TMKOC: क्या कोमल भाभी ने शो छोड़ा? नए मेहमानों कि गोकुलधाम में एंट्री
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कोमल भाभी अंबिका रंजनकर ने शो नहीं छोड़ा। जानें क्यों थीं वे कुछ एपिसोड्स से अनुपस्थित और गोकुलधाम में नए राजस्थानी परिवार की एंट्री और नए किरदारों की जानकारी।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 20 Aug 2025 8:33:29
हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कुछ एपिसोड्स में अंबिका रंजनकर की अनुपस्थिति ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए। इंटरनेट पर उनके शो छोड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों को गलत ठहराते हुए सफाई दी है। इसके साथ ही शो में नए मेहमानों की भी एंट्री हुई है, जो गोकुलधाम सोसाइटी में नई हलचल ला रहे हैं।
अंबिका रंजनकर ने शो नहीं छोड़ा
सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, अंबिका रंजनकर ने टेलीचक्कर से बातचीत में कहा, “नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा हूं।” शो से अस्थायी दूरी के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ निजी कारणों से उन्हें कुछ समय की जरूरत थी। गौरतलब है कि अंबिका रंजनकर 17 साल से इस शो में कोमल भाभी की भूमिका निभा रही हैं और दर्शकों के लिए हमेशा प्रिय रही हैं।