न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू-एटली की फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका ने दीं डेट्स, अच्युत को आमिर-जैकी सहित इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर एटली इस समय देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक AA22xA6 की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 8:54:09

2 News : अल्लू-एटली की फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका ने दीं डेट्स, अच्युत को आमिर-जैकी सहित इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर एटली इस समय देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक AA22xA6 की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसके लिए दुनियाभर की एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल होगा। इसके लिए उन्होंने मेकर्स को 3 महीने से ज्यादा डेट्स दे दी हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका नवंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। दीपिका फिलहाल शाहरुख खान की मचअवेटेड मूवी ‘किंग’ की तैयारी में जुटी हुई हैं। योजना के मुताबिक दीपिका अक्टूबर से इसके लिए शूटिंग शुरू करने वाली थीं।

इससे फ्री होने के बाद उन्हें AA22xA6 पर जुटना था। पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, “दीपिका ने AA22xA6 फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वह नवंबर से इसकी शूटिंग शुरू कर देंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 100 दिन का समय दिया है। इस दौरान वो कई इमोशनल और एक्शन सीन शूट करेंगी। फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका अपने पिछले सभी अवतारों से बिल्कुल अलग नजर आएंगी। उनके किरदार के लिए टीम ने स्पेशल वॉरियर लुक और हथियार भी तैयार किए हैं।

AA22xA6 की शूटिंग सितंबर 2026 तक चलेगी। मेकर्स इसे 2027 के सैकंड हाफ में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। अल्लू ने इस फिल्म के लिए अपना पूरा शेड्यूल ब्लॉक कर दिया है। ये उनके करिअर की सबसे बड़ी फिल्म है और इसके लिए वो पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।” फिल्म को 800 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है। ये एक VFX हैवी फिल्म है। इसलिए लगभग 300 करोड़ रुपए तो केवल इसके ग्राफिक्स पर खर्च होंगे। फिल्म मल्टीवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें अल्लू 4 किरदारों दादा, पिता और दो बेटे के रोल में होंगे।

फिल्म में रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वह लेडी इंस्पेक्टर के रूप में दिखी थीं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद पिछले साल सितंबर में बेटी को जन्म दिया था।

deepika padukone,actress deepika padukone,allu arjun,atlee,deepika dates,deepika movie,aa22xa6,achyut potdar,aamir khan,jackie shroff,3 idiots movie

आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से अच्युत पोतदार के लिए लिखी गई इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के सीनियर एक्टर अच्युत पोतदार ने 18 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 91 साल के थे। अच्युत लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फैंस के साथ सेलेब्स भी आहत हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “अच्युत जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक शानदार अभिनेता, अच्छे इंसान और बेहतरीन साथी थे।

हम आपको बहुत याद करेंगे, अच्युत जी। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।” आमिर ने अच्युत के साथ ‘थ्री इडियट्स’ में काम किया था। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अच्युत के साथ खुद की फोटो पोस्ट कर लिखा, “अच्युत जी के साथ यह तस्वीर हमेशा मेरे दिल में रहेगी।” डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा, “मैं उन्हें ‘अंगार’ फिल्म में जग्गू दादा के पापा के किरदार में देखकर उनका फैन बन गया था।

उनका डायलॉग ए जग्गू मुझे हमेशा याद रहेगा। मुझे अपनी पहली फिल्म ‘जयते’ में उन्हें डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला, जिसमें उन्होंने गवाह की भूमिका निभाई थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बातों का अंदाज कमाल का था।” डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने लिखा, “वे बहुत अच्छे अभिनेता और शानदार इंसान थे। वे सईद मिर्जा के साथ अक्सर काम करते थे। मुझे उन्हें फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ में देखना याद है। एक पूरी दुनिया और उसके लोग धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।” अच्युत ने 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके पहले वे भारतीय सशस्त्र सेना में काम कर चुके थे। वे इंडियन ऑयल कंपनी में भी कर्मचारी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी