थी। जानें मंगलवार तक कुली की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन और क्या फिल्म हिट साबित होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 8:17:40

Coolie Box Office Collection: 6ठे दिन सिंगल डिजिट में आई कुली की कमाई, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज हमेशा ही असाधारण होता है और उनके फैंस हर नई रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी उत्साह के साथ सुपरस्टार की नई फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में आई और दर्शक थलाइवा को देखने के लिए थिएटरों में उमड़ पड़े। पहले दिन ही फिल्म ने बंपर कलेक्शन दर्ज किया। ओपनिंग वीकेंड पर भी ‘कुली’ ने शानदार कमाई की, लेकिन पहले सोमवार से ही कलेक्शन में गिरावट दिखाई देने लगी। आइए जानते हैं, मंगलवार को ‘कुली’ ने कितनी कमाई की।

पहले मंगलवार का कलेक्शन

रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘वैट्टैयन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ‘कुली’ के रिलीज़ के साथ सुपरस्टार का करियर एक बार फिर बुलंदियों पर है। ‘वॉर 2’ के क्लैश के बावजूद ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि 74 साल के रजनीकांत ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसी फिल्मों पर भी भारी प्रभाव डाला।

हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई पर असर पड़ा और सोमवार के बाद मंगलवार को भी कलेक्शन में गिरावट आई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक:

पहले दिन: 65 करोड़

दूसरे दिन: 54.75 करोड़

तीसरे दिन: 39.5 करोड़

चौथे दिन: 35.25 करोड़

पांचवें दिन: 12 करोड़

छठे दिन (मंगलवार): 9.50 करोड़

इसके साथ ही, 6 दिनों में कुल कमाई अब 216 करोड़ रुपये हो गई है।

छठे दिन कलेक्शन में आई गिरावट

हालांकि ‘कुली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से आगे है, लेकिन छठे दिन सिंगल डिजिट में सिमटने से चिंता बढ़ी है। 375 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने भारत में अब तक 216 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इस गिरावट के बावजूद मेकर्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन


वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘कुली’ ने रिलीज़ के पहले पांच दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 407.90 करोड़ रुपए रहा और छठे दिन यह 410 करोड़ के पार पहुँच गई।

फिल्म के बारे में

लोकेश कनगराज निर्देशित ‘कुली’ में रजनीकांत, नागार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म में बॉलीवुड के सितारे आमिर खान और पूजा हेगड़े भी कैमियो भूमिका में नजर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?