न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामने आया मचअवेटेड मूवी ‘थामा’ का धांसू टीजर, प्रिंस ने दी एल्विश के घर हुई फायरिंग पर रिएक्शन तो फैंस हैरान

मैडॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ मूवी का टीजर आज मंगलवार (19 अगस्त) को रिलीज कर दिया। आदित्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 2:51:13

2 News : सामने आया मचअवेटेड मूवी ‘थामा’ का धांसू टीजर, प्रिंस ने दी एल्विश के घर हुई फायरिंग पर रिएक्शन तो फैंस हैरान

मैडॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ मूवी का टीजर आज मंगलवार (19 अगस्त) को रिलीज कर दिया। आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की अहम भूमिकाएं हैं। एक दिन पहले इन चारों का फर्स्ट लुक सामने आया था। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले अमर कौशिक और दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर लॉन्च के साथ ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा, “ना डर कभी इतना शक्तिशाली था और ना प्यार कभी इतना खूनी!

इस दिवाली तैयार हो जाइए, मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी देखने के लिए। ‘थामा’ की अनोखी दुनिया में कदम रखिए – एक सिनेमाई अनुभव जैसा पहले कभी नहीं देखा!” 1 मिनट 49 सैकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत होती है आयुष्मान के एक इमोशनल वॉइसओवर से, जहां वो कहते हैं, “रह पाओगी मेरे बिना 100 साल तक?' इस पर रश्मिका बोलती हैं, “100 साल क्या, एक पल के लिए भी नहीं।” इसके बाद टीजर में हॉरर और एक्शन का रोमांच, दिल को छूने वाला रोमांस और नवाजुद्दीन का ट्रेडमार्क हास्य, सब कुछ भरपूर दिखाया गया है। अंत में नवाज का एक डार्क-कॉमिक पंच है।

मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में पहले से ही ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट, अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू ने लिखी है। म्यूजिक सचिन-जिगर का है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं। ‘थामा’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘थामा’ के टीजर में परेश, फैजल मलिक और मलाइका अरोड़ा की झलक देखने को मिलती है। वे कैमियो करते दिखाई देंगे। वरुण धवन भी इसमें खास किरदार में दिखेंगे, जो ‘भेड़िया’ बनकर रोमांच बढ़ाएंगे।

पूरी स्टारकास्ट जिस तरह एक साथ स्क्रीन पर है उससे साफ है कि फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट का धमाका लेकर आ रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आयुष्मान और रश्मिका के किरदार अपने प्यार के लिए जमकर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं और फिर नवाज की एक खलनायक के रूप में धमाकेदार एंट्री कर अंतिम क्षण में छा जाते हैं। फिल्म का टीजर आते ही दर्शक अब ट्रेलर के इंतजार में हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सितंबर या अक्टूबर में रिलीज हो सकता है।

thama,thama movie,thama teaser,ayushmann khurrana,rshmika mandanna,paresh rwal,nawazuddin siddiqui,maddock films,prince narula,elvish yadav,prince elvish,elvish firing

‘रोडीज XX’ में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव में देखी गई कई बार तकरार, दोनों में हैं दूरियां

मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 17 अगस्त की सुबह कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर 25-30 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की यह करतूत रिकॉर्ड हो गई। हमले के बाद एल्विश ने फैंस को आश्वस्त किया था कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अब इस मामले पर इसी साल एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज XX’ में एल्विश के कंपीटिटर और को-गैंग लीडर एक्टर प्रिंस नरूला का भी बयान सामने आया है।

प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है? अगर आर्टिस्ट कमा रहा है, तो वो मेहनत के बाद ही है। बुरा लगा न्यूज देखकर।” बता दें एल्विश और प्रिंस के बीच पिछले कुछ महीनों से जमकर विवाद चल रहा है। दोनों ने ‘रोडीज’ में एक-दूसरे के खिलाफ कई बार भिड़ंत की थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी तकरार लगातार सुर्खियों में रही। ऐसे में जब प्रिंस ने एल्विश के घर हुई फायरिंग पर रिएक्शन दी, तो फैंस हैरान रह गए।

शो खत्म होने के बाद एल्विश ने यहां तक कह दिया था कि वे प्रिंस से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते और न ही उनसे कभी मिलना चाहेंगे। प्रिंस भी कई बार एल्विश और उनके फैंस पर निशाना साध चुके हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए थे, लेकिन प्रोजेक्ट रिलीज होने से पहले ही उनके बीच मतभेद बढ़ गए। बता दें एल्विश कुछ दिनों पहले करण कुंद्रा के साथ कॉमेडी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स 2 का खिताब भी जीतने में सफल रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह